Snapdragon 8 Elite Gen 6 से लैस होंगे ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

प्रीमियम स्मार्टफोन की दुनिया में अब अगली पीढ़ी के प्रोसेसर की एंट्री हो चुकी है. Qualcomm ने Snapdragon Summit में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 को पेश किया है. इन दोनों चिपसेट 2nm प्रोसेस पर तैयार किए गए हैं और इनमें Qualcomm का कस्टम Oryon CPU आर्किटेक्चर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक नए प्लेटफॉर्म से फोन में ऑन-डिवाइस AI, गेमिंग, कैमरा और कनेक्टिविटी से जुड़ी परफॉर्मेंस बेहतर होगी. इन नए चिपसेट के साथ कई बड़े Android ब्रांड अपने फ्लैगशिप फोन लाने की तैयारी में हैं. Xiaomi, Honor, OnePlus, iQOO, Motorola और RedMagic के कुछ मॉडल इस नई चिप सीरीज के साथ सामने आने वाले हैं. तो आइए जानते हैं कि कौन-से प्रीमियम स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 से लैस होंगे Xiaomi 18 सीरीज Xiaomi ने नए Snapdragon चिपसेट के साथ अपने फ्लैगशिप फोन पेश कर दिए हैं. Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है. इन दोनों फोन Android 17 पर आधारित HyperOS 4 पर चलते हैं. Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले है. साथ ही दोनों में Privacy Display फीचर और पीछे अलग डिस्प्ले दिया गया है. Pro Max में 8,500mAh और Pro में 7,000mAh बैटरी है. इन दोनों फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं.  Honor Magic 9 सीरीज Honor Magic 9 सीरीज 28 सितंबर को चीन में लॉन्च होगी. कंपनी ने पुष्टि की है कि Magic 9 और Magic 9 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 सीरीज चिपसेट मिलेगा. फोन में Honor का खुद विकसित Light H1 इमेजिंग चिप भी दिया जाएगा. साथ ही दोनों मॉडल में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है.  OnePlus 16 OnePlus 16 में भी Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलेगा, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 5.0GHz है. फोन में Wind Chaser Gaming Kernel दिया जाएगा. कंपनी के अनुसार यह फोन 185fps तक गेमिंग सपोर्ट कर सकता है. इसमें 9,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग मिलेगी. चीन में इसका लॉन्च अगले महीने होने की उम्मीद है.  यह भी पढ़ें - Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत iQOO 16 iQOO 16 Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 के साथ आने वाला है. इसमें कंपनी का Q4 गेमिंग चिप भी मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन पर 165fps तक सपोर्ट करता है. फोन का लॉन्च 29 सितंबर को iQOO Pad Ultra और iQOO Gaming Headset के साथ होगा.  Motorola और RedMagic के फोन Motorola Signature 27 में भी नया Snapdragon चिपसेट मिलेगा. फोन में 50MP Sony LYTIA 910 मेन कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. कंपनी ने इस फोन के लिए 7 साल के OS अपडेट देने का वादा किया है. वहीं RedMagic 12 Pro+ में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 मिलने की उम्मीद है और इसे अक्टूबर में लाने की पुष्टि की गई है. Qualcomm ने Vivo और Redmi को भी इस नए चिपसेट इकोसिस्टम का हिस्सा बताया है, लेकिन इनके फोन के नाम और लॉन्च टाइमलाइन अभी सामने नहीं आई है.  यह भी पढ़ें - घर में एक ही Wi-Fi पर TV, Phone और Laptop चलाने से Speed कैसे बंटती है?

Sep 26, 2026 - 17:30
 0
Snapdragon 8 Elite Gen 6 से लैस होंगे ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

प्रीमियम स्मार्टफोन की दुनिया में अब अगली पीढ़ी के प्रोसेसर की एंट्री हो चुकी है. Qualcomm ने Snapdragon Summit में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 को पेश किया है. इन दोनों चिपसेट 2nm प्रोसेस पर तैयार किए गए हैं और इनमें Qualcomm का कस्टम Oryon CPU आर्किटेक्चर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक नए प्लेटफॉर्म से फोन में ऑन-डिवाइस AI, गेमिंग, कैमरा और कनेक्टिविटी से जुड़ी परफॉर्मेंस बेहतर होगी.

इन नए चिपसेट के साथ कई बड़े Android ब्रांड अपने फ्लैगशिप फोन लाने की तैयारी में हैं. Xiaomi, Honor, OnePlus, iQOO, Motorola और RedMagic के कुछ मॉडल इस नई चिप सीरीज के साथ सामने आने वाले हैं. तो आइए जानते हैं कि कौन-से प्रीमियम स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 से लैस होंगे

Xiaomi 18 सीरीज

Xiaomi ने नए Snapdragon चिपसेट के साथ अपने फ्लैगशिप फोन पेश कर दिए हैं. Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है. इन दोनों फोन Android 17 पर आधारित HyperOS 4 पर चलते हैं. Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले है. साथ ही दोनों में Privacy Display फीचर और पीछे अलग डिस्प्ले दिया गया है. Pro Max में 8,500mAh और Pro में 7,000mAh बैटरी है. इन दोनों फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. 

Honor Magic 9 सीरीज

Honor Magic 9 सीरीज 28 सितंबर को चीन में लॉन्च होगी. कंपनी ने पुष्टि की है कि Magic 9 और Magic 9 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 सीरीज चिपसेट मिलेगा. फोन में Honor का खुद विकसित Light H1 इमेजिंग चिप भी दिया जाएगा. साथ ही दोनों मॉडल में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है. 

OnePlus 16

OnePlus 16 में भी Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलेगा, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 5.0GHz है. फोन में Wind Chaser Gaming Kernel दिया जाएगा. कंपनी के अनुसार यह फोन 185fps तक गेमिंग सपोर्ट कर सकता है. इसमें 9,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग मिलेगी. चीन में इसका लॉन्च अगले महीने होने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें - Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत

iQOO 16

iQOO 16 Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 के साथ आने वाला है. इसमें कंपनी का Q4 गेमिंग चिप भी मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन पर 165fps तक सपोर्ट करता है. फोन का लॉन्च 29 सितंबर को iQOO Pad Ultra और iQOO Gaming Headset के साथ होगा. 

Motorola और RedMagic के फोन

Motorola Signature 27 में भी नया Snapdragon चिपसेट मिलेगा. फोन में 50MP Sony LYTIA 910 मेन कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. कंपनी ने इस फोन के लिए 7 साल के OS अपडेट देने का वादा किया है.

वहीं RedMagic 12 Pro+ में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 मिलने की उम्मीद है और इसे अक्टूबर में लाने की पुष्टि की गई है. Qualcomm ने Vivo और Redmi को भी इस नए चिपसेट इकोसिस्टम का हिस्सा बताया है, लेकिन इनके फोन के नाम और लॉन्च टाइमलाइन अभी सामने नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें - घर में एक ही Wi-Fi पर TV, Phone और Laptop चलाने से Speed कैसे बंटती है?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow