Samsung Galaxy S26 Ultra: एक्सपेक्टेड फीचर से लेकर भारत में लॉन्चिंग तक, जानिये सब कुछ

सैमसंग इन दिनों अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S26 Ultra पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. यह डिवाइस कई शानदार अपग्रेड के साथ लॉन्च होने वाला है. सैमसंग इसमें पहली बार प्राइवेसी स्क्रीन दे सकती है, जिससे यूजर के अलावा आसपास के लोगों को स्क्रीन पर चल रहा कंटेट नजर नहीं आएगा. लॉन्च से पहले आइए इसके अनुमानित फीचर्स पर नजर डाल लेते हैं.  डिजाइन और डिस्प्ले  Galaxy S26 Ultra को डिजाइन के मामले में बड़ा अपडेट मिलने की उम्मीद नहीं है और S25 अल्ट्रा की डिजाइन लैंग्वेज में ही आ सकता है. हालांकि, इसके कैमरा मॉड्यूल का लुक बदला जा सकता है. नए मॉडल में फ्लोटिंग आईलैंड को बदलते हुए सैमसंग सिमेट्रिकल और एनक्लोज्ड लेआउट दे सकती है. यह फोन 6.9 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा.  200MP का हो सकता है प्राइमरी कैमरा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग इस फोन के क्वाड कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 10MP का टेलीफोटो सेंसर दे सकती है. सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में 12MP कैमरा मिल सकता है, जो कम रोशनी में भी अच्छे तरीके से काम कर सकेगा. प्रोसेसर और बैटरी Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा. इस प्रोसेसर को शानदार परफॉर्मेंस, एफिशिएंसी और एआई टास्क के लिए डिजाइन किया गया है. अभी तक इसकी बैटरी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें मौजूदा मॉडल की तुलना में बेहतर पावर ऑप्टिमाइजेशन और फास्टर चार्जिंग मिलने की संभावना है. कब होगा भारत में लॉन्च? रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग अगले साल जनवरी में इसे लॉन्च कर सकती है, लेकिन भारत में ग्राहकों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में यह फोन मार्च में लॉन्च होगा. ये भी पढ़ें- भारत पर दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल अटैक्स, रिपोर्ट में सामने आई खतरनाक जानकारी

Nov 10, 2025 - 11:30
 0
Samsung Galaxy S26 Ultra: एक्सपेक्टेड फीचर से लेकर भारत में लॉन्चिंग तक, जानिये सब कुछ

सैमसंग इन दिनों अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S26 Ultra पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. यह डिवाइस कई शानदार अपग्रेड के साथ लॉन्च होने वाला है. सैमसंग इसमें पहली बार प्राइवेसी स्क्रीन दे सकती है, जिससे यूजर के अलावा आसपास के लोगों को स्क्रीन पर चल रहा कंटेट नजर नहीं आएगा. लॉन्च से पहले आइए इसके अनुमानित फीचर्स पर नजर डाल लेते हैं. 

डिजाइन और डिस्प्ले 

Galaxy S26 Ultra को डिजाइन के मामले में बड़ा अपडेट मिलने की उम्मीद नहीं है और S25 अल्ट्रा की डिजाइन लैंग्वेज में ही आ सकता है. हालांकि, इसके कैमरा मॉड्यूल का लुक बदला जा सकता है. नए मॉडल में फ्लोटिंग आईलैंड को बदलते हुए सैमसंग सिमेट्रिकल और एनक्लोज्ड लेआउट दे सकती है. यह फोन 6.9 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा. 

200MP का हो सकता है प्राइमरी कैमरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग इस फोन के क्वाड कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 10MP का टेलीफोटो सेंसर दे सकती है. सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में 12MP कैमरा मिल सकता है, जो कम रोशनी में भी अच्छे तरीके से काम कर सकेगा.

प्रोसेसर और बैटरी

Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा. इस प्रोसेसर को शानदार परफॉर्मेंस, एफिशिएंसी और एआई टास्क के लिए डिजाइन किया गया है. अभी तक इसकी बैटरी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें मौजूदा मॉडल की तुलना में बेहतर पावर ऑप्टिमाइजेशन और फास्टर चार्जिंग मिलने की संभावना है.

कब होगा भारत में लॉन्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग अगले साल जनवरी में इसे लॉन्च कर सकती है, लेकिन भारत में ग्राहकों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में यह फोन मार्च में लॉन्च होगा.

ये भी पढ़ें-

भारत पर दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल अटैक्स, रिपोर्ट में सामने आई खतरनाक जानकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow