Saptahik Rashifal 17 to 23 May 2026: इस हफ्ते 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, दूर होगी आर्थिक तंगी! पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Weekly Horoscope 17 to 23 May 2026: साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई 2026 क्या इस हफ्ते आपकी किस्मत का तारा चमकने वाला है या फिर आपको करियर और सेहत के मोर्चे पर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी? ग्रहों के गोचर और नक्षत्रों की बदलती चाल के अनुसार, मई महीने का यह हफ्ता सभी 12 राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. देश के विख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास (पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर - जोधपुर) से जानिए मेष से लेकर मीन राशि का सटीक साप्ताहिक राशिफल. इस शोध-आधारित राशिफल के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आने वाले सात दिन आपकी नौकरी, बिजनेस, लव लाइफ और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसे रहेंगे और किन आसान ज्योतिषीय उपायों से आप अपने सप्ताह को और भी सुखद बना सकते हैं. जानिए मेष से मीन राशि तक का पूरा भविष्यफल और अचूक उपाय.... मेष राशि (Aries) - राहत और तरक्की का सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पुरानी समस्याओं से राहत दिलाने वाला और मानसिक शांति लेकर आने वाला साबित होगा. यदि आप पिछले कुछ समय से किसी बड़ी उलझन या विवाद को लेकर परेशान चल रहे थे, तो इस हफ्ते किसी प्रभावी व्यक्ति या अपने सच्चे मित्रों की मदद से उसका स्थायी समाधान खोजने में अंततः कामयाब हो जाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग आएगी और विशेष कार्यों के लिए किया गया संघर्ष सफल होगा. करियर और बिजनेस: यदि आप बिजनेस करते हैं, तो आपको इस सप्ताह धन के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. किसी भी प्रकार के एग्रीमेंट या भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से जुड़े कागजात पर बिना पढ़े दस्तखत न करें. सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो सुखद रहेगी और नए संपर्कों को बढ़ाएगी. सप्ताह का उत्तरार्ध आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बेहद शानदार रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. छात्र वर्ग को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. लव और रिलेशनशिप: कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है. सेहत और रिश्तों के लिहाज से भी समय पूरी तरह अनुकूल है. घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और लाइफ पार्टनर के साथ आपसी विश्वास मजबूत होगा. ज्योतिषीय उपाय: प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें. वृषभ राशि (Taurus) - फूंक-फूंक कर कदम रखने का समय वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवन के हर क्षेत्र में बहुत सतर्क रहने की जरूरत होगी. किसी भी काम में जल्दबाजी या हड़बड़ी करने से बचें और दूसरों की अच्छी सलाह का सम्मान करें. सप्ताह की शुरुआत में कार्यों को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है. इस दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और अपनी कमजोरियां किसी के सामने जाहिर न होने दें. करियर और बिजनेस: आर्थिक मोर्चे पर सप्ताह की शुरुआत थोड़ी तंग रह सकती है. किसी जरूरी काम के लिए पैसों की कमी महसूस हो सकती है, जिससे कर्ज लेने तक की noubat आ सकती है. हालांकि, व्यापारियों को बाधाओं के बावजूद मुनाफे में कमी नहीं आएगी. नौकरीपेशा लोगों पर इस हफ्ते कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा. लव और रिलेशनशिप: निजी जीवन में संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार को मधुर रखें. नए दोस्त बनाते समय पुराने रिश्तों को नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल न करें. लव लाइफ में सावधानी बरतें और अपने रिश्ते का प्रदर्शन करने से बचें. वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है. ससुराल पक्ष से भी अनबन की आशंका है. बच्चों के करियर या उनके व्यवहार को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है. ज्योतिषीय उपाय: शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में दूध और मिश्री का दान करें. मिथुन राशि (Gemini) - उतार-चढ़ाव और व्यस्तता भरा हफ्ता मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत होते ही आपके कंधों पर ऑफिस या घर की जिम्मेदारियों का अतिरिक्त बोझ आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इस हफ्ते आपको अपनी कड़ी मेहनत के बाद ही मनमुताबिक परिणाम हासिल हो पाएंगे. करियर और बिजनेस: सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर किसी अनचाही जगह पर हो सकता है, या उन्हें कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे वे संभालना नहीं चाहते, जिससे मन थोड़ा खिन्न रहेगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी भी नई योजना या व्यापार विस्तार में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको छोटी या लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. लव और रिलेशनशिप: इस यात्रा के दौरान पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात के योग बनेंगे. पारिवारिक मोर्चे पर इस सप्ताह घर की किसी बुजुर्ग महिला का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जो आपकी चिंता और भागदौड़ का कारण बनेगा. बच्चों के भविष्य को लेकर भी मन में असमंजस रहेगा. लव लाइफ को बेहतर रखने के लिए पार्टनर के साथ बहस करने से बचें. कठिन समय में आपका जीवनसाथी ही आपका सबसे बड़ा संबल बनेगा. ज्योतिषीय उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं. कर्क राशि (Cancer) - भाग्य का साथ और मानसिक प्रसन्नता कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी सामान्य और सकारात्मक रहने वाला है. इस पूरे हफ्ते आपको घर और बाहर, दोनों ही जगहों पर लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा. सेहत भी सामान्य रहेगी, जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. आप अपनी सूझबूझ, बुद्धि और विवेक के बल पर अपने सभी तय लक्ष्यों को समय पर हासिल करने में सफल रहेंगे. करियर और बिजनेस: बिजनेस से जुड़े लोगों को सप्ताह के शुरुआती दिनों में मनचाहा मुनाफा कमाने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकता है, लेकिन सप्ताह के मध्य तक आते-आते स्थितियां पूरी त
Weekly Horoscope 17 to 23 May 2026: साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई 2026 क्या इस हफ्ते आपकी किस्मत का तारा चमकने वाला है या फिर आपको करियर और सेहत के मोर्चे पर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी? ग्रहों के गोचर और नक्षत्रों की बदलती चाल के अनुसार, मई महीने का यह हफ्ता सभी 12 राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है.
देश के विख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास (पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर - जोधपुर) से जानिए मेष से लेकर मीन राशि का सटीक साप्ताहिक राशिफल. इस शोध-आधारित राशिफल के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आने वाले सात दिन आपकी नौकरी, बिजनेस, लव लाइफ और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसे रहेंगे और किन आसान ज्योतिषीय उपायों से आप अपने सप्ताह को और भी सुखद बना सकते हैं. जानिए मेष से मीन राशि तक का पूरा भविष्यफल और अचूक उपाय....
मेष राशि (Aries) - राहत और तरक्की का सप्ताह
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पुरानी समस्याओं से राहत दिलाने वाला और मानसिक शांति लेकर आने वाला साबित होगा. यदि आप पिछले कुछ समय से किसी बड़ी उलझन या विवाद को लेकर परेशान चल रहे थे, तो इस हफ्ते किसी प्रभावी व्यक्ति या अपने सच्चे मित्रों की मदद से उसका स्थायी समाधान खोजने में अंततः कामयाब हो जाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग आएगी और विशेष कार्यों के लिए किया गया संघर्ष सफल होगा.
-
करियर और बिजनेस: यदि आप बिजनेस करते हैं, तो आपको इस सप्ताह धन के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. किसी भी प्रकार के एग्रीमेंट या भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से जुड़े कागजात पर बिना पढ़े दस्तखत न करें. सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो सुखद रहेगी और नए संपर्कों को बढ़ाएगी. सप्ताह का उत्तरार्ध आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बेहद शानदार रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. छात्र वर्ग को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
-
लव और रिलेशनशिप: कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है. सेहत और रिश्तों के लिहाज से भी समय पूरी तरह अनुकूल है. घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और लाइफ पार्टनर के साथ आपसी विश्वास मजबूत होगा.
-
ज्योतिषीय उपाय: प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें.
वृषभ राशि (Taurus) - फूंक-फूंक कर कदम रखने का समय
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवन के हर क्षेत्र में बहुत सतर्क रहने की जरूरत होगी. किसी भी काम में जल्दबाजी या हड़बड़ी करने से बचें और दूसरों की अच्छी सलाह का सम्मान करें. सप्ताह की शुरुआत में कार्यों को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है. इस दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और अपनी कमजोरियां किसी के सामने जाहिर न होने दें.
-
करियर और बिजनेस: आर्थिक मोर्चे पर सप्ताह की शुरुआत थोड़ी तंग रह सकती है. किसी जरूरी काम के लिए पैसों की कमी महसूस हो सकती है, जिससे कर्ज लेने तक की noubat आ सकती है. हालांकि, व्यापारियों को बाधाओं के बावजूद मुनाफे में कमी नहीं आएगी. नौकरीपेशा लोगों पर इस हफ्ते कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा.
-
लव और रिलेशनशिप: निजी जीवन में संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार को मधुर रखें. नए दोस्त बनाते समय पुराने रिश्तों को नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल न करें. लव लाइफ में सावधानी बरतें और अपने रिश्ते का प्रदर्शन करने से बचें. वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है. ससुराल पक्ष से भी अनबन की आशंका है. बच्चों के करियर या उनके व्यवहार को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है.
-
ज्योतिषीय उपाय: शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में दूध और मिश्री का दान करें.
मिथुन राशि (Gemini) - उतार-चढ़ाव और व्यस्तता भरा हफ्ता
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत होते ही आपके कंधों पर ऑफिस या घर की जिम्मेदारियों का अतिरिक्त बोझ आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इस हफ्ते आपको अपनी कड़ी मेहनत के बाद ही मनमुताबिक परिणाम हासिल हो पाएंगे.
-
करियर और बिजनेस: सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर किसी अनचाही जगह पर हो सकता है, या उन्हें कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे वे संभालना नहीं चाहते, जिससे मन थोड़ा खिन्न रहेगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी भी नई योजना या व्यापार विस्तार में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको छोटी या लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है.
-
लव और रिलेशनशिप: इस यात्रा के दौरान पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात के योग बनेंगे. पारिवारिक मोर्चे पर इस सप्ताह घर की किसी बुजुर्ग महिला का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जो आपकी चिंता और भागदौड़ का कारण बनेगा. बच्चों के भविष्य को लेकर भी मन में असमंजस रहेगा. लव लाइफ को बेहतर रखने के लिए पार्टनर के साथ बहस करने से बचें. कठिन समय में आपका जीवनसाथी ही आपका सबसे बड़ा संबल बनेगा.
-
ज्योतिषीय उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं.
कर्क राशि (Cancer) - भाग्य का साथ और मानसिक प्रसन्नता
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी सामान्य और सकारात्मक रहने वाला है. इस पूरे हफ्ते आपको घर और बाहर, दोनों ही जगहों पर लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा. सेहत भी सामान्य रहेगी, जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. आप अपनी सूझबूझ, बुद्धि और विवेक के बल पर अपने सभी तय लक्ष्यों को समय पर हासिल करने में सफल रहेंगे.
-
करियर और बिजनेस: बिजनेस से जुड़े लोगों को सप्ताह के शुरुआती दिनों में मनचाहा मुनाफा कमाने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकता है, लेकिन सप्ताह के मध्य तक आते-आते स्थितियां पूरी तरह से आपके पक्ष में हो जाएंगी. समय पर काम पूरे होने से आपके भीतर सकारात्मकता और उत्साह बना रहेगा. यदि आप जमीन या मकान खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो सप्ताह का उत्तरार्ध इसके लिए बेहद शुभ साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय बेहतरीन रहने वाला है.
-
लव और रिलेशनशिप: कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से प्रभावित रहेंगे और सीनियर्स की कृपा बरसेगी. नौकरी से जुड़ी सभी उलझनें समाप्त होंगी और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के मौके मिलेंगे. संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.
-
ज्योतिषीय उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और रुद्राष्टकं का पाठ करें.
सिंह राशि (Leo) - वाणी पर नियंत्रण और बजट पर ध्यान दें
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत परिणाम देने वाला रहेगा. इस हफ्ते आपको अपनी सेहत और अपने करीबियों के साथ संबंधों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. सप्ताह की शुरुआत से ही अपनी दिनचर्या और खान-पान को अनुशासित रखें, अन्यथा मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं.
-
करियर और बिजनेस: इस सप्ताह आपको अपनी आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए अतिरिक्त प्रयास और प्लानिंग करनी होगी. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अपने सीनियर और जूनियर, दोनों के साथ ही किसी भी तरह के वाद-विवाद या तर्क-विकर्त से बचना चाहिए. छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना और सबके साथ तालमेल बिठाकर काम निकालना ही इस समय आपके लिए सबसे समझदारी भरा कदम होगा. इस हफ्ते फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं और अपनी जमापूंजी का सही इस्तेमाल करें, अन्यथा सप्ताह के अंत में आपको किसी से उधार मांगना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी.
-
लव और रिलेशनशिप: परिवार में अपनी बात थोपने के बजाय दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान करें. जीवनसाथी के साथ किसी घरेलू मुद्दे को लेकर अनबन हो सकती है. प्रेम संबंधों में उतावलेपन से बचें और आपसी विश्वास को मजबूत बनाए रखने का प्रयास करें.
-
ज्योतिषीय उपाय: प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल दें और सूर्याष्टकं का पाठ करें.
कन्या राशि (Virgo) - चुनौतियों को समझदारी से पार करें
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत, रिलेशनशिप और करियर के मोर्चे पर थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. सप्ताह की शुरुआत में ही किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने या मौसमी दिक्कतों के कारण आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है.
-
करियर और बिजनेस: कामकाज के क्षेत्र में भी आपके विरोधी या गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, जिससे बिजनेस या नौकरी में थोड़ी उठापटक देखने को मिल सकती है. सप्ताह के पूर्वार्ध में अनचाही चीजों पर मोटी रकम खर्च हो सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है और मन परेशान रहेगा. आपको आर्थिक तंगी से बचने के लिए इस हफ्ते सामान्य से अधिक परिश्रम करना होगा. विद्यार्थियों का मन भी इस समय पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है.
-
लव और रिलेशनशिप: सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है. इस दौरान आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है. लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल देने से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए आपस में बातचीत करके मसले को सुलझाएं. हालांकि, माता-पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलता रहेगा.
-
ज्योतिषीय उपाय: बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद या किन्नर को हरे रंग के वस्त्र दान करें.
तुला राशि (Libra) - मिलाजुला और सतर्क रहने वाला समय
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. इस हफ्ते आपको अपनी जुबान पर काबू रखना होगा और कार्यक्षेत्र या सामाजिक जीवन में किसी के साथ भी फालतू की बहसबाजी से बचना होगा. दूसरों के फटे में टांग अड़ाने की आदत से दूर रहें और पूरी तरह से अपने काम और लक्ष्यों पर फोकस करें, नहीं तो बेवजह की दिक्कतों में फंस सकते हैं.
-
करियर और बिजनेस: सप्ताह की शुरुआत में अचानक कुछ बड़े और जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आपको अपनी सेविंग्स निकालनी पड़ सकती है. व्यापारियों को इस दौरान मनमुताबिक मुनाफा कमाने में थोड़ी कठिनाई होगी और कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी. धैर्य से काम लेने पर ही आपके रुके हुए काम पूरे हो पाएंगे. सप्ताह के मध्य में बाधाओं के बावजूद कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनते हुए नजर आएंगे. बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. उच्च शिक्षा की राह में चल रहे छात्रों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा.
-
लव और रिलेशनशिप: पारिवारिक मोर्चे पर इस सप्ताह रिश्तेदारों या परिवार के सदस्यों का सहयोग उम्मीद से कम मिलेगा. प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं और सीमाओं की कद्र करें.
-
ज्योतिषीय उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की आराधना करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio) - कठिन परिश्रम से मिलेगी सफलता
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी संघर्षपूर्ण और चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस हफ्ते आपको अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने के लिए सामान्य से बहुत ज्यादा मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी. सप्ताह का पहला भाग तो फिर भी थोड़ा संतोषजनक रहेगा, लेकिन उत्तरार्ध में आपको कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐन वक्त पर बनते हुए कामों में रुकावट आने से मन उदास और चिड़चिड़ा हो सकता है.
-
करियर और बिजनेस: इस सप्ताह आपको कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर या गुस्से में लेने से बचना चाहिए, अन्यथा बाद में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ तालमेल की कमी के कारण बहस हो सकती है. इस हफ्ते आपको कर्ज और बीमारी, दोनों से ही खुद को बचाकर रखना होगा. आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कड़ी मेहनत के बाद ही इस हफ्ते गुजारे लायक धन की प्राप्ति हो पाएगी.
-
लव और रिलेशनशिप: निजी जीवन में रिश्तों को बचाए रखने के लिए आपको कुछ जगहों पर समझौता करना पड़ सकता है. लव पार्टनर पर किसी बात का दबाव न बनाएं.
-
ज्योतिषीय उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाएं और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं.
धनु राशि (Sagittarius) - गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला असर देने वाला रहेगा. इस हफ्ते स्थितियां पल-पल बदलती नजर आएंगी; कभी आपके काम बहुत आसानी से बन जाएंगे, तो कभी छोटी सी बात पर अटक जाएंगे. इसलिए इस सप्ताह किसी भी काम को अधूरे मन से न करें और लापरवाही बरतने की गलती तो बिल्कुल न करें.
-
करियर और बिजनेस: सप्ताह के पूर्वार्ध में बिजनेस या नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. कार्यक्षेत्र में आपको अपने गुप्त शत्रुओं से बहुत सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वे आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने या आपके काम बिगाड़ने की साजिश रच सकते हैं. यदि आप नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने का विचार बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के साथ वैचारिक मतभेद गहरे हो सकते हैं.
-
लव और रिलेशनशिप: सप्ताह के मध्य में किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी. राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा कठिन है, आपके फैसलों पर उंगलियां उठ सकती हैं. सप्ताह के अंत में किसी मांगलिक कार्य पर बड़ा खर्च होगा. लव लाइफ में उतावलेपन से बचें और पार्टनर की सलाह का सम्मान करें.
-
ज्योतिषीय उपाय: प्रतिदिन या गुरुवार को विशेष रूप से विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
मकर राशि (Capricorn) - धैर्य और सूझबूझ से बनेगी बात
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह "हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम" के मंत्र पर चलने का है. इस हफ्ते यदि आप विषम परिस्थितियों में भी अपना आपा खोए बिना, धैर्य और ठंडे दिमाग से काम लेते हैं, तो अपनी सूझबूझ के बल पर बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से निकाल लेंगे.
-
करियर और बिजनेस: सप्ताह की शुरुआत में आपके बिजनेस या नौकरी में कोई बड़ी अड़चन आ सकती है, लेकिन परेशान न हों, कोई पुराना मित्र या शुभचिंतक इस संकट से निकलने में आपकी पूरी मदद करेगा. इस दौरान काम के सिलसिले में आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध बहुत फायदेमंद रहेगा. इस दौरान आप बिजनेस से जुड़े कुछ बड़े और कड़े फैसले ले सकते हैं, जिनका भविष्य में बहुत सुखद परिणाम मिलेगा.
-
लव और रिलेशनशिप: घर और दफ्तर दोनों ही जगहों पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन सहकर्मियों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. छात्रों को आलस्य छोड़कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. घर की महिलाओं का समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. प्रेम संबंध सामान्य रूप से चलते रहेंगे. ससुराल पक्ष से मदद मिल सकती है.
-
ज्योतिषीय उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें.
कुंभ राशि (Aquarius) - भाग्य का उदय और मान-सम्मान में वृद्धि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत के थोड़े से समय को छोड़ दिया जाए, तो बाकी का पूरा हफ्ता भाग्य और सफलता लेकर आने वाला साबित होगा. सप्ताह के शुरुआती दो-तीन दिनों में आपको काम को लेकर थोड़ी भागदौड़ या मानसिक तनाव हो सकता है.
-
करियर और बिजनेस: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या सीनियर्स से उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिलने से काम थोड़ा धीमा चल सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में उन लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करते हैं. सप्ताह के मध्य से स्थितियां आपके हक में पूरी तरह बदल जाएंगी. रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापारिक यात्राएं बेहद लाभदायक और सुखद रहेंगी.
-
लव और रिलेशनशिप: समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके फैसलों की तारीफ करेंगे. वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध दोनों ही इस सप्ताह बेहद खुशनुमा और मजबूत बने रहेंगे. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.
-
ज्योतिषीय उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं और चींटियों को आटा डालें.
मीन राशि (Pisces) - सूझबूझ से करें धन का निवेश
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी मेहनत और प्रयासों का फल थोड़ा देर से या कुछ रुकावटों के बाद ही मिल पाएगा. सप्ताह की शुरुआत में अचानक कुछ बड़े और अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के चक्कर में आपका बजट बिगड़ सकता है. स्थिति ऐसी बन सकती है कि आपको अपनी पुरानी सेविंग्स खर्च करनी पड़े.
-
करियर और बिजनेस: इस दौरान शॉर्टकट अपनाने या तुरंत फायदे के चक्कर में भविष्य का बड़ा नुकसान करने से बचें. पैसों को किसी भी नई स्कीम या बिजनेस में लगाने से पहले अनुभवी शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कागजी कामकाज या डेडलाइन को लेकर सावधान रहना होगा. व्यापारियों को भी टैक्स और कानूनी दस्तावेजों को दुरुस्त रखना चाहिए.
-
लव और रिलेशनशिप: सप्ताह के मध्य में आपको किसी सामाजिक या धार्मिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा. पारिवारिक मोर्चे पर जमीन-जायदाद से जुड़े किसी विवाद के कारण भाइयों या रिश्तेदारों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है. लव लाइफ में भी पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है, जिसे शांति से सुलझाएं.
-
ज्योतिषीय उपाय: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं.
Tarot Weekly Horoscope 17 to 23 May 2026: टैरो राशिफल साप्ताहिक, करियर, प्रेम और धन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?