RRB ALP recruitment 2026: हजारों युवाओं के लिए सुनहरा मौका; रेलवे में 11127 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती जल्द​ शुरू

RRB ALP Recruitment 2026: देशभर के युवाओं के लिए रेलवे से बड़ी खुशखबरी आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 का नोटिस जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए देश के अलग-अलग रेलवे जोन में कुल 11,127 पदों को भरा जाएगा. लंबे समय से रेलवे भर्ती का इंतजार कर रहे आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर माना जा रहा है. फिलहाल छोटा नोटिस जारी हुआ है, जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा. उसमें जोनवार रिक्तियां, परीक्षा सिलेबस, आवेदन शुल्क, आरक्षण नियम और मेडिकल मानक जैसी सभी जरूरी जानकारी दी जाएगी. कब से शुरू होंगे आवेदन? आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को केंद्रीकृत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरना होगा और उसी समय अपनी पसंद का रेलवे भर्ती बोर्ड चुनना होगा. कितनी मिलेगी सैलरी? असिस्टेंट लोको पायलट पद 7वें वेतन आयोग के लेवल-2 पे स्केल के तहत आता है. इस पद पर चयन होने के बाद शुरुआती वेतन 19,900 प्रति माह होगा. इसके साथ रेलवे के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे कुल सैलरी और बढ़ जाती है. कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का 10वीं पास के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (NCVT/SCVT) होना जरूरी है. संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल), बीई/बीटेक वाले भी अप्लाई कर पाएंगे. आईटीआई करने वाले उम्मीदवारों के लिए कई ट्रेड मान्य हैं, जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें - IBPS Recruitment 2026:IBPS में डिप्टी मैनेजर और CFO पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; 20 मई तक करें आवेदन आयु सीमा क्या है? आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की कम से कम उम्र 18 वर्ष है. जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. चयन प्रक्रिया कैसी होगी? कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) दस्तावेज सत्यापन मेडिकल परीक्षण कहां से करें आवेदन? उम्मीदवार 15 मई से रेलवे के कॉमन एप्लीकेशन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरना जरूरी होगा, क्योंकि बाद में सुधार का मौका नहीं मिलेगा. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.   यह भी पढ़ें - Junior Clerk Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी? पढ़ें डिटेल्स

May 14, 2026 - 01:30
 0
RRB ALP recruitment 2026: हजारों युवाओं के लिए सुनहरा मौका; रेलवे में 11127 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती जल्द​ शुरू

RRB ALP Recruitment 2026: देशभर के युवाओं के लिए रेलवे से बड़ी खुशखबरी आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 का नोटिस जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए देश के अलग-अलग रेलवे जोन में कुल 11,127 पदों को भरा जाएगा. लंबे समय से रेलवे भर्ती का इंतजार कर रहे आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर माना जा रहा है.

फिलहाल छोटा नोटिस जारी हुआ है, जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा. उसमें जोनवार रिक्तियां, परीक्षा सिलेबस, आवेदन शुल्क, आरक्षण नियम और मेडिकल मानक जैसी सभी जरूरी जानकारी दी जाएगी.

कब से शुरू होंगे आवेदन?

आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को केंद्रीकृत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरना होगा और उसी समय अपनी पसंद का रेलवे भर्ती बोर्ड चुनना होगा.

कितनी मिलेगी सैलरी?

असिस्टेंट लोको पायलट पद 7वें वेतन आयोग के लेवल-2 पे स्केल के तहत आता है. इस पद पर चयन होने के बाद शुरुआती वेतन 19,900 प्रति माह होगा. इसके साथ रेलवे के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे कुल सैलरी और बढ़ जाती है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का 10वीं पास के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (NCVT/SCVT) होना जरूरी है. संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल), बीई/बीटेक वाले भी अप्लाई कर पाएंगे. आईटीआई करने वाले उम्मीदवारों के लिए कई ट्रेड मान्य हैं, जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक आदि शामिल हैं.

यह भी पढ़ें - IBPS Recruitment 2026:IBPS में डिप्टी मैनेजर और CFO पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; 20 मई तक करें आवेदन

आयु सीमा क्या है?

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की कम से कम उम्र 18 वर्ष है. जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
  • एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

कहां से करें आवेदन?

उम्मीदवार 15 मई से रेलवे के कॉमन एप्लीकेशन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरना जरूरी होगा, क्योंकि बाद में सुधार का मौका नहीं मिलेगा. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.  

यह भी पढ़ें - Junior Clerk Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी? पढ़ें डिटेल्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow