Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत

Samsung के स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब बजट पहले से थोड़ा ज्यादा रखना होगा. कंपनी ने भारत में अपने दो लोकप्रिय 5G स्मार्टफोन Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इन दोनों मॉडल के सभी वेरिएंट्स अब पहले के मुकाबले महंगे मिलेंगे. इनमें Galaxy A36 5G की कीमत में सबसे ज्यादा 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि Galaxy A56 5G के लिए ग्राहकों को 2,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. नई कीमतें 24 सितंबर से लागू हो गई हैं और Samsung India के साथ Amazon पर भी कीमतों को अपडेट किया गया है.  Galaxy A36 5G कितने रुपये महंगा हुआ? Galaxy A36 5G के सभी वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसका 8GB+128GB मॉडल अब 36,999 रुपये का है, जबकि पहले इसकी कीमत 33,999 रुपये थी. 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये से बढ़कर 40,999 रुपये हो गई है. वहीं, 12GB+256GB मॉडल अब 46,499 रुपये में मिलेगा, जो पहले 43,499 रुपये का था.  Galaxy A56 5G की नई कीमत Galaxy A56 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 44,999 रुपये हो गई है. इसकी पुरानी कीमत 42,999 रुपये थी. वहीं, 8GB+256GB वेरिएंट अब 48,999 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत पहले 46,999 रुपये थी. फोन के 12GB+256GB मॉडल की कीमत 52,999 रुपये से बढ़कर 54,499 रुपये हो गई है.  यह भी पढ़ें - टीवी को सीधे प्लग में लगाएं या एक्सटेंशन बोर्ड में, क्या है सही तरीका? इन दोनों फोन में मिलते हैं ये फीचर्स Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G दोनों में 6.7 इंच का Full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आती है. इन दोनों स्मार्टफोन Auto Trim, Best Face, AI Select और Read Aloud जैसे AI फीचर्स को सपोर्ट करते हैं.  परफॉर्मेंस के लिए Galaxy A56 5G में Exynos 1580 चिपसेट दिया गया है, जबकि Galaxy A36 5G Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है. इन दोनों फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है. ये Android 15 पर आधारित One UI 7 पर काम करते हैं और इन्हें छह OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.  कैमरा और बैटरी में क्या है खास? Galaxy A56 5G में 50MP OIS मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा मिलता है. Galaxy A36 5G में भी 50MP OIS प्राइमरी और 5MP मैक्रो कैमरा है, लेकिन इसका अल्ट्रा वाइड कैमरा 8MP का है. इन दोनों फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं दोनों मॉडल 5,000mAh बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. इनमें IP67 रेटिंग, 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है. साथ ही दोनों फोन 7.4mm मोटे हैं और इनमें स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं.  यह भी पढ़ें - Safe Mode में भी अटक गया Android फोन? ऐसे चुटकियों में करें बंद, जानें तरीका

Sep 26, 2026 - 05:30
 0
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत

Samsung के स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब बजट पहले से थोड़ा ज्यादा रखना होगा. कंपनी ने भारत में अपने दो लोकप्रिय 5G स्मार्टफोन Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इन दोनों मॉडल के सभी वेरिएंट्स अब पहले के मुकाबले महंगे मिलेंगे. इनमें Galaxy A36 5G की कीमत में सबसे ज्यादा 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि Galaxy A56 5G के लिए ग्राहकों को 2,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. नई कीमतें 24 सितंबर से लागू हो गई हैं और Samsung India के साथ Amazon पर भी कीमतों को अपडेट किया गया है. 

Galaxy A36 5G कितने रुपये महंगा हुआ?

Galaxy A36 5G के सभी वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसका 8GB+128GB मॉडल अब 36,999 रुपये का है, जबकि पहले इसकी कीमत 33,999 रुपये थी. 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये से बढ़कर 40,999 रुपये हो गई है. वहीं, 12GB+256GB मॉडल अब 46,499 रुपये में मिलेगा, जो पहले 43,499 रुपये का था. 

Galaxy A56 5G की नई कीमत

Galaxy A56 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 44,999 रुपये हो गई है. इसकी पुरानी कीमत 42,999 रुपये थी. वहीं, 8GB+256GB वेरिएंट अब 48,999 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत पहले 46,999 रुपये थी. फोन के 12GB+256GB मॉडल की कीमत 52,999 रुपये से बढ़कर 54,499 रुपये हो गई है. 

यह भी पढ़ें - टीवी को सीधे प्लग में लगाएं या एक्सटेंशन बोर्ड में, क्या है सही तरीका?

इन दोनों फोन में मिलते हैं ये फीचर्स

Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G दोनों में 6.7 इंच का Full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आती है. इन दोनों स्मार्टफोन Auto Trim, Best Face, AI Select और Read Aloud जैसे AI फीचर्स को सपोर्ट करते हैं. 

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy A56 5G में Exynos 1580 चिपसेट दिया गया है, जबकि Galaxy A36 5G Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है. इन दोनों फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है. ये Android 15 पर आधारित One UI 7 पर काम करते हैं और इन्हें छह OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. 

कैमरा और बैटरी में क्या है खास?

Galaxy A56 5G में 50MP OIS मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा मिलता है. Galaxy A36 5G में भी 50MP OIS प्राइमरी और 5MP मैक्रो कैमरा है, लेकिन इसका अल्ट्रा वाइड कैमरा 8MP का है. इन दोनों फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं दोनों मॉडल 5,000mAh बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. इनमें IP67 रेटिंग, 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है. साथ ही दोनों फोन 7.4mm मोटे हैं और इनमें स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें - Safe Mode में भी अटक गया Android फोन? ऐसे चुटकियों में करें बंद, जानें तरीका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow