SSC CGL 2026 में घट गई 1525 वैकेंसी, अब 10731 पदों पर भर्ती

एसएससी सीजीएल की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी को लेकर नया अपडेट आया है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीजीएल परीक्षा 2026 की संशोधित वैकेंसी जारी कर दी है. इसके अनुसार अब भर्ती के लिए कुल 10,731 ग्रुप बी और ग्रुप सी पद भरे जाएंगे. इससे पहले 12,256 पदों पर भर्ती की जानकारी दी गई थी. संशोधित आंकड़ों के अनुसार अब 1,525 पद कम हो गए हैं. यह पद सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में भरे जाने हैं. भर्ती में सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, ऑडिटर और असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर जैसे पद शामिल है. आयोग ने यह भी साफ किया है कि यह जारी की गई वैकेंसी फिलहाल टेंटेटिव है और भर्ती प्रक्रिया के दौरान इसमें बदलाव हो सकता है.  किस कैटेगरी के लिए कितने पदों पर भर्ती? इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10,731 पदों में सबसे ज्यादा जनरल कैटेगरी के लिए पद आरक्षित हैं. जनरल कैटेगरी के लिए कल 4,412 पद आरक्षित है. वहीं ओबीसी के लिए 2,772 पद, एससी के लिए 1,715 पद, एसटी के लिए 804 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 1,028 पद आरक्षित है. इसके अलावा क्षैतिज आरक्षण के तहत ईएसएम के तहत के 373, OH के 122, HH के 138, VH के 99 और दूसरी पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के 105 पद शामिल है.  सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के सबसे ज्यादा पद  एसएससी सीजीएल 2026 की संशोधित वैकेंसी में सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के सबसे ज्यादा पद है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम के तहत इस पद के लिए 2,336 वैकेंसी दी गई है. इसके बाद टैक्स असिस्टेंट के 1400 पद हैं. इनमें सीबीआईसी के तहत 841 पद शामिल है. वहीं सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 668 पद है और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के 595 पद हैं.  ये भी पढ़ें-नीट पीजी 2026 टॉपर लिस्ट जारी, देखें टॉप 20 की लिस्ट और कट ऑफ CAG में भी कई पद शामिल  इस भर्ती में कंप्यूट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया के तहत भी कई पद रखे गए हैं. इनमें स्टेट कैडर में असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के 504 पद, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के 504 पद और सेंट्रल कैडर में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के 513 पद शामिल है. इस तरह एसएससी सीजीएल के जरिए टैक्सेशन, प्रशासन, अकाउंट्स और ऑडिट से जुड़े अलग-अलग केंद्रीय विभाग में नियुक्तियां की जाएगी.  राज्यवार डेटा नहीं जारी नहीं करता SSC  आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एसएससी स्टेट वाइज या रीजन वाइज वैकेंसी का डेटा अलग से जारी नहीं करता. हालांकि संशोधित नोटिस में संबंधित पदों के लिए पोस्ट वाइज, डिपार्टमेंट वाइज और स्टेट वाइज जानकारी दी गई है. एसएससी सीजीएल के जरिए ग्रेजुएट उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रुप डी और ग्रुप सी पदों पर की जाती है. चयन प्रक्रिया में टियर 1, टियर 2 और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है. फिलहाल उम्मीदवारों को संशोधित वैकेंसी को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी करनी होगी. आयोग ने साफ किया है कि यह वैकेंसी अंतिम नहीं है और भर्ती प्रक्रिया के दौरान इनमें बदलाव संभव है. ये भी पढ़ें-UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती PET का शेड्यूल जारी, 1 अक्टूबर से होगी परीक्षा

Sep 26, 2026 - 10:30
 0
SSC CGL 2026 में घट गई 1525 वैकेंसी, अब 10731 पदों पर भर्ती

एसएससी सीजीएल की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी को लेकर नया अपडेट आया है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीजीएल परीक्षा 2026 की संशोधित वैकेंसी जारी कर दी है. इसके अनुसार अब भर्ती के लिए कुल 10,731 ग्रुप बी और ग्रुप सी पद भरे जाएंगे. इससे पहले 12,256 पदों पर भर्ती की जानकारी दी गई थी. संशोधित आंकड़ों के अनुसार अब 1,525 पद कम हो गए हैं.

यह पद सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में भरे जाने हैं. भर्ती में सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, ऑडिटर और असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर जैसे पद शामिल है. आयोग ने यह भी साफ किया है कि यह जारी की गई वैकेंसी फिलहाल टेंटेटिव है और भर्ती प्रक्रिया के दौरान इसमें बदलाव हो सकता है. 

किस कैटेगरी के लिए कितने पदों पर भर्ती?

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10,731 पदों में सबसे ज्यादा जनरल कैटेगरी के लिए पद आरक्षित हैं. जनरल कैटेगरी के लिए कल 4,412 पद आरक्षित है. वहीं ओबीसी के लिए 2,772 पद, एससी के लिए 1,715 पद, एसटी के लिए 804 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 1,028 पद आरक्षित है. इसके अलावा क्षैतिज आरक्षण के तहत ईएसएम के तहत के 373, OH के 122, HH के 138, VH के 99 और दूसरी पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के 105 पद शामिल है. 

सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के सबसे ज्यादा पद 

एसएससी सीजीएल 2026 की संशोधित वैकेंसी में सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के सबसे ज्यादा पद है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम के तहत इस पद के लिए 2,336 वैकेंसी दी गई है. इसके बाद टैक्स असिस्टेंट के 1400 पद हैं. इनमें सीबीआईसी के तहत 841 पद शामिल है. वहीं सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 668 पद है और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के 595 पद हैं. 

ये भी पढ़ें-नीट पीजी 2026 टॉपर लिस्ट जारी, देखें टॉप 20 की लिस्ट और कट ऑफ

CAG में भी कई पद शामिल 

इस भर्ती में कंप्यूट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया के तहत भी कई पद रखे गए हैं. इनमें स्टेट कैडर में असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के 504 पद, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के 504 पद और सेंट्रल कैडर में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के 513 पद शामिल है. इस तरह एसएससी सीजीएल के जरिए टैक्सेशन, प्रशासन, अकाउंट्स और ऑडिट से जुड़े अलग-अलग केंद्रीय विभाग में नियुक्तियां की जाएगी. 

राज्यवार डेटा नहीं जारी नहीं करता SSC 

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एसएससी स्टेट वाइज या रीजन वाइज वैकेंसी का डेटा अलग से जारी नहीं करता. हालांकि संशोधित नोटिस में संबंधित पदों के लिए पोस्ट वाइज, डिपार्टमेंट वाइज और स्टेट वाइज जानकारी दी गई है. एसएससी सीजीएल के जरिए ग्रेजुएट उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रुप डी और ग्रुप सी पदों पर की जाती है. चयन प्रक्रिया में टियर 1, टियर 2 और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है. फिलहाल उम्मीदवारों को संशोधित वैकेंसी को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी करनी होगी. आयोग ने साफ किया है कि यह वैकेंसी अंतिम नहीं है और भर्ती प्रक्रिया के दौरान इनमें बदलाव संभव है.

ये भी पढ़ें-UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती PET का शेड्यूल जारी, 1 अक्टूबर से होगी परीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow