Sony Wireless Headphones : Sony के नए वायरलेस हेडफोन की भारत में एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स
Sony Wireless Headphones : वायरलेस हेडफोन खरीदने वालों के लिए Sony ने भारतीय बाजार में दो नए मॉडल पेश किए हैं. कंपनी ने 19 नवंबर 2026 को Sony WH-CH730N और WH-CH530 हेडफोन लॉन्च किए हैं. इन दोनों मॉडल को अलग-अलग जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है. इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल के दौरान आने वाले बाहरी शोर को कम करने के लिए AI आधारित नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है, हालांकि दोनों के डिजाइन और नॉइज कंट्रोल फीचर्स में अंतर है. तो आइए जानते हैं कि इन दोनों हेडफोन की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. इन दोनों हेडफोन के खास फीचर्स क्या हैं? Sony के इन दोनों नए हेडफोन में 30mm ड्राइवर्स दिए गए हैं. इनमें कंपनी की Digital Sound Enhancement Engine (DSEE) टेक्नोलॉजी मिलती है. यह ब्लूटूथ 6.0 को सपोर्ट करते हैं और SBC, AAC और LC3 ऑडियो कोडेक्स के साथ आते हैं. साथ ही दोनों में AI आधारित कॉल नॉइज रिडक्शन भी दिया गया है. इनमें Auracast और Multipoint Connection का सपोर्ट भी मिलता है. इसकी मदद से यूजर एक ही समय में दो ब्लूटूथ डिवाइस को हेडफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा Sony Sound Connect ऐप के जरिए 10-बैंड इक्वलाइजर का यूज किया जा सकता है. वहीं दोनों मॉडल 360 Reality Audio को भी सपोर्ट करते हैं. Sony WH-CH530 में 55 घंटे तक चलेगी बैटरी WH-CH530 में क्लोज्ड ऑन-ईयर डिजाइन के साथ 30mm ड्राइवर्स दिए गए हैं.इस मॉडल में ANC और Ambient Sound Mode की सुविधा नहीं दी गई है. बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 55 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है. वहीं कॉलिंग के दौरान इसकी बैटरी 35 घंटे तक चल सकती है. इसमें क्विक चार्जिंग का सपोर्ट भी है. कंपनी के अनुसार, सिर्फ 3 मिनट चार्ज करने पर 90 मिनट तक म्यूजिक सुना जा सकता है. यह भी पढ़ें - Instagram Story Edit Feature: पोस्ट करने के बाद भी एडिट होगी Insta स्टोरी, न व्यूज घटेंगे और न लाइक Sony WH-CH730N में मिलेंगे ANC और एम्बिएंट साउंड मोड WH-CH730N एक ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन है. इसमें Dual Noise Sensor टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आसपास के शोर को कम करने के लिए काम करती है. इसमें 20 लेवल के एडेप्टिव कंट्रोल के साथ Ambient Sound Modes भी मिलते हैं. इसके अलावा AI बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन और Precise Voice Pickup टेक्नोलॉजी दी गई है. ANC बंद रखने पर यह 75 घंटे तक चल सकता है. वहीं ANC चालू होने पर बैटरी लाइफ 50 घंटे तक बताई गई है. Sony WH-CH730N और WH-CH530 की कीमत Sony WH-CH730N की भारत में कीमत 12,990 रुपये रखी गई है. यह ओवर-ईयर हेडफोन ब्लैक, ब्लू, व्हाइट, पिंक और बेज कलर में उपलब्ध होगा. वहीं Sony WH-CH530 को 4,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. इसे ब्लैक, व्हाइट, कोबाल्ट, कोरल, पिंक और मिंट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. कंपनी के मुताबिक दोनों हेडफोन की बिक्री 19 नवंबर यानी आज से शुरू हो रही है. यह भी पढ़ें - GTA 6 Launch: GTA 6 खेलने का है प्लान? पहले जान लें कीमत और स्टोरेज की डिटेल
Sony Wireless Headphones : वायरलेस हेडफोन खरीदने वालों के लिए Sony ने भारतीय बाजार में दो नए मॉडल पेश किए हैं. कंपनी ने 19 नवंबर 2026 को Sony WH-CH730N और WH-CH530 हेडफोन लॉन्च किए हैं. इन दोनों मॉडल को अलग-अलग जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है. इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल के दौरान आने वाले बाहरी शोर को कम करने के लिए AI आधारित नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है, हालांकि दोनों के डिजाइन और नॉइज कंट्रोल फीचर्स में अंतर है. तो आइए जानते हैं कि इन दोनों हेडफोन की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं.
इन दोनों हेडफोन के खास फीचर्स क्या हैं?
Sony के इन दोनों नए हेडफोन में 30mm ड्राइवर्स दिए गए हैं. इनमें कंपनी की Digital Sound Enhancement Engine (DSEE) टेक्नोलॉजी मिलती है. यह ब्लूटूथ 6.0 को सपोर्ट करते हैं और SBC, AAC और LC3 ऑडियो कोडेक्स के साथ आते हैं. साथ ही दोनों में AI आधारित कॉल नॉइज रिडक्शन भी दिया गया है. इनमें Auracast और Multipoint Connection का सपोर्ट भी मिलता है. इसकी मदद से यूजर एक ही समय में दो ब्लूटूथ डिवाइस को हेडफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा Sony Sound Connect ऐप के जरिए 10-बैंड इक्वलाइजर का यूज किया जा सकता है. वहीं दोनों मॉडल 360 Reality Audio को भी सपोर्ट करते हैं.
Sony WH-CH530 में 55 घंटे तक चलेगी बैटरी
WH-CH530 में क्लोज्ड ऑन-ईयर डिजाइन के साथ 30mm ड्राइवर्स दिए गए हैं.इस मॉडल में ANC और Ambient Sound Mode की सुविधा नहीं दी गई है. बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 55 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है. वहीं कॉलिंग के दौरान इसकी बैटरी 35 घंटे तक चल सकती है. इसमें क्विक चार्जिंग का सपोर्ट भी है. कंपनी के अनुसार, सिर्फ 3 मिनट चार्ज करने पर 90 मिनट तक म्यूजिक सुना जा सकता है.
यह भी पढ़ें - Instagram Story Edit Feature: पोस्ट करने के बाद भी एडिट होगी Insta स्टोरी, न व्यूज घटेंगे और न लाइक
Sony WH-CH730N में मिलेंगे ANC और एम्बिएंट साउंड मोड
WH-CH730N एक ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन है. इसमें Dual Noise Sensor टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आसपास के शोर को कम करने के लिए काम करती है. इसमें 20 लेवल के एडेप्टिव कंट्रोल के साथ Ambient Sound Modes भी मिलते हैं. इसके अलावा AI बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन और Precise Voice Pickup टेक्नोलॉजी दी गई है. ANC बंद रखने पर यह 75 घंटे तक चल सकता है. वहीं ANC चालू होने पर बैटरी लाइफ 50 घंटे तक बताई गई है.
Sony WH-CH730N और WH-CH530 की कीमत
Sony WH-CH730N की भारत में कीमत 12,990 रुपये रखी गई है. यह ओवर-ईयर हेडफोन ब्लैक, ब्लू, व्हाइट, पिंक और बेज कलर में उपलब्ध होगा. वहीं Sony WH-CH530 को 4,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. इसे ब्लैक, व्हाइट, कोबाल्ट, कोरल, पिंक और मिंट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. कंपनी के मुताबिक दोनों हेडफोन की बिक्री 19 नवंबर यानी आज से शुरू हो रही है.
यह भी पढ़ें - GTA 6 Launch: GTA 6 खेलने का है प्लान? पहले जान लें कीमत और स्टोरेज की डिटेल
What's Your Reaction?