Spam कॉल और फालतू SMS से परेशान? TRAI का ये DND ऐप करेगा आपकी मदद, ऐसे करें इस्तेमाल
TRAI DND App: अगर आप रोज आने वाली स्पैम कॉल्स और अनचाहे मैसेज से परेशान हैं तो अब इसका आसान समाधान मौजूद है. Telecom Regulatory Authority of India ने एक खास DND (Do Not Disturb) ऐप पेश किया है जिसकी मदद से आप तय कर सकते हैं कि आपको कौन-से कॉल और मैसेज मिलें और कौन-से नहीं. यह ऐप यूजर्स को अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर करने और कमर्शियल मैसेजेस पर पूरा कंट्रोल देने की सुविधा देता है. कैसे काम करता है DND ऐप? TRAI का यह ऐप यूजर्स को दो तरह के ऑप्शन देता है. पहला है फुल DND जिसमें सभी तरह के प्रमोशनल कॉल और SMS पूरी तरह बंद हो जाते हैं. दूसरा ऑप्शन है पार्टियल DND जहां आप खुद तय कर सकते हैं कि किन कैटेगरी के मैसेज आपको मिलें जैसे बैंकिंग, ऑफर्स या अन्य सेवाएं. Meet the TRAI DND AppYour go-to solution to manage unsolicited commercial communications.-Register your number in just a few taps.-Choose your communication preferences with ease.-Manage the promotional calls & SMS.Android https://t.co/94aUgwJcXziOS https://t.co/osE29mwpnv — TRAI (@TRAI) March 30, 2026 इसके अलावा, यह ऐप स्पैम कॉल या मैसेज की शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी देता है. आप कुछ ही सेकंड में शिकायत कर सकते हैं और उसकी स्थिति को रियल टाइम में ट्रैक भी कर सकते हैं. इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनती है और यूजर्स को भरोसा मिलता है. लाखों कनेक्शन किए गए बंद TRAI ने बताया है कि इस सिस्टम के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. साल 2025 में करीब 1.84 लाख टेलीकॉम कनेक्शन बंद किए गए जो बिना रजिस्ट्रेशन के टेलीमार्केटिंग में शामिल थे. इस ऐप की खास बात यह है कि यह सिर्फ प्रमोशनल और अनचाहे मैसेज को ब्लॉक करता है. जरूरी सर्विस से जुड़े मैसेज जैसे बैंक OTP या जरूरी अपडेट्स, आपको पहले की तरह मिलते रहेंगे. कैसे डाउनलोड करें यह ऐप? अगर आप भी स्पैम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. Android यूजर्स Google Play Store और iPhone यूजर्स Apple App Store से इसे इंस्टॉल कर सकते हैं. आज के डिजिटल दौर में स्पैम कॉल और फर्जी मैसेज न सिर्फ परेशान करते हैं बल्कि कई बार फ्रॉड का कारण भी बन जाते हैं. ऐसे में यह ऐप आपके लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करता है जिससे आप अपने मोबाइल को सुरक्षित रख सकते हैं. यह भी पढ़ें: Airtel ने नए प्लान ने उड़ाए जियो के होश! 50 रुपये से भी कम में मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स
TRAI DND App: अगर आप रोज आने वाली स्पैम कॉल्स और अनचाहे मैसेज से परेशान हैं तो अब इसका आसान समाधान मौजूद है. Telecom Regulatory Authority of India ने एक खास DND (Do Not Disturb) ऐप पेश किया है जिसकी मदद से आप तय कर सकते हैं कि आपको कौन-से कॉल और मैसेज मिलें और कौन-से नहीं. यह ऐप यूजर्स को अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर करने और कमर्शियल मैसेजेस पर पूरा कंट्रोल देने की सुविधा देता है.
कैसे काम करता है DND ऐप?
TRAI का यह ऐप यूजर्स को दो तरह के ऑप्शन देता है. पहला है फुल DND जिसमें सभी तरह के प्रमोशनल कॉल और SMS पूरी तरह बंद हो जाते हैं. दूसरा ऑप्शन है पार्टियल DND जहां आप खुद तय कर सकते हैं कि किन कैटेगरी के मैसेज आपको मिलें जैसे बैंकिंग, ऑफर्स या अन्य सेवाएं.
Meet the TRAI DND App
Your go-to solution to manage unsolicited commercial communications.
-Register your number in just a few taps.
-Choose your communication preferences with ease.
-Manage the promotional calls & SMS.
Android https://t.co/94aUgwJcXz
iOS https://t.co/osE29mwpnv — TRAI (@TRAI) March 30, 2026
इसके अलावा, यह ऐप स्पैम कॉल या मैसेज की शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी देता है. आप कुछ ही सेकंड में शिकायत कर सकते हैं और उसकी स्थिति को रियल टाइम में ट्रैक भी कर सकते हैं. इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनती है और यूजर्स को भरोसा मिलता है.
लाखों कनेक्शन किए गए बंद
TRAI ने बताया है कि इस सिस्टम के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. साल 2025 में करीब 1.84 लाख टेलीकॉम कनेक्शन बंद किए गए जो बिना रजिस्ट्रेशन के टेलीमार्केटिंग में शामिल थे. इस ऐप की खास बात यह है कि यह सिर्फ प्रमोशनल और अनचाहे मैसेज को ब्लॉक करता है. जरूरी सर्विस से जुड़े मैसेज जैसे बैंक OTP या जरूरी अपडेट्स, आपको पहले की तरह मिलते रहेंगे.
कैसे डाउनलोड करें यह ऐप?
अगर आप भी स्पैम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. Android यूजर्स Google Play Store और iPhone यूजर्स Apple App Store से इसे इंस्टॉल कर सकते हैं. आज के डिजिटल दौर में स्पैम कॉल और फर्जी मैसेज न सिर्फ परेशान करते हैं बल्कि कई बार फ्रॉड का कारण भी बन जाते हैं. ऐसे में यह ऐप आपके लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करता है जिससे आप अपने मोबाइल को सुरक्षित रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
Airtel ने नए प्लान ने उड़ाए जियो के होश! 50 रुपये से भी कम में मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स
What's Your Reaction?