Stock Market 2 April: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1417 अंक टूट; निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 2 अप्रैल को गिरावट देखने को मिल रही है. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 टूटकर कारोबार कर रहे है. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 872.27 अंक या 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 72,262.05 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत निगेटिव की थी. निफ्टी 50 296.00 अंक या 1.31 फीसदी फिसलकर 22,383.40 के लेवल पर ओपन हुआ था. सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 1401 अंक की गिरावट के साथ 71,733 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 456 अंक फिसल गई थी और 22,222 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी. बीएसई के टॉप गेनर और लूजर बीएसई बास्केट से केवल एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी थी. वहीं सनफॉर्मा, इंडिगो, अडानी पोर्ट, एटरनल और एलएंडटी टॉप लूजर थे. बुधवार को कैसा रहा था मार्केट? भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार, 1 अप्रैल के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 1186.77 अंक या 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,134.32 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 348.00 अंक या 1.56 फीसदी उछलकर 22,679.40 के लेवल पर बंद हुए थे. बीएसई बास्केट से ट्रेंट, इंडिगो, अडानी पोर्ट, एसबीआईएन और एटरनल टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो एनटीपीस, सनफॉर्मा, पावरग्रिड और भारती एयरटेल रहे थे. निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में तेजी थी. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 25 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 5 शेयर में गिरावट दर्ज की गई थी. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: New Income Tax Rule: क्या 50000 से ज्यादा दे रहे किराया, तो समझ लें टैक्स का पूरा A to Z
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 2 अप्रैल को गिरावट देखने को मिल रही है. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 टूटकर कारोबार कर रहे है.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 872.27 अंक या 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 72,262.05 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत निगेटिव की थी. निफ्टी 50 296.00 अंक या 1.31 फीसदी फिसलकर 22,383.40 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 1401 अंक की गिरावट के साथ 71,733 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 456 अंक फिसल गई थी और 22,222 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर
बीएसई बास्केट से केवल एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी थी. वहीं सनफॉर्मा, इंडिगो, अडानी पोर्ट, एटरनल और एलएंडटी टॉप लूजर थे.
बुधवार को कैसा रहा था मार्केट?
भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार, 1 अप्रैल के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 1186.77 अंक या 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,134.32 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 348.00 अंक या 1.56 फीसदी उछलकर 22,679.40 के लेवल पर बंद हुए थे.
बीएसई बास्केट से ट्रेंट, इंडिगो, अडानी पोर्ट, एसबीआईएन और एटरनल टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो एनटीपीस, सनफॉर्मा, पावरग्रिड और भारती एयरटेल रहे थे.
निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में तेजी थी. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 25 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 5 शेयर में गिरावट दर्ज की गई थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: New Income Tax Rule: क्या 50000 से ज्यादा दे रहे किराया, तो समझ लें टैक्स का पूरा A to Z
What's Your Reaction?