Singh Weekly Rashifal 2026: बड़े खर्चों से बिगड़ सकता है बजट, सिंह राशि वाले 22-28 फरवरी तक रखें ध्यान

Singh Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 February): फरवरी 2026 महीने का चौथा सप्ताह 22 से 28 फरवरी का समय सिंह राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. सिंह राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल. सिंह साप्ताहिक राशिफल (Singh Saptahik Rashifal) सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है. इस सप्ताह आपको लोगों के सामने अपनी बात को सही तरीके से रखने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी, अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं. सप्ताह का पूर्वार्ध संघर्षमय रहने की आशंका है. इस दौरान कार्यक्षेत्र, आजीविका आदि के संबंध में कोई बड़ा निर्णय खूब सोच-समझकर लें. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी कार्य समय पर निबटाने का प्रयास करें अन्यथा आपको बेवजह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही साथ धन के लेनदेन में भी सावधानी बरतें तथा धन का सदुपयोग करने का प्रयास करें. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए किसी बड़े खर्च के चलते आपकी वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है. धन उधार लेने की भी नौबत आ सकती है. पार्टनर के साथ विश्वसनीयता और आत्मीयता बनाए रखने के लिए नियमित और खुला संवाद बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों को मन में रखने के बजाय समय पर साझा करें, ताकि गलतफहमियों की गुंजाइश न रहे। रिश्ते में पारदर्शिता और आपसी सम्मान ही विश्वास की नींव को मजबूत करते हैं। साथ ही केवल अपनी ही नहीं, बल्कि जीवनसाथी की शारीरिक और मानसिक सेहत का भी विशेष ख्याल रखें. समय-समय पर साथ में समय बिताना, उनकी भावनाओं को समझना और सहयोग देना दांपत्य जीवन को सुखद और संतुलित बनाए रखता है. सिंह राशि के लिए उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें. ये भी पढ़ें: Kark Weekly Rashifal 2026: कर्क राशि के लिए कभी खुश-कभी गम जैसा रहेगा सप्ताह, पढ़ें वीकली राशिफल Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Feb 20, 2026 - 17:30
 0
Singh Weekly Rashifal 2026: बड़े खर्चों से बिगड़ सकता है बजट, सिंह राशि वाले 22-28 फरवरी तक रखें ध्यान

Singh Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 February): फरवरी 2026 महीने का चौथा सप्ताह 22 से 28 फरवरी का समय सिंह राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. सिंह राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Singh Saptahik Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है. इस सप्ताह आपको लोगों के सामने अपनी बात को सही तरीके से रखने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी, अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं. सप्ताह का पूर्वार्ध संघर्षमय रहने की आशंका है. इस दौरान कार्यक्षेत्र, आजीविका आदि के संबंध में कोई बड़ा निर्णय खूब सोच-समझकर लें.

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी कार्य समय पर निबटाने का प्रयास करें अन्यथा आपको बेवजह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही साथ धन के लेनदेन में भी सावधानी बरतें तथा धन का सदुपयोग करने का प्रयास करें. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए किसी बड़े खर्च के चलते आपकी वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है. धन उधार लेने की भी नौबत आ सकती है.

पार्टनर के साथ विश्वसनीयता और आत्मीयता बनाए रखने के लिए नियमित और खुला संवाद बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों को मन में रखने के बजाय समय पर साझा करें, ताकि गलतफहमियों की गुंजाइश न रहे। रिश्ते में पारदर्शिता और आपसी सम्मान ही विश्वास की नींव को मजबूत करते हैं। साथ ही केवल अपनी ही नहीं, बल्कि जीवनसाथी की शारीरिक और मानसिक सेहत का भी विशेष ख्याल रखें. समय-समय पर साथ में समय बिताना, उनकी भावनाओं को समझना और सहयोग देना दांपत्य जीवन को सुखद और संतुलित बनाए रखता है.

सिंह राशि के लिए उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Kark Weekly Rashifal 2026: कर्क राशि के लिए कभी खुश-कभी गम जैसा रहेगा सप्ताह, पढ़ें वीकली राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow