RCB पर FIR दर्ज, बेंगलुरु भगदड़ केस में बुरी फंसी IPL 2025 की चैंपियन टीम; 11 लोगों की हुई है मौत
FIR Filed Against RCB: बेंगलुरु पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ FIR दर्ज की है. यह मामला बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ से जुड़ा है, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. कब्बन पार्क थाने में एफआईआर दर्ज हुई है, जिसमें दावा किया गया कि उसमें आधिकारिक लापरवाही हुई थी. बता दें कि गुरुवार को कर्नाटक हाई कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को मैदान के बाहर मची भगदड़ की जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए नेटवर्क्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. बेंगलुरु पुलिस ने आईपीसी की धारा 105 और 120 के तहत शिकायत दर्ज की है. इससे पहले बेंगलुरु के शहरी उपायुक्त और जिला मजिस्ट्रेट जी जगदीश ने कहा था कि RCB टीम, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, डीपीएआर और BMRCL (बेंगलुरु मेट्रो) को नोटिस भेजा जाएगा. अपडेट जारी है...
FIR Filed Against RCB: बेंगलुरु पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ FIR दर्ज की है. यह मामला बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ से जुड़ा है, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. कब्बन पार्क थाने में एफआईआर दर्ज हुई है, जिसमें दावा किया गया कि उसमें आधिकारिक लापरवाही हुई थी. बता दें कि गुरुवार को कर्नाटक हाई कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को मैदान के बाहर मची भगदड़ की जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए नेटवर्क्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. बेंगलुरु पुलिस ने आईपीसी की धारा 105 और 120 के तहत शिकायत दर्ज की है. इससे पहले बेंगलुरु के शहरी उपायुक्त और जिला मजिस्ट्रेट जी जगदीश ने कहा था कि RCB टीम, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, डीपीएआर और BMRCL (बेंगलुरु मेट्रो) को नोटिस भेजा जाएगा.
अपडेट जारी है...
What's Your Reaction?