Share Market Today: शेयर बाजार की बिगड़ती जा रही हालत, 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 280 अंक नीचे
Share Market: शेयर बाजार में आज भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भारी बिकवाली के बीच निवेशकों का भरोसा डगमगाता नजर आ रहा है. इस दौरान सेंसेक्स 1000 से अधिक अंक टूटकर 75871 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 280 अंक लुढ़ककर 23580 के लेवल पर है. इस क्रम में ऑटोमोबाइल, पेंट, लॉजिस्टिक्स, एविएशन, टायर और रबड़ से जुड़े स्टॉक्स दबाव में नजर आ रहे हैं जैसे कि Tata Motors, Asian Paints, Delhivery, IndoGo, MRF वगैरह. इनमें कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते गिरावट देखी जा रही है क्योंकि इनके प्रोडक्टशन में कच्चे तेल की बड़े पैमाने पर जरूरत पड़ती है. भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई. एक तरफ सेंसेक्स 494 अंकों की गिरावट के साथ 76369 पर खुला. वहीं, 192 अंक टूटकर निफ्टी 23674 के लेवल से कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में L&T, IndiGo, Eternal, M&M और Tata Motors के शेयरों को नुकसान पहुंचा है. बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच कुछ ही शेयर हरे रंग में कारोबार करते नजर आ रहे हैं, जिनमें Reliance, Coal India HCL Tech और Tech Mahindra हैं. एशियाई बाजारों में कारोबार गुरुवार सुबह एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गजब की तेजी आई. ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है. इस क्रम में आज जापान का निक्केई 225 1.6 परसेंट गिरा. टॉपिक्स में भी 1.34 परसेंट की गिरावट आई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 0.75 परसेंट लुढ़ककर नीचे आ गया. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25756 पर कारोबार करता नजर आया, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग 25898.76 पर था. वॉल स्ट्रीट में गिरावट बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. इस दौरान निवेशक तेल की बढ़ती कीमतों और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के चलते टेंशन में रहे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 289.24 अंक या 0.61 परसेंट फिसलकर 47417.27 पर बंद हुआ. वहीं, S&P 500 की क्लोजिंग 0.08 परसेंट की गिरावट के साथ 6775.80 पर बंद हुई. इसी तरह से डाउ फ्यूचर्स 461 अंक या लगभग 1 परसेंट गिरा और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में भी 0.9 परसेंट की गिरावट आई. सिर्फ नैस्डैक कंपोजिट 0.08 परसेंट बढ़कर 22716.13 पर कारोबार खत्म करने में कामयाब रहा. क्रूड ऑयल की कीमत क्रूड ऑयल की कीमतों में आज एक बार फिर से तेजी आई है. इराक के द्वारा विस्फोटकों से लदे दो ईरानी जहाजों को निशाना बनाने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 8.2 परसेंट की तेजी के साथ 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई. ईरान की इस कार्रवाई के बाद इराक ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने सभी तेल टर्मिनलों पर परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया है. इससे क्रूड की सप्लाई पर संकट और गहराने लगा है. इस बीच ईरान ने भी चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला इसी तरह से जारी रहा, तो दुनिया को 200 डॉलर प्रति बैरल तेल के लिए तैयार रहना होगा. ये भी पढ़ें: गिरते बाजार में पेनी स्टॉक का जलवा, 5 परसेंट के अपर सर्किट पर हुआ लॉक; कीमत 82 पैसे
Share Market: शेयर बाजार में आज भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भारी बिकवाली के बीच निवेशकों का भरोसा डगमगाता नजर आ रहा है. इस दौरान सेंसेक्स 1000 से अधिक अंक टूटकर 75871 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 280 अंक लुढ़ककर 23580 के लेवल पर है.
इस क्रम में ऑटोमोबाइल, पेंट, लॉजिस्टिक्स, एविएशन, टायर और रबड़ से जुड़े स्टॉक्स दबाव में नजर आ रहे हैं जैसे कि Tata Motors, Asian Paints, Delhivery, IndoGo, MRF वगैरह. इनमें कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते गिरावट देखी जा रही है क्योंकि इनके प्रोडक्टशन में कच्चे तेल की बड़े पैमाने पर जरूरत पड़ती है.
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई. एक तरफ सेंसेक्स 494 अंकों की गिरावट के साथ 76369 पर खुला. वहीं, 192 अंक टूटकर निफ्टी 23674 के लेवल से कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में L&T, IndiGo, Eternal, M&M और Tata Motors के शेयरों को नुकसान पहुंचा है. बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच कुछ ही शेयर हरे रंग में कारोबार करते नजर आ रहे हैं, जिनमें Reliance, Coal India HCL Tech और Tech Mahindra हैं.
एशियाई बाजारों में कारोबार
गुरुवार सुबह एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गजब की तेजी आई. ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है. इस क्रम में आज जापान का निक्केई 225 1.6 परसेंट गिरा. टॉपिक्स में भी 1.34 परसेंट की गिरावट आई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 0.75 परसेंट लुढ़ककर नीचे आ गया. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25756 पर कारोबार करता नजर आया, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग 25898.76 पर था.
वॉल स्ट्रीट में गिरावट
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. इस दौरान निवेशक तेल की बढ़ती कीमतों और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के चलते टेंशन में रहे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 289.24 अंक या 0.61 परसेंट फिसलकर 47417.27 पर बंद हुआ. वहीं, S&P 500 की क्लोजिंग 0.08 परसेंट की गिरावट के साथ 6775.80 पर बंद हुई. इसी तरह से डाउ फ्यूचर्स 461 अंक या लगभग 1 परसेंट गिरा और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में भी 0.9 परसेंट की गिरावट आई. सिर्फ नैस्डैक कंपोजिट 0.08 परसेंट बढ़कर 22716.13 पर कारोबार खत्म करने में कामयाब रहा.
क्रूड ऑयल की कीमत
क्रूड ऑयल की कीमतों में आज एक बार फिर से तेजी आई है. इराक के द्वारा विस्फोटकों से लदे दो ईरानी जहाजों को निशाना बनाने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 8.2 परसेंट की तेजी के साथ 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई. ईरान की इस कार्रवाई के बाद इराक ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने सभी तेल टर्मिनलों पर परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया है. इससे क्रूड की सप्लाई पर संकट और गहराने लगा है. इस बीच ईरान ने भी चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला इसी तरह से जारी रहा, तो दुनिया को 200 डॉलर प्रति बैरल तेल के लिए तैयार रहना होगा.
ये भी पढ़ें:
गिरते बाजार में पेनी स्टॉक का जलवा, 5 परसेंट के अपर सर्किट पर हुआ लॉक; कीमत 82 पैसे
What's Your Reaction?