SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई?
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर कैटेगरी के तहत निकाली गई इस भर्ती में इंटरनेशनल बैंकिंग ग्रुप यानी IBG में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पद भरे जाएंगे. कितनी हैं वैकेंसी? SBI ने इस भर्ती के लिए कुल 35 पदों की जानकारी दी है. इनमें से 14 पद जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 यानी JMGS-I के लिए हैं, जबकि 21 पद मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-2 यानी MMGS-II के लिए रखे गए हैं. जो उम्मीदवार दोनों ग्रेड की एलिजिबिलिटी पूरी करते हैं, वे दोनों पदों के लिए अलग-अलग आवेदन भी कर सकते हैं. कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन? इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. SBI ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक आने से टेक्निकल दिक्कतें आ सकती हैं. क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया? दोनों पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहि.। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास भारतीय बैंकिंग एवं वित्त संस्थान यानी IIBF से फॉरेक्स ऑपरेशंस में सर्टिफिकेशन भी होना जरूरी है. यह सर्टिफिकेट 31 जुलाई 2026 या उससे पहले जारी हुआ होना चाहिए. एज लिमिट JMGS-I पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं MMGS-II पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 23 से 32 साल के बीच रखी गई है. उम्र की गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. इसे भी पढ़ें: पेपर लीक रोकने के लिए आप कैसे दे सकते हैं सुझाव? जान लें तरीके कैसे होगा सिलेक्शन? इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी. इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू में मिले नंबरों के आधार पर तैयार की जाएगी. कैसे करें आवेदन? आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाना होगा. वहां करंट ओपनिंग्स सेक्शन में जाकर ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर भर्ती के लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरना होगा. जरूरी डॉक्यूमेंट्स और सर्टिफिकेट अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा. फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें: IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, लंदन की नौकरी छोड़ क्लियर किया था UPSC
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर कैटेगरी के तहत निकाली गई इस भर्ती में इंटरनेशनल बैंकिंग ग्रुप यानी IBG में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पद भरे जाएंगे.
कितनी हैं वैकेंसी?
SBI ने इस भर्ती के लिए कुल 35 पदों की जानकारी दी है. इनमें से 14 पद जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 यानी JMGS-I के लिए हैं, जबकि 21 पद मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-2 यानी MMGS-II के लिए रखे गए हैं. जो उम्मीदवार दोनों ग्रेड की एलिजिबिलिटी पूरी करते हैं, वे दोनों पदों के लिए अलग-अलग आवेदन भी कर सकते हैं.
कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. SBI ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक आने से टेक्निकल दिक्कतें आ सकती हैं.
क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?
दोनों पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहि.। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास भारतीय बैंकिंग एवं वित्त संस्थान यानी IIBF से फॉरेक्स ऑपरेशंस में सर्टिफिकेशन भी होना जरूरी है. यह सर्टिफिकेट 31 जुलाई 2026 या उससे पहले जारी हुआ होना चाहिए.
एज लिमिट JMGS-I पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं MMGS-II पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 23 से 32 साल के बीच रखी गई है. उम्र की गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: पेपर लीक रोकने के लिए आप कैसे दे सकते हैं सुझाव? जान लें तरीके
कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी. इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू में मिले नंबरों के आधार पर तैयार की जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाना होगा. वहां करंट ओपनिंग्स सेक्शन में जाकर ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर भर्ती के लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरना होगा. जरूरी डॉक्यूमेंट्स और सर्टिफिकेट अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा. फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लेना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, लंदन की नौकरी छोड़ क्लियर किया था UPSC
What's Your Reaction?