Shubman Gill Statement: 'मुझे नहीं लगता हम जीत के हकदार थे...', GT की हार के बाद किस पर भड़के शुभमन गिल

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच में गुजरात टाइटंस की हार का एक प्रमुख कारण उनकी खराब फील्डिंग रहा. मोहम्मद सिराज, अरशद खान और वाशिंगटन सुंदर ने 3 आसान कैच छोड़े, इसी कारण KKR 247 के बड़े स्कोर तक पहुंच पाई. ओपनर बल्लेबाज फिन एलन जब 33 के स्कोर पर थे, तब सिराज ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया था और उसके बाद एलन ने 35 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली. शुभमन गिल ने मैच के बाद हार के कारणों पर बात करते हुए खराब फील्डिंग को दोष दिया. शुभमन गिल ने कहा, "विकेट को देखकर मुझे लगा कि 200-210 का स्कोर ठीक रहेगा. हमने बहुत सारे कैच छोड़े, जो गेंदबाजों के लिए आसान नहीं था. पिच अच्छी थी और गेंद रुककर आ रही थी." लेकिन उन्होंने हार की वजह खराब फील्डिंग को बताया. गिल ने कहा, "हमारी फील्डिंग और भी बेहतर हो सकती थी. हमने 3 आसान कैच छोड़े और मेरे अनुसार इसके बाद हम जीत के हकदार नहीं थे. अच्छा है ऐसा मैच अभी हो गया, न कि क्वालीफ़ायर में. हम कुछ दिनों तक आराम करेंगे और रिकवर होंगे. हमें अहमदाबाद जाना है और देखें कि वहां का विकेट कैसा है." यह भी पढ़ें- KKR ने रोका GT का विजयी रथ, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग; देखें पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव GT के खिलाड़यों ने छोड़े 3 आसान कैच मोहम्मद सिराज ने केकेआर के ओपनर फिन एलन का कैच छोड़ा तब वह 33 रन बनाकर खेल रहे थे, इसके बाद उन्होंने 93 रन बनाए. इससे पहले उन्हें 14 के स्कोर पर पहला जीवनदान मिला था. 16वें ओवर में अरशद खान से कैमरून ग्रीन का कैच छूट गया, वह 23 के स्कोर पर थे और इस जीवनदान के बाद 52 रन बना दिए. यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने लिए लगातार 2 DRS, तो भड़क गए हरभजन सिंह, कहा- समय की बर्बादी... अंगक्रिश रघुवंशी जब 52 के स्कोर पर थे, वाशिंगटन सुंदर ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया था और इसके बाद उन्होंने 30 रन और जोड़े. हालांकि हार के बाद गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में जाने के लिए फेवरेट है, लेकिन उनका टॉप-2 में रहना मुश्किल हो गया है.

May 17, 2026 - 15:30
 0
Shubman Gill Statement: 'मुझे नहीं लगता हम जीत के हकदार थे...', GT की हार के बाद किस पर भड़के शुभमन गिल

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच में गुजरात टाइटंस की हार का एक प्रमुख कारण उनकी खराब फील्डिंग रहा. मोहम्मद सिराज, अरशद खान और वाशिंगटन सुंदर ने 3 आसान कैच छोड़े, इसी कारण KKR 247 के बड़े स्कोर तक पहुंच पाई. ओपनर बल्लेबाज फिन एलन जब 33 के स्कोर पर थे, तब सिराज ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया था और उसके बाद एलन ने 35 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली. शुभमन गिल ने मैच के बाद हार के कारणों पर बात करते हुए खराब फील्डिंग को दोष दिया.

शुभमन गिल ने कहा, "विकेट को देखकर मुझे लगा कि 200-210 का स्कोर ठीक रहेगा. हमने बहुत सारे कैच छोड़े, जो गेंदबाजों के लिए आसान नहीं था. पिच अच्छी थी और गेंद रुककर आ रही थी." लेकिन उन्होंने हार की वजह खराब फील्डिंग को बताया.

गिल ने कहा, "हमारी फील्डिंग और भी बेहतर हो सकती थी. हमने 3 आसान कैच छोड़े और मेरे अनुसार इसके बाद हम जीत के हकदार नहीं थे. अच्छा है ऐसा मैच अभी हो गया, न कि क्वालीफ़ायर में. हम कुछ दिनों तक आराम करेंगे और रिकवर होंगे. हमें अहमदाबाद जाना है और देखें कि वहां का विकेट कैसा है."

यह भी पढ़ें- KKR ने रोका GT का विजयी रथ, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग; देखें पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव

GT के खिलाड़यों ने छोड़े 3 आसान कैच

मोहम्मद सिराज ने केकेआर के ओपनर फिन एलन का कैच छोड़ा तब वह 33 रन बनाकर खेल रहे थे, इसके बाद उन्होंने 93 रन बनाए. इससे पहले उन्हें 14 के स्कोर पर पहला जीवनदान मिला था. 16वें ओवर में अरशद खान से कैमरून ग्रीन का कैच छूट गया, वह 23 के स्कोर पर थे और इस जीवनदान के बाद 52 रन बना दिए.

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने लिए लगातार 2 DRS, तो भड़क गए हरभजन सिंह, कहा- समय की बर्बादी...

अंगक्रिश रघुवंशी जब 52 के स्कोर पर थे, वाशिंगटन सुंदर ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया था और इसके बाद उन्होंने 30 रन और जोड़े. हालांकि हार के बाद गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में जाने के लिए फेवरेट है, लेकिन उनका टॉप-2 में रहना मुश्किल हो गया है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow