Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

Semicon India 2026 के साथ भारत में सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ा आयोजन शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस इवेंट में दुनिया की कई बड़ी कंपनियां, निवेशक, रिसर्चर, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स हिस्सा ले रहे हैं. इस बार इसकी थीम सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण रखी गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Semicon India 2026 से टेक्नोलॉजी के नए दौर में क्या खास है.  600 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल Semicon India 2026 में 600 से ज्यादा कंपनियां और 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. कार्यक्रम में 52 देशों के प्रतिनिधि, 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव और 150 से ज्यादा स्पीकर्स शामिल हैं. करीब 50 हजार विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है. यहां कंपनियों के साथ निवेशक, रिसर्चर, स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थान और छात्र भी हिस्सा ले रहे हैं. इसका मुख्य फोकस भारत में सहयोग, निवेश, इनोवेशन और विकास को बढ़ावा देना है. सेमीकंडक्टर की पूरी जर्नी दिखाई जाएगी इस इवेंट में सिर्फ चिप बनाने की टेक्नोलॉजी ही नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को दिखाया जा रहा है. इसमें सेमीकंडक्टर मटेरियल और चिप डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस्ड पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिस्टम तक का सफर शामिल है. इस बार Sand to Silicon to Systems Value Chain Experience के जरिए विजिटर्स को इस पूरे इकोसिस्टम की झलक मिलेगी. सेमीकंडक्टर मटेरियल से शुरू होकर सिलिकॉन, चिप और फिर पूरे सिस्टम तक पहुंचने की प्रक्रिया को एक साथ समझने का मौका मिलेगा.  सेमीकंडक्टर सेक्टर पर PM मोदी ने क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Semicon India 2026 के उद्घाटन के दौरान भारत के बढ़ते सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बात करते हुए कहा कि अब भारत में बने चिप्स देश और दुनिया के ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि मोहाली और सूरत में दो सेमीकंडक्टर प्लांट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत में फैबलैस कंपनियों की ग्रोथ और नई इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के निर्माण पर फोकस किया जा रहा है. कंपाउंड सेमीकंडक्टर, सिलिकॉन फोटोनिक्स और AI इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में भी भारत को आगे बढ़ना होगा.  यह भी पढ़ें - Mobile Recharge में गलती हुई? जानें Refund पाने का तरीका छह देशों के पवेलियन भी मौजूद इवेंट में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के छह कंट्री पवेलियन हैं. इसके अलावा 12 स्टेट पवेलियन, स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन भी मौजूद हैं. यहां ASML, Applied Materials, IBM Research, Micron, Tata Electronics, NXP, Lam Research, Tokyo Electron और कई अन्य कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं.  भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर भी फोकस Semicon India 2026 ऐसे समय हो रहा है जब भारत अपने सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है. Semicon India Programme के तहत सरकार ने 12 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. इनमें से तीन प्रोजेक्ट्स ने कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है. इसके साथ ही Semicon 2.0 के अगले चरण को भी मंजूरी दी गई है, जिसका फोकस सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और मजबूत करना है.  यह भी पढ़ें - मीटर रीडर का इंतजार खत्म...खुद बनवाएं Accurate बिजली बिल, अपनाएं ये हैक

Sep 17, 2026 - 17:30
 0
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

Semicon India 2026 के साथ भारत में सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ा आयोजन शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस इवेंट में दुनिया की कई बड़ी कंपनियां, निवेशक, रिसर्चर, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स हिस्सा ले रहे हैं. इस बार इसकी थीम सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण रखी गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Semicon India 2026 से टेक्नोलॉजी के नए दौर में क्या खास है. 

600 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल

Semicon India 2026 में 600 से ज्यादा कंपनियां और 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. कार्यक्रम में 52 देशों के प्रतिनिधि, 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव और 150 से ज्यादा स्पीकर्स शामिल हैं. करीब 50 हजार विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है. यहां कंपनियों के साथ निवेशक, रिसर्चर, स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थान और छात्र भी हिस्सा ले रहे हैं. इसका मुख्य फोकस भारत में सहयोग, निवेश, इनोवेशन और विकास को बढ़ावा देना है.

सेमीकंडक्टर की पूरी जर्नी दिखाई जाएगी

इस इवेंट में सिर्फ चिप बनाने की टेक्नोलॉजी ही नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को दिखाया जा रहा है. इसमें सेमीकंडक्टर मटेरियल और चिप डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस्ड पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिस्टम तक का सफर शामिल है.

इस बार Sand to Silicon to Systems Value Chain Experience के जरिए विजिटर्स को इस पूरे इकोसिस्टम की झलक मिलेगी. सेमीकंडक्टर मटेरियल से शुरू होकर सिलिकॉन, चिप और फिर पूरे सिस्टम तक पहुंचने की प्रक्रिया को एक साथ समझने का मौका मिलेगा. 

सेमीकंडक्टर सेक्टर पर PM मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Semicon India 2026 के उद्घाटन के दौरान भारत के बढ़ते सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बात करते हुए कहा कि अब भारत में बने चिप्स देश और दुनिया के ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि मोहाली और सूरत में दो सेमीकंडक्टर प्लांट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत में फैबलैस कंपनियों की ग्रोथ और नई इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के निर्माण पर फोकस किया जा रहा है. कंपाउंड सेमीकंडक्टर, सिलिकॉन फोटोनिक्स और AI इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में भी भारत को आगे बढ़ना होगा. 

यह भी पढ़ें - Mobile Recharge में गलती हुई? जानें Refund पाने का तरीका

छह देशों के पवेलियन भी मौजूद

इवेंट में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के छह कंट्री पवेलियन हैं. इसके अलावा 12 स्टेट पवेलियन, स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन भी मौजूद हैं. यहां ASML, Applied Materials, IBM Research, Micron, Tata Electronics, NXP, Lam Research, Tokyo Electron और कई अन्य कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं. 

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर भी फोकस

Semicon India 2026 ऐसे समय हो रहा है जब भारत अपने सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है. Semicon India Programme के तहत सरकार ने 12 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. इनमें से तीन प्रोजेक्ट्स ने कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है. इसके साथ ही Semicon 2.0 के अगले चरण को भी मंजूरी दी गई है, जिसका फोकस सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और मजबूत करना है. 

यह भी पढ़ें - मीटर रीडर का इंतजार खत्म...खुद बनवाएं Accurate बिजली बिल, अपनाएं ये हैक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow