Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?

Gurugram Penthouse Deal: रियल एस्टेट में प्रॉपर्टीज के प्राइज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. भारत में लोग अब एसआईपी या किसी एफडा में निवेश करने से ज्यादा प्रॉपर्टी में ही निवेश करना पसंद कर रहे हैं. इसी बीच अब भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील चर्चा का विषय बन गई है. खबरें हैं कि गुरुग्राम में पेंटहाउस की इतनी बड़ी डील हुई है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह गया है. कितने में हुआ सौदा?दरअसल बिजनेस स्टैंडर्ड ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि गुरुग्राम के DLF फेज-5 में बन रहे सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट द डहलियाज (The Dahlias) में एक पेंटहाउस 271 करोड़ रुपये में बिका है. ये अब तक की सबसे महंगी डील है, इससे पहले भारत में कभी भी इतनी बड़ी डील नहीं हुई. ये पेंटहाउस 17,200 स्क्वायरफीट एरिया में बना है और 10,500 स्क्वायर फीट कार्पेट एरिया है. ये भी पढ़ें: भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है? किसने खरीदी प्रॉपर्टीइस पेंटहाउस को मानव सरदाना नाम के आंत्रप्रिन्योर ने खरीदा है, जो इम्पीरियल ऑटो नाम की कंपनी के मालिक है. सूत्रों की मानें तो DLF ने इसे सुपर एरिया के हिसाब से करीब 1.58 लाख रुपये पर स्क्वायर फीट की कीमत पर बेचा है. वहीं कार्पेट एरिया के हिसाब से इसकी कीमत लगभग 2.6 लाख रुपये पर स्क्वायर फीट है. हालांकि इस डील पर DLF की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.  प्रोजेक्ट से क्या हैं उम्मीदें?बता दें कि DLF को इस पूरे प्रोजेक्ट से 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होने की उम्मीद है. कंपनी अब तक प्रोजेक्ट की 65 प्रतिशत से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है. इस प्रोजेक्ट में एक साधारण से अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रुपये से 170 करोड़ रुपये के बीच है. वहीं, पेंटहाउस की कीमत इससे भी ज्यादा है. ये भी पढ़ें: करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत

Aug 10, 2026 - 22:30
 0
Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?

Gurugram Penthouse Deal: रियल एस्टेट में प्रॉपर्टीज के प्राइज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. भारत में लोग अब एसआईपी या किसी एफडा में निवेश करने से ज्यादा प्रॉपर्टी में ही निवेश करना पसंद कर रहे हैं. इसी बीच अब भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील चर्चा का विषय बन गई है. खबरें हैं कि गुरुग्राम में पेंटहाउस की इतनी बड़ी डील हुई है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह गया है.

कितने में हुआ सौदा?
दरअसल बिजनेस स्टैंडर्ड ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि गुरुग्राम के DLF फेज-5 में बन रहे सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट द डहलियाज (The Dahlias) में एक पेंटहाउस 271 करोड़ रुपये में बिका है. ये अब तक की सबसे महंगी डील है, इससे पहले भारत में कभी भी इतनी बड़ी डील नहीं हुई. ये पेंटहाउस 17,200 स्क्वायरफीट एरिया में बना है और 10,500 स्क्वायर फीट कार्पेट एरिया है.

ये भी पढ़ें: भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है?

किसने खरीदी प्रॉपर्टी
इस पेंटहाउस को मानव सरदाना नाम के आंत्रप्रिन्योर ने खरीदा है, जो इम्पीरियल ऑटो नाम की कंपनी के मालिक है. सूत्रों की मानें तो DLF ने इसे सुपर एरिया के हिसाब से करीब 1.58 लाख रुपये पर स्क्वायर फीट की कीमत पर बेचा है. वहीं कार्पेट एरिया के हिसाब से इसकी कीमत लगभग 2.6 लाख रुपये पर स्क्वायर फीट है. हालांकि इस डील पर DLF की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

प्रोजेक्ट से क्या हैं उम्मीदें?
बता दें कि DLF को इस पूरे प्रोजेक्ट से 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होने की उम्मीद है. कंपनी अब तक प्रोजेक्ट की 65 प्रतिशत से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है. इस प्रोजेक्ट में एक साधारण से अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रुपये से 170 करोड़ रुपये के बीच है. वहीं, पेंटहाउस की कीमत इससे भी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow