Stock Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 76000 के पार; निफ्टी में भी तेजी

Share Market Today on July 1: आज महीने की पहली तारीख को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई. अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर दोहा में चल रही बातचीत को लेकर जारी अनिश्चितताओं के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में सुस्ती देखी जा रही थी. हालांकि, कुछ ही देर बाद रिकवरी करते हुए सेंसेक्स करीब 263 अंकों की बढ़त के साथ 76742.50 के स्तर पर जा चुका है. वहीं, निफ्टी करीब 82 अंक उछलकर अभी 23947.90 पर ट्रेड कर रहा है. एशियाई बाजार बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली. जापान का निक्केई 225 1.79% चढ़ा. इसी तरह से टॉपिक्स (Topix) ने भी 1.07% की बढ़त हासिल की. इस दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) भी 1.52% तक उछल गया. हालांकि, स्मॉल-कैप कोस्डैक (Kosdaq) में 0.42% की गिरावट आई है. हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स 22,990 पर रहे, जो इसके पिछले क्लोजिंग लेवल 22,881.02 से ज्यादा है. अमेरिकी शेयर बाजार आज अमेरिकी बेंचमार्क से जुड़े फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स में गिरावट देखी गई है. Dow Jones Industrial Average से जुड़े फ्यूचर्स 83 पॉइंट या 0.2% तक गिरे. S&P 500 फ्यूचर्स और Nasdaq 100 फ्यूचर्स में कोई खास बदलाव नहीं देखने को नहीं मिला. मंगलवार यानी कि 30 जून की रात को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. Dow Jones में 136.46 पॉइंट या 0.26% का उछाल आया. S&P 500 में 0.79% की तेजी आई, जबकि Nasdaq Composite भी 1.52% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा. क्रूड ऑयल की कीमत आज 1 जुलाई को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखी जा रही है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.81% बढ़कर 70.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं.  वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स भी इस वक्त 72.92 डॉलर पर कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, COMEX पर क्रूड की कीमतें 0.79% गिरकर 70.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं. ये भी पढ़ें: देश में दो साल बाद 5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल में 3 रुपए की गिरावट, किस कंपनी ने दी बड़ी राहत

Jul 1, 2026 - 14:30
 0
Stock Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 76000 के पार; निफ्टी में भी तेजी

Share Market Today on July 1: आज महीने की पहली तारीख को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई. अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर दोहा में चल रही बातचीत को लेकर जारी अनिश्चितताओं के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में सुस्ती देखी जा रही थी. हालांकि, कुछ ही देर बाद रिकवरी करते हुए सेंसेक्स करीब 263 अंकों की बढ़त के साथ 76742.50 के स्तर पर जा चुका है. वहीं, निफ्टी करीब 82 अंक उछलकर अभी 23947.90 पर ट्रेड कर रहा है.

एशियाई बाजार

बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली. जापान का निक्केई 225 1.79% चढ़ा. इसी तरह से टॉपिक्स (Topix) ने भी 1.07% की बढ़त हासिल की. इस दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) भी 1.52% तक उछल गया. हालांकि, स्मॉल-कैप कोस्डैक (Kosdaq) में 0.42% की गिरावट आई है. हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स 22,990 पर रहे, जो इसके पिछले क्लोजिंग लेवल 22,881.02 से ज्यादा है.

अमेरिकी शेयर बाजार

आज अमेरिकी बेंचमार्क से जुड़े फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स में गिरावट देखी गई है. Dow Jones Industrial Average से जुड़े फ्यूचर्स 83 पॉइंट या 0.2% तक गिरे. S&P 500 फ्यूचर्स और Nasdaq 100 फ्यूचर्स में कोई खास बदलाव नहीं देखने को नहीं मिला. मंगलवार यानी कि 30 जून की रात को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. Dow Jones में 136.46 पॉइंट या 0.26% का उछाल आया. S&P 500 में 0.79% की तेजी आई, जबकि Nasdaq Composite भी 1.52% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा.

क्रूड ऑयल की कीमत

आज 1 जुलाई को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखी जा रही है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.81% बढ़कर 70.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं.  वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स भी इस वक्त 72.92 डॉलर पर कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, COMEX पर क्रूड की कीमतें 0.79% गिरकर 70.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं.

ये भी पढ़ें:

देश में दो साल बाद 5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल में 3 रुपए की गिरावट, किस कंपनी ने दी बड़ी राहत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow