SL vs PAK, T20 World Cup 2026 LIVE streaming: ग्रुप-2 का सस्पेंस खत्म करेगा SL vs PAK मुकाबला, जानें कब, कहां देखें लाइव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों में आज का मैच बेहद अहम होने वाला है, जहां श्रीलंका और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि इस मैच का नतीजा सीधे तौर पर सेमीफाइनल की तस्वीर साफ कर सकता है. ग्रुप-2 से दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला इसी मैच से तय होना है. यह मुकाबला श्रीलंका के पल्‍लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर मेजबान श्रीलंका इस मैच में जीत हासिल कर लेती है, तो न्यूजीलैंड की टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं पाकिस्तान के लिए जीत के साथ-साथ बेहतर नेट रन रेट भी जरूरी होगा, तभी वह अंतिम चार में अपनी जगह बना पाएगा. दोनों टीमों की स्थिति पाकिस्तान टीम का सुपर-8 में अब तक का सफर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम के पास सिर्फ एक अंक है और सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम भी इस टूर्नामेंट में संघर्ष करती नजर आई है. सुपर-8 चरण में उसे अब तक एक भी जीत नहीं मिली है, जिससे उसकी स्थिति और ज्यादा मुश्किल हो गई है. हालांकि घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर टीम पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है. कब और कहां देखें लाइव मैच? श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच यह अहम मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. दोनों टीमों की स्क्वॉड पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफाय, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक, सलमान मिर्जा. श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, दुनिथ वेलालगे, महेश थीक्षाना, दुश्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन, दुशन हेमंथा. 

Feb 28, 2026 - 14:30
 0
SL vs PAK, T20 World Cup 2026 LIVE streaming: ग्रुप-2 का सस्पेंस खत्म करेगा SL vs PAK मुकाबला, जानें कब, कहां देखें लाइव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों में आज का मैच बेहद अहम होने वाला है, जहां श्रीलंका और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि इस मैच का नतीजा सीधे तौर पर सेमीफाइनल की तस्वीर साफ कर सकता है.

ग्रुप-2 से दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला इसी मैच से तय होना है. यह मुकाबला श्रीलंका के पल्‍लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर मेजबान श्रीलंका इस मैच में जीत हासिल कर लेती है, तो न्यूजीलैंड की टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं पाकिस्तान के लिए जीत के साथ-साथ बेहतर नेट रन रेट भी जरूरी होगा, तभी वह अंतिम चार में अपनी जगह बना पाएगा.

दोनों टीमों की स्थिति

पाकिस्तान टीम का सुपर-8 में अब तक का सफर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम के पास सिर्फ एक अंक है और सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम भी इस टूर्नामेंट में संघर्ष करती नजर आई है. सुपर-8 चरण में उसे अब तक एक भी जीत नहीं मिली है, जिससे उसकी स्थिति और ज्यादा मुश्किल हो गई है. हालांकि घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर टीम पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है.

कब और कहां देखें लाइव मैच?

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच यह अहम मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

दोनों टीमों की स्क्वॉड

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफाय, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक, सलमान मिर्जा.

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, दुनिथ वेलालगे, महेश थीक्षाना, दुश्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन, दुशन हेमंथा. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow