SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

SBI PO Exam 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह एग्जाम सेंटर जाने से पहले अपने एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें. खासतौर पर रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा की शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता, और दूसरी जरूरी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.  SBI PO प्रीलिम्स 2026 चार शिफ्टों में होगी परीक्षा  SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, क्योंकि तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.  शिफ्ट- 1  रिपोर्टिंग टाइम- सुबह 8:00 बजे परीक्षा का समय- सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक  शिफ्ट-2  रिपोर्टिंग टाइम- सुबह 10:30 बजे परीक्षा का समय- सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक  शिफ्ट-3  रिपोर्टिंग टाइम- दोपहर 1:00 बजेपरीक्षा का समय- दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक  शिफ्ट-4  रिपोर्टिंग टाइम- शाम 3:30 बजे परीक्षा का समय- शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक  परीक्षा केंद्र पर कौन से डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी?  परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में कोई एक) और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी है. इन डॉक्यूमेंट के बिना उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ये भी पढ़ें-संसद में करनी है नौकरी, जानें कितनी होती है सैलरी? एग्जाम सेंटर पर इन नियमों का रखें ध्यान  एसबीआई ने परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा और केवल जरूरी डॉक्यूमेंट ही साथ लेकर जाने होंगे. परीक्षा के दौरान उम्मीदवार को केवल अपनी आवंटित सीट पर ही बैठना होगा और परीक्षा कक्ष में मौजूद निरीक्षक के सभी निर्देशों का पालन करना होगा  ये सामान ले जाने की अनुमति नहीं  परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की परमिशन नहीं है. उम्मीदवार अपने साथ मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और दूसरे अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जा सकेंगे. इसके अलावा किताबें, नोटिस या किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री भी परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेगी. ये भी पढ़ें-DU UG में एडमिशन का एक और मौका, 3 अगस्त से आवेदन

Jul 31, 2026 - 23:30
 0
SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

SBI PO Exam 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह एग्जाम सेंटर जाने से पहले अपने एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें. खासतौर पर रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा की शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता, और दूसरी जरूरी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा. 

SBI PO प्रीलिम्स 2026 चार शिफ्टों में होगी परीक्षा 

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, क्योंकि तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. 

शिफ्ट- 1 

रिपोर्टिंग टाइम- सुबह 8:00 बजे 
परीक्षा का समय- सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक 

शिफ्ट-2 

रिपोर्टिंग टाइम- सुबह 10:30 बजे 
परीक्षा का समय- सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 

शिफ्ट-3 

रिपोर्टिंग टाइम- दोपहर 1:00 बजे
परीक्षा का समय- दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक 

शिफ्ट-4 

रिपोर्टिंग टाइम- शाम 3:30 बजे 
परीक्षा का समय- शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक 

परीक्षा केंद्र पर कौन से डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी? 

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में कोई एक) और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी है. इन डॉक्यूमेंट के बिना उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-संसद में करनी है नौकरी, जानें कितनी होती है सैलरी?

एग्जाम सेंटर पर इन नियमों का रखें ध्यान 

एसबीआई ने परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा और केवल जरूरी डॉक्यूमेंट ही साथ लेकर जाने होंगे. परीक्षा के दौरान उम्मीदवार को केवल अपनी आवंटित सीट पर ही बैठना होगा और परीक्षा कक्ष में मौजूद निरीक्षक के सभी निर्देशों का पालन करना होगा 

ये सामान ले जाने की अनुमति नहीं 

परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की परमिशन नहीं है. उम्मीदवार अपने साथ मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और दूसरे अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जा सकेंगे. इसके अलावा किताबें, नोटिस या किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री भी परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेगी.

ये भी पढ़ें-DU UG में एडमिशन का एक और मौका, 3 अगस्त से आवेदन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow