Sandpaper Gate पर खुलासे के बाद डेविड वार्नर ने जारी किया वीडियो, CA पर लगाए आरोप

उस्मान ख्वाजा की किताब 'सब्र' मंगलवार को प्रकाशित होगी, जिसमें क्रिकेटर द्वारा सैंडपेपर गेट कांड को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है. उनके अनुसार सिर्फ सजा पाने वाले क्रिकेटर्स को नहीं, बल्कि इसके बारे में पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम को पता था. उस्मान के दावे के अनुसार उन्होंने इसकी सामूहिक जिम्मेदारी लेने के लिए भी कहा था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसा दर्शाया गया कि अन्य खिलाड़ियों को इसके बारे में नहीं पता था. अब इस खुलासे के बाद डेविड वार्नर ने एक वीडियो शेयर किया है. डेविड वार्नर उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन पर 2018 में बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा. वार्नर और स्मिथ पर 1-1 साल का प्रतिबंध लगा था. सैंडपेपर इस्तेमाल करने के लिए बैनक्राफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा था. करीब 8 साल बाद उस्मान ने अपनी किताब में इसको लेकर बड़ा दावा किया कि इसमें पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम और स्टाफ शामिल था. वार्नर ने अब वीडियो जारी करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर आरोप लगाया कि 2018 में बॉल टेंपरिंग कांड की जांच खराब तरीके से की गई थी. उन्होंने जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग की है. डेविड वॉर्नर ने क्या कहा? उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से उस्मान ख्वाजा के साथ हूं. जो तुमने किया है, मैं उसके लिए तुम्हारा शुक्रिया करता हूं. तुमने जो भी कहा है, वह 100% सच है. अब सबको सच पता चल गया है, यह सबके सामने आ गया है. लोग सच जानना चाहते थे, तुमने सामने आकर इसे बता दिया. अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आठ साल बाद ऐसा क्यों, या फिर किताब बेचने की बात क्यों हो रही है. यह उस्मान की कहानी है, यह उस्मान का नजरिया है. उन्होंने उस दिन से लेकर हर एक बात लिखकर रखी थी. उजी, तुम्हारा धान्वयवाद."           View this post on Instagram                       A post shared by David Warner (@davidwarner31) वार्नर ने कहा, "इंटरव्यू की पूरी प्रक्रिया बहुत जल्दबाजी में और खराब तरीके से की गई थी. उस्मान कैमरन बैनक्रॉफ्ट के साथ में बैठे थे, और उन्हीं का इंटरव्यू नहीं लिया गया. इसे सही जांच कैसे माना जा सकता है? यह मेरी समझ से बाहर है. हम किसी पर उंगली उठाने नहीं आए हैं, बात जवाबदेही और पारदर्शिता की है. यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि सच क्या है? इसकी जांच सही से हो. शायद अब समय आ गया है कि लोग किसी व्यक्ति पर सवाल उठाने या उससे जवाबदेही मांगने के बजाय, जांच करने वालों से जवाब मांगें कि उन्होंने अपना काम कैसे किया है." यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर लक्जरी गाड़ी, एक की कीमत करोड़ों में

Nov 9, 2026 - 20:30
 0
Sandpaper Gate पर खुलासे के बाद डेविड वार्नर ने जारी किया वीडियो, CA पर लगाए आरोप

उस्मान ख्वाजा की किताब 'सब्र' मंगलवार को प्रकाशित होगी, जिसमें क्रिकेटर द्वारा सैंडपेपर गेट कांड को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है. उनके अनुसार सिर्फ सजा पाने वाले क्रिकेटर्स को नहीं, बल्कि इसके बारे में पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम को पता था. उस्मान के दावे के अनुसार उन्होंने इसकी सामूहिक जिम्मेदारी लेने के लिए भी कहा था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसा दर्शाया गया कि अन्य खिलाड़ियों को इसके बारे में नहीं पता था. अब इस खुलासे के बाद डेविड वार्नर ने एक वीडियो शेयर किया है.

डेविड वार्नर उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन पर 2018 में बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा. वार्नर और स्मिथ पर 1-1 साल का प्रतिबंध लगा था. सैंडपेपर इस्तेमाल करने के लिए बैनक्राफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा था. करीब 8 साल बाद उस्मान ने अपनी किताब में इसको लेकर बड़ा दावा किया कि इसमें पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम और स्टाफ शामिल था. वार्नर ने अब वीडियो जारी करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर आरोप लगाया कि 2018 में बॉल टेंपरिंग कांड की जांच खराब तरीके से की गई थी. उन्होंने जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग की है.

डेविड वॉर्नर ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से उस्मान ख्वाजा के साथ हूं. जो तुमने किया है, मैं उसके लिए तुम्हारा शुक्रिया करता हूं. तुमने जो भी कहा है, वह 100% सच है. अब सबको सच पता चल गया है, यह सबके सामने आ गया है. लोग सच जानना चाहते थे, तुमने सामने आकर इसे बता दिया. अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आठ साल बाद ऐसा क्यों, या फिर किताब बेचने की बात क्यों हो रही है. यह उस्मान की कहानी है, यह उस्मान का नजरिया है. उन्होंने उस दिन से लेकर हर एक बात लिखकर रखी थी. उजी, तुम्हारा धान्वयवाद."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

वार्नर ने कहा, "इंटरव्यू की पूरी प्रक्रिया बहुत जल्दबाजी में और खराब तरीके से की गई थी. उस्मान कैमरन बैनक्रॉफ्ट के साथ में बैठे थे, और उन्हीं का इंटरव्यू नहीं लिया गया. इसे सही जांच कैसे माना जा सकता है? यह मेरी समझ से बाहर है. हम किसी पर उंगली उठाने नहीं आए हैं, बात जवाबदेही और पारदर्शिता की है. यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि सच क्या है? इसकी जांच सही से हो. शायद अब समय आ गया है कि लोग किसी व्यक्ति पर सवाल उठाने या उससे जवाबदेही मांगने के बजाय, जांच करने वालों से जवाब मांगें कि उन्होंने अपना काम कैसे किया है."

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर लक्जरी गाड़ी, एक की कीमत करोड़ों में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow