Sattu Benefits In Summer: गर्मियों में वरदान है बिहार का सत्तू, इस तरह पिएंगे तो शरीर के पास आने से भी डरेगी लू

How Sattu Helps Protect The Body From Heatwave: गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स पीना शुरू कर देते हैं. कोई कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेता है तो कोई पैकेट वाले जूस का. लेकिन बिहार का पारंपरिक सत्तू आज भी गर्मी से राहत देने वाले सबसे असरदार देसी सुपरफूड्स में गिना जाता है. खास बात यह है कि यह सिर्फ शरीर को ठंडक ही नहीं देता, बल्कि लू, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याओं से बचाने में भी मदद करता है.  क्यों है सत्तू का ड्रिंक खास? सत्तू भुने हुए चने से तैयार किया जाता है और लंबे समय से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मियों के सबसे भरोसेमंद पेय के रूप में इस्तेमाल होता आया है. अब हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे नेचुरल एनर्जी ड्रिंक मान रहे हैं. क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाए रखते हैं.  गर्मी के मौसम में क्यों है फायदेमंद? गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए तेजी से पानी और मिनरल्स निकलने लगते हैं. यही वजह है कि कई लोगों को थकान, चक्कर, डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्याएं होने लगती हैं. सत्तू इन समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखते हैं और शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं. Artemishospitals के हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सत्तू की तासीर ठंडी मानी जाती है. जब इसे ठंडे पानी, नींबू या छाछ के साथ मिलाकर पिया जाता है, तो यह शरीर की अंदरूनी गर्मी को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि गांवों में खेतों में काम करने वाले लोग आज भी तेज धूप में निकलने से पहले सत्तू पीना पसंद करते हैं. इसे भी पढ़ें: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी सत्तू पीने के क्या होते हैं फायदे? सिर्फ ठंडक ही नहीं, सत्तू पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. यही वजह है कि गर्मियों में भारी और तली-भुनी चीजों की जगह लोग सत्तू का सेवन ज्यादा करते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि सत्तू ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए डायबिटीज मरीज भी सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है. इस बात का जरूर रखें ध्यान हालांकि एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सत्तू हमेशा सही मात्रा में ही पीना चाहिए. जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर कुछ लोगों को पेट फूलना या गैस जैसी दिक्कत हो सकती है. इसे भी पढ़ें- दिन में आसमान से बरस रही आग, रातों की भी उड़ी नींद, डॉक्टर से जानें यह कितना खतरनाक?

May 24, 2026 - 21:30
 0
Sattu Benefits In Summer: गर्मियों में वरदान है बिहार का सत्तू, इस तरह पिएंगे तो शरीर के पास आने से भी डरेगी लू

How Sattu Helps Protect The Body From Heatwave: गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स पीना शुरू कर देते हैं. कोई कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेता है तो कोई पैकेट वाले जूस का. लेकिन बिहार का पारंपरिक सत्तू आज भी गर्मी से राहत देने वाले सबसे असरदार देसी सुपरफूड्स में गिना जाता है. खास बात यह है कि यह सिर्फ शरीर को ठंडक ही नहीं देता, बल्कि लू, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याओं से बचाने में भी मदद करता है. 

क्यों है सत्तू का ड्रिंक खास?

सत्तू भुने हुए चने से तैयार किया जाता है और लंबे समय से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मियों के सबसे भरोसेमंद पेय के रूप में इस्तेमाल होता आया है. अब हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे नेचुरल एनर्जी ड्रिंक मान रहे हैं. क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाए रखते हैं. 

गर्मी के मौसम में क्यों है फायदेमंद?

गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए तेजी से पानी और मिनरल्स निकलने लगते हैं. यही वजह है कि कई लोगों को थकान, चक्कर, डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्याएं होने लगती हैं. सत्तू इन समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखते हैं और शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं. Artemishospitals के हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सत्तू की तासीर ठंडी मानी जाती है. जब इसे ठंडे पानी, नींबू या छाछ के साथ मिलाकर पिया जाता है, तो यह शरीर की अंदरूनी गर्मी को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि गांवों में खेतों में काम करने वाले लोग आज भी तेज धूप में निकलने से पहले सत्तू पीना पसंद करते हैं.

इसे भी पढ़ें: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी

सत्तू पीने के क्या होते हैं फायदे?

सिर्फ ठंडक ही नहीं, सत्तू पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. यही वजह है कि गर्मियों में भारी और तली-भुनी चीजों की जगह लोग सत्तू का सेवन ज्यादा करते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि सत्तू ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए डायबिटीज मरीज भी सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है.

इस बात का जरूर रखें ध्यान

हालांकि एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सत्तू हमेशा सही मात्रा में ही पीना चाहिए. जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर कुछ लोगों को पेट फूलना या गैस जैसी दिक्कत हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- दिन में आसमान से बरस रही आग, रातों की भी उड़ी नींद, डॉक्टर से जानें यह कितना खतरनाक?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow