Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
कम बजट वाले स्मार्टफोन खरीदते समय में अब लोग कीमत के साथ बड़ी स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5G सपोर्ट, बड़ी बैटरी और Android 16 जैसे फीचर्स पर भी ध्यान दे रहे हैं. इसी सेगमेंट में Redmi 17C, Poco M8x 5G और OnePlus N6x एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. इन तीनों फोन में 120Hz डिस्प्ले और IP64 रेटिंग मिलती है, लेकिन प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग के मामले में इनके बीच काफी अंतर है. ऐसे में इन स्मार्टफोन्स को लेकर सवाल उठता है कि करीब एक ही बजट में कौन-सा फोन किस मामले में आगे निकलता है. तो आइए जानते हैं कि Redmi 17C से OnePlus N6x तक सबसे बेहतर टेक्नोलॉजी किस फोन में मिलती है. कीमत में कितना है अंतर? Redmi 17C की शुरुआती कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के लिए 20,999 रुपये है, जबकि 6GB+128GB मॉडल 22,999 रुपये में आता है. Poco M8x 5G की कीमत भी 4GB+128GB के लिए 20,999 रुपये और 6GB+128GB के लिए 22,999 रुपये है. वहीं OnePlus N6x सबसे कम कीमत में आता है. इसका 4GB+64GB वेरिएंट 18,999 रुपये और 4GB+128GB मॉडल 20,999 रुपये का है. तीनों में 120Hz डिस्प्ले Redmi 17C और Poco M8x 5G में 6.9 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जबकि OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है. इन तीनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है. Poco M8x 5G में Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi और Poco में Android 16 पर आधारित HyperOS 3 है, जबकि OnePlus N6x OxygenOS 16 के साथ आता है. यह भी पढ़ें - OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास? सबसे बेहतर टेक्नोलॉजी किस फोन में मिलती है? Redmi 17C में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट है. इसमें 6,000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग मिलती है. Poco M8x 5G Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,900mAh बैटरी है.यह 45W चार्जिंग सपोर्ट करता है. OnePlus N6x में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट और 7,000mAh बैटरी दी गई है, लेकिन इसकी चार्जिंग स्पीड 15W तक सीमित है. कौन-से फोन का कैमरा है बेस्ट? Redmi 17C में 50MP का रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है. Poco M8x 5G में भी 50MP का मेन कैमरा है, जिसके साथ 2MP सेंसर दिया गया है. OnePlus N6x में 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है. ऐसे में कम कीमत के साथ OnePlus N6x अच्छा ऑप्शन है. वहीं Redmi 17C बैटरी, डिस्प्ले और कैमरे का बैलेंस देता है, जबकि Poco M8x 5G सबसे बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ अलग ऑप्शन पेश करता है. यह भी पढ़ें - घर के लिए खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक चिमनी, इन बातों को रखें ध्यान
कम बजट वाले स्मार्टफोन खरीदते समय में अब लोग कीमत के साथ बड़ी स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5G सपोर्ट, बड़ी बैटरी और Android 16 जैसे फीचर्स पर भी ध्यान दे रहे हैं. इसी सेगमेंट में Redmi 17C, Poco M8x 5G और OnePlus N6x एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. इन तीनों फोन में 120Hz डिस्प्ले और IP64 रेटिंग मिलती है, लेकिन प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग के मामले में इनके बीच काफी अंतर है.
ऐसे में इन स्मार्टफोन्स को लेकर सवाल उठता है कि करीब एक ही बजट में कौन-सा फोन किस मामले में आगे निकलता है. तो आइए जानते हैं कि Redmi 17C से OnePlus N6x तक सबसे बेहतर टेक्नोलॉजी किस फोन में मिलती है.
कीमत में कितना है अंतर?
Redmi 17C की शुरुआती कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के लिए 20,999 रुपये है, जबकि 6GB+128GB मॉडल 22,999 रुपये में आता है. Poco M8x 5G की कीमत भी 4GB+128GB के लिए 20,999 रुपये और 6GB+128GB के लिए 22,999 रुपये है. वहीं OnePlus N6x सबसे कम कीमत में आता है. इसका 4GB+64GB वेरिएंट 18,999 रुपये और 4GB+128GB मॉडल 20,999 रुपये का है.
तीनों में 120Hz डिस्प्ले
Redmi 17C और Poco M8x 5G में 6.9 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जबकि OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है. इन तीनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है. Poco M8x 5G में Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi और Poco में Android 16 पर आधारित HyperOS 3 है, जबकि OnePlus N6x OxygenOS 16 के साथ आता है.
यह भी पढ़ें - OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
सबसे बेहतर टेक्नोलॉजी किस फोन में मिलती है?
Redmi 17C में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट है. इसमें 6,000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग मिलती है. Poco M8x 5G Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,900mAh बैटरी है.यह 45W चार्जिंग सपोर्ट करता है. OnePlus N6x में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट और 7,000mAh बैटरी दी गई है, लेकिन इसकी चार्जिंग स्पीड 15W तक सीमित है.
कौन-से फोन का कैमरा है बेस्ट?
Redmi 17C में 50MP का रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है. Poco M8x 5G में भी 50MP का मेन कैमरा है, जिसके साथ 2MP सेंसर दिया गया है. OnePlus N6x में 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है. ऐसे में कम कीमत के साथ OnePlus N6x अच्छा ऑप्शन है. वहीं Redmi 17C बैटरी, डिस्प्ले और कैमरे का बैलेंस देता है, जबकि Poco M8x 5G सबसे बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ अलग ऑप्शन पेश करता है.
यह भी पढ़ें - घर के लिए खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक चिमनी, इन बातों को रखें ध्यान
What's Your Reaction?