Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?

Spider Veins On Legs Causes And Symptoms: उम्र बढ़ने के साथ माता-पिता के शरीर में कई तरह के बदलाव दिखाई देने लगते हैं. अगर आपके पापा के पैरों पर अचानक लाल, नीली या बैंगनी रंग की बेहद पतली नसें दिखाई देने लगी हैं, जो देखने में मकड़ी के जाले या पेड़ की शाखाओं जैसी लगती हैं, तो इन्हें नजरअंदाज न करें. मेडिकल भाषा में इस स्थिति को स्पाइडर वेन्स या टेलैंजिएक्टेसिया कहा जाता है.  आमतौर पर स्पाइडर वेन्स अपने आप में खतरनाक नहीं होतीं, लेकिन कुछ मामलों में ये पैरों में ब्लड फ्लो से जुड़ी समस्या का शुरुआती संकेत हो सकती हैं. क्या होती हैं स्पाइडर वेन्स? हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट clevelandclinic के अनुसार, स्पाइडर वेन्स त्वचा की सतह के ठीक नीचे मौजूद छोटी ब्लड वेसल्स के डैमेज होने के कारण दिखाई देती हैं. इनका रंग लाल, नीला या बैंगनी हो सकता है. ये अक्सर एक जगह पर कई पतली लाइनों के समूह में दिखाई देती हैं, जिसकी वजह से इनका आकार मकड़ी के जाले जैसा नजर आता है. नाम में 'वेन्स' होने के बावजूद ये सामान्य नसें नहीं होतीं. ये शरीर की नसों और धमनियों से जुड़ी बेहद छोटी ब्लड वेसल्स होती हैं, जिनमें कैपिलरीज, वेन्यूल्स और आर्टिरियोल्स शामिल हैं. स्पाइडर वेन्स शरीर के अलग-अलग हिस्सों में हो सकती हैं, लेकिन पैरों, हाथों और चेहरे पर इनका दिखाई देना ज्यादा आम है. इसे भी पढ़ें - Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही? क्या पैरों पर मकड़ी जैसे जाले दिखना खतरनाक है? अधिकतर मामलों में स्पाइडर वेन्स से सेहत को कोई गंभीर नुकसान नहीं होता. कई लोगों के लिए यह केवल त्वचा की बनावट या दिखावट से जुड़ी समस्या होती है. हालांकि, कुछ मामलों में स्पाइडर वेन्स क्रॉनिक वेनस इनसफिशिएंसी यानी सीवीआई का शुरुआती संकेत हो सकती हैं. इस स्थिति में पैरों की नसों को खून वापस हार्ट तक पहुंचाने में परेशानी होने लगती है. समय के साथ यह समस्या बढ़ने पर दूसरी परेशानियां भी पैदा हो सकती हैं.  इसलिए पैरों में अचानक स्पाइडर वेन्स दिखाई देने पर डॉक्टर को इसकी जानकारी देना बेहतर है, खासकर अगर इसके साथ दूसरे लक्षण भी महसूस हो रहे हों. स्पाइडर वेन्स के साथ दिख सकते हैं ये लक्षण सिर्फ स्पाइडर वेन्स होने पर आमतौर पर दर्द या दूसरे लक्षण महसूस नहीं होते. व्यक्ति को इनका पता अक्सर पैरों को देखने पर ही चलता है. लेकिन अगर स्पाइडर वेन्स के साथ वैरिकोज वेन्स या ब्लड फ्लो की दूसरी समस्या भी है तो लंबे समय तक खड़े रहने के बाद परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे लोगों को पैरों में जलन, ऐंठन, खुजली और दर्द महसूस हो सकता है। पैर भारी या थके हुए लग सकते हैं. त्वचा के करीब मौजूद वैरिकोज वेन के फटने पर ब्लीडिंग भी हो सकती है. ऐसे लक्षण होने पर केवल दिखाई देने वाली स्पाइडर वेन्स का इलाज पर्याप्त नहीं होता. डॉक्टर इसके पीछे मौजूद ब्लड फ्लो की समस्या का इलाज कर सकते हैं. आखिर क्यों बनने लगती हैं स्पाइडर वेन्स? स्पाइडर वेन्स तब बनती हैं जब त्वचा के नीचे मौजूद छोटी ब्लड वेसल्स कमजोर होकर फैल जाती हैं. ऐसा क्यों होता है, इसकी सटीक वजह हर व्यक्ति में पता नहीं चलत. हालांकि, हार्मोन में बदलाव, कुछ जेनेटिक डिसऑर्डर, कनेक्टिव टिशू से जुड़ी बीमारियां और किसी तरह की चोट इसके कारणों में शामिल हो सकती हैं. कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है। लंबे समय तक एक ही जगह बैठे या खड़े रहना, परिवार में स्पाइडर या वैरिकोज वेन्स की हिस्ट्री होना और मोटापा इसका जोखिम बढ़ा सकता है. गर्भावस्था, हार्मोनल बर्थ कंट्रोल, मेनोपॉज के लिए हार्मोन थेरेपी, लंबे समय तक धूप में रहना और धूम्रपान भी जोखिम से जुड़े कारकों में शामिल हैं. डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए? अगर आपके पापा के पैर पर केवल पतली स्पाइडर वेन्स दिखाई दे रही हैं और कोई दूसरी परेशानी नहीं है, तो आमतौर पर घबराने की जरूरत नहीं होती. लेकिन कुछ बदलावों पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है. अगर दिखाई देने वाली रक्त वाहिका सूज जाए, उसका रंग बदल जाए या छूने पर वह गर्म और दर्दनाक महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. ये ब्लड क्लॉट से जुड़े संकेत हो सकते हैं। इसी तरह पैरों की त्वचा पर घाव, रैश या रंग में बदलाव दिखाई देना, लगातार जलन, दर्द या ऐंठन होना भी मेडिकल जांच की जरूरत का संकेत हो सकता है. इसे भी पढ़ें - हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Jul 28, 2026 - 00:30
 0
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?

Spider Veins On Legs Causes And Symptoms: उम्र बढ़ने के साथ माता-पिता के शरीर में कई तरह के बदलाव दिखाई देने लगते हैं. अगर आपके पापा के पैरों पर अचानक लाल, नीली या बैंगनी रंग की बेहद पतली नसें दिखाई देने लगी हैं, जो देखने में मकड़ी के जाले या पेड़ की शाखाओं जैसी लगती हैं, तो इन्हें नजरअंदाज न करें. मेडिकल भाषा में इस स्थिति को स्पाइडर वेन्स या टेलैंजिएक्टेसिया कहा जाता है.  आमतौर पर स्पाइडर वेन्स अपने आप में खतरनाक नहीं होतीं, लेकिन कुछ मामलों में ये पैरों में ब्लड फ्लो से जुड़ी समस्या का शुरुआती संकेत हो सकती हैं.

क्या होती हैं स्पाइडर वेन्स?

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट clevelandclinic के अनुसार, स्पाइडर वेन्स त्वचा की सतह के ठीक नीचे मौजूद छोटी ब्लड वेसल्स के डैमेज होने के कारण दिखाई देती हैं. इनका रंग लाल, नीला या बैंगनी हो सकता है. ये अक्सर एक जगह पर कई पतली लाइनों के समूह में दिखाई देती हैं, जिसकी वजह से इनका आकार मकड़ी के जाले जैसा नजर आता है. नाम में 'वेन्स' होने के बावजूद ये सामान्य नसें नहीं होतीं. ये शरीर की नसों और धमनियों से जुड़ी बेहद छोटी ब्लड वेसल्स होती हैं, जिनमें कैपिलरीज, वेन्यूल्स और आर्टिरियोल्स शामिल हैं. स्पाइडर वेन्स शरीर के अलग-अलग हिस्सों में हो सकती हैं, लेकिन पैरों, हाथों और चेहरे पर इनका दिखाई देना ज्यादा आम है.

इसे भी पढ़ें - Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?

क्या पैरों पर मकड़ी जैसे जाले दिखना खतरनाक है?

अधिकतर मामलों में स्पाइडर वेन्स से सेहत को कोई गंभीर नुकसान नहीं होता. कई लोगों के लिए यह केवल त्वचा की बनावट या दिखावट से जुड़ी समस्या होती है. हालांकि, कुछ मामलों में स्पाइडर वेन्स क्रॉनिक वेनस इनसफिशिएंसी यानी सीवीआई का शुरुआती संकेत हो सकती हैं. इस स्थिति में पैरों की नसों को खून वापस हार्ट तक पहुंचाने में परेशानी होने लगती है. समय के साथ यह समस्या बढ़ने पर दूसरी परेशानियां भी पैदा हो सकती हैं.  इसलिए पैरों में अचानक स्पाइडर वेन्स दिखाई देने पर डॉक्टर को इसकी जानकारी देना बेहतर है, खासकर अगर इसके साथ दूसरे लक्षण भी महसूस हो रहे हों.

स्पाइडर वेन्स के साथ दिख सकते हैं ये लक्षण

सिर्फ स्पाइडर वेन्स होने पर आमतौर पर दर्द या दूसरे लक्षण महसूस नहीं होते. व्यक्ति को इनका पता अक्सर पैरों को देखने पर ही चलता है. लेकिन अगर स्पाइडर वेन्स के साथ वैरिकोज वेन्स या ब्लड फ्लो की दूसरी समस्या भी है तो लंबे समय तक खड़े रहने के बाद परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे लोगों को पैरों में जलन, ऐंठन, खुजली और दर्द महसूस हो सकता है। पैर भारी या थके हुए लग सकते हैं. त्वचा के करीब मौजूद वैरिकोज वेन के फटने पर ब्लीडिंग भी हो सकती है. ऐसे लक्षण होने पर केवल दिखाई देने वाली स्पाइडर वेन्स का इलाज पर्याप्त नहीं होता. डॉक्टर इसके पीछे मौजूद ब्लड फ्लो की समस्या का इलाज कर सकते हैं.


आखिर क्यों बनने लगती हैं स्पाइडर वेन्स?

स्पाइडर वेन्स तब बनती हैं जब त्वचा के नीचे मौजूद छोटी ब्लड वेसल्स कमजोर होकर फैल जाती हैं. ऐसा क्यों होता है, इसकी सटीक वजह हर व्यक्ति में पता नहीं चलत. हालांकि, हार्मोन में बदलाव, कुछ जेनेटिक डिसऑर्डर, कनेक्टिव टिशू से जुड़ी बीमारियां और किसी तरह की चोट इसके कारणों में शामिल हो सकती हैं. कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है। लंबे समय तक एक ही जगह बैठे या खड़े रहना, परिवार में स्पाइडर या वैरिकोज वेन्स की हिस्ट्री होना और मोटापा इसका जोखिम बढ़ा सकता है. गर्भावस्था, हार्मोनल बर्थ कंट्रोल, मेनोपॉज के लिए हार्मोन थेरेपी, लंबे समय तक धूप में रहना और धूम्रपान भी जोखिम से जुड़े कारकों में शामिल हैं.




डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

अगर आपके पापा के पैर पर केवल पतली स्पाइडर वेन्स दिखाई दे रही हैं और कोई दूसरी परेशानी नहीं है, तो आमतौर पर घबराने की जरूरत नहीं होती. लेकिन कुछ बदलावों पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है. अगर दिखाई देने वाली रक्त वाहिका सूज जाए, उसका रंग बदल जाए या छूने पर वह गर्म और दर्दनाक महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. ये ब्लड क्लॉट से जुड़े संकेत हो सकते हैं। इसी तरह पैरों की त्वचा पर घाव, रैश या रंग में बदलाव दिखाई देना, लगातार जलन, दर्द या ऐंठन होना भी मेडिकल जांच की जरूरत का संकेत हो सकता है.

इसे भी पढ़ें - हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow