Silver Price Rally: वैश्विक अनिश्चितताओं ने दी चांदी को हवा, एक झटके में 8000 रुपये उछले दाम; जानें चांदी क्यों दौड़ रही सरपट

Silver Price Surge: कमोडिटी बाजार में शुक्रवार, 27 फरवरी को चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रही है. चांदी एक झटके में करीब 8 हजार रुपये महंगी हो गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव रॉकेट की तरह भाग रहे हैं. इसके पीछे अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत का बेनतीजा रहना मुख्य वजह बताई जा रही है. दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव से वैश्विक अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. वहीं इस दौरान अमेरिकी डॉलर भी तीन हफ्ते के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई. भारतीय रुपये का हाल कारोबारी दिन के दौरान बेहाल है. आइए जानते हैं, आखिर निवेशकों का भरोसा क्यों चांदी पर लौट रहा हैं.... चांदी का ताजा भाव एमसीएक्स पर दोपहर करीब 1:30 बजे 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 2,67,100 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,67,500 रुपये की थी. चांदी की कीमतों में 2.86 प्रतिशत या 7,431 रुपये की तेजी देखने को मिल रही थी. अमेरिका-ईरान विवाद का असर जिनेवा में हुए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है. हालांकि, मध्यस्थता कर रहे ओमान ने दोनों देशों की बातचीत को पॉजिटिव बताया है. फिर भी कई घंटों की चर्चा के बाद भी कोई सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिला.  इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेना मौजूदगी बढ़ाने वाली बात ने दोबारा से माहौल को गर्म कर दिया है. अमेरिका-ईरान के बीच पैदा हुए इस विवाद से वैश्विक अनिश्चितताओं को हवा मिली. जिससे चांदी के दाम को सपोर्ट मिल रहा है.  सुरक्षित निवेश की मांग से चांदी मजबूत चांदी की बढ़ती कीमतों पर विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. इसी वजह से सोना और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है और यह करीब चार हफ्तों के हाई लेवल के आस-पास ट्रेड कर रहे हैं. जानकारों ने बताया कि चांदी करीब 2,75,000 रुपये के रेजिस्टेंस लेवल की ओर बढ़ रही है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: Credit Card Users Alert: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या होगा आप पर असर? जानें सरकार की तैयारी

Feb 27, 2026 - 17:30
 0
Silver Price Rally: वैश्विक अनिश्चितताओं ने दी चांदी को हवा, एक झटके में 8000 रुपये उछले दाम; जानें चांदी क्यों दौड़ रही सरपट

Silver Price Surge: कमोडिटी बाजार में शुक्रवार, 27 फरवरी को चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रही है. चांदी एक झटके में करीब 8 हजार रुपये महंगी हो गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव रॉकेट की तरह भाग रहे हैं. इसके पीछे अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत का बेनतीजा रहना मुख्य वजह बताई जा रही है.

दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव से वैश्विक अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. वहीं इस दौरान अमेरिकी डॉलर भी तीन हफ्ते के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई. भारतीय रुपये का हाल कारोबारी दिन के दौरान बेहाल है. आइए जानते हैं, आखिर निवेशकों का भरोसा क्यों चांदी पर लौट रहा हैं....

चांदी का ताजा भाव

एमसीएक्स पर दोपहर करीब 1:30 बजे 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 2,67,100 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,67,500 रुपये की थी. चांदी की कीमतों में 2.86 प्रतिशत या 7,431 रुपये की तेजी देखने को मिल रही थी.

अमेरिका-ईरान विवाद का असर

जिनेवा में हुए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है. हालांकि, मध्यस्थता कर रहे ओमान ने दोनों देशों की बातचीत को पॉजिटिव बताया है. फिर भी कई घंटों की चर्चा के बाद भी कोई सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिला. 

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेना मौजूदगी बढ़ाने वाली बात ने दोबारा से माहौल को गर्म कर दिया है. अमेरिका-ईरान के बीच पैदा हुए इस विवाद से वैश्विक अनिश्चितताओं को हवा मिली. जिससे चांदी के दाम को सपोर्ट मिल रहा है. 

सुरक्षित निवेश की मांग से चांदी मजबूत

चांदी की बढ़ती कीमतों पर विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं.

इसी वजह से सोना और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है और यह करीब चार हफ्तों के हाई लेवल के आस-पास ट्रेड कर रहे हैं. जानकारों ने बताया कि चांदी करीब 2,75,000 रुपये के रेजिस्टेंस लेवल की ओर बढ़ रही है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Credit Card Users Alert: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या होगा आप पर असर? जानें सरकार की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow