Shubman Gill Century: वनडे में शुभमन गिल का पहला शतक, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास
शुभमन गिल ने लखनऊ में खेले जा रहे भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे में शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 77 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की, जो उनके वनडे करियर का 9वां और बतौर वनडे कप्तान पहला शतक है. इसके बाद अगले ही ओवर में ईशान किशन ने भी अपनी सेंचुरी पूरी की. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, यशस्वी जायसवाल के रूप में भारत को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा. जायसवाल ने 9 गेंदें खेलकर 4 रन बनाए. तीसरे नंबर पर आए कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की, रोहित अपने अर्धशतक से चूक गए. 48 के स्कोर पर वह राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हुए. 39 गेंदों में खेली इस पारी में रोहित ने 2 छक्के और 6 चौके लगाए. रोहित शर्मा के कप्तानी से हटने के बाद अक्टूबर, 2025 में शुभमन गिल को भारत का फुल टाइम ODI कप्तान नियुक्त किया गया था. वह टेस्ट के भी कप्तान हैं. टीम इंडिया अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में हैं और इसलिए गिल टी20 टीम से बाहर हैं. यह भी पढ़ें- IPL का चमकता सितारा, विराट कोहली को किया था परेशान, भारत के लिए डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव कौन शुभमन गिल का 9वां ODI शतक बतौर कप्तान शुभमन गिल का ये पहला शतक है, लेकिन इससे पहले बतौर प्लेयर वह इस फॉर्मेट में 8 शतक लगा चुके थे. यह भी पढ़ें- 'कोच होता, तो वैभव सूर्यवंशी को छोड़ देता...', दिग्गज का बड़ा बयान; लड़ाई के बाद तोड़ी चुप्पी शुभमन गिल और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की. ईशान 37वें ओवर में नंगेलिया खरोटे की गेंद पर कैच आउट हुए, इस ओवर की शुरूआती 2 गेंदों पर वह 2 चौके लगा चुके थे. ईशान ने 79 गेंदों में 7 छक्के और 9 चौकों की मदद से 125 रन बनाए.
शुभमन गिल ने लखनऊ में खेले जा रहे भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे में शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 77 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की, जो उनके वनडे करियर का 9वां और बतौर वनडे कप्तान पहला शतक है. इसके बाद अगले ही ओवर में ईशान किशन ने भी अपनी सेंचुरी पूरी की.
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, यशस्वी जायसवाल के रूप में भारत को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा. जायसवाल ने 9 गेंदें खेलकर 4 रन बनाए. तीसरे नंबर पर आए कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की, रोहित अपने अर्धशतक से चूक गए. 48 के स्कोर पर वह राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हुए. 39 गेंदों में खेली इस पारी में रोहित ने 2 छक्के और 6 चौके लगाए.
रोहित शर्मा के कप्तानी से हटने के बाद अक्टूबर, 2025 में शुभमन गिल को भारत का फुल टाइम ODI कप्तान नियुक्त किया गया था. वह टेस्ट के भी कप्तान हैं. टीम इंडिया अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में हैं और इसलिए गिल टी20 टीम से बाहर हैं.
यह भी पढ़ें- IPL का चमकता सितारा, विराट कोहली को किया था परेशान, भारत के लिए डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव कौन
शुभमन गिल का 9वां ODI शतक
बतौर कप्तान शुभमन गिल का ये पहला शतक है, लेकिन इससे पहले बतौर प्लेयर वह इस फॉर्मेट में 8 शतक लगा चुके थे.
यह भी पढ़ें- 'कोच होता, तो वैभव सूर्यवंशी को छोड़ देता...', दिग्गज का बड़ा बयान; लड़ाई के बाद तोड़ी चुप्पी
शुभमन गिल और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की. ईशान 37वें ओवर में नंगेलिया खरोटे की गेंद पर कैच आउट हुए, इस ओवर की शुरूआती 2 गेंदों पर वह 2 चौके लगा चुके थे. ईशान ने 79 गेंदों में 7 छक्के और 9 चौकों की मदद से 125 रन बनाए.
What's Your Reaction?