RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं में फेल हो गए तो क्या करें? ये ऑप्शन करेंगे आपकी मदद

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. अगर आपके नंबर कम आए हैं या आप इन एग्जाम में फेल हो गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. ऐसे कई ऑप्शन हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं. दरअसल, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने छात्रों के लिए कई आसान रास्ते बनाए हैं, जिससे आपका साल बर्बाद न हो. इसकी पूरी जानकारी आपको राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मिल जाएगी. कब आए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट? राजस्थान बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया. वहीं, 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी हुआ. 10वीं में कुल पासिंग पर्सेंटेज 94.23% रहा. ऐसे में जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट्स में फेल हो गए या जिनके नंबर कम आए हैं, उनके लिए बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा का इंतजाम किया है. इसी तरह 12वीं में भी एक या दो विषयों में फेल होने पर सप्लीमेंट्री दे सकते हैं. हालांकि, तीन या उससे ज्यादा विषयों में फेल होने वालों को दोबारा पूरा कोर्स दोहराना पड़ सकता है. नंबर कम लग रहे तो यह ऑप्शन बेस्ट सबसे पहले आप अपना रिजल्ट अच्छी तरह चेक करें. अगर आपको लगता है कि आंसर शीट में गलती हुई है या नंबर कम दिए गए हैं तो री-चेकिंग यानी स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया रिजल्ट के कुछ दिन बाद शुरू हो जाती है, जिसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है. इसमें हर विषय के लिए फीस करीब 300 रुपये है. स्क्रूटनी में बोर्ड सिर्फ मार्क्स जोड़ने की गलती, अनमैच्ड मार्क्स या कुल मार्क्स की जांच करता है. पूरी कॉपी दोबारा नहीं चेक की जाती.  ऐसे दे सकते हैं सप्लीमेंट्री एग्जाम अगर री-चेकिंग से काम न बने और आप एक या दो विषयों में फेल हैं तो सप्लीमेंट्री परीक्षा का ऑप्शन सबसे अच्छा है. यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई या अगस्त 2026 में होती है. इसमें पास होने पर आपका पूरा साल बच जाएगा और आप अगली कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं. सप्लीमेंट्री के लिए स्कूल के जरिए या ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ता है, जो बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होता है. कई विषयों में फेल तो कारगर है यह तरीका अगर आप मुख्य परीक्षा को पास नहीं कर पाए हैं तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड ऐसे बच्चों के लिए बनाया गया है, जो फेल हो गए हैं. ऐसे बच्चे यहां अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं और इससे साल खराब होने का डर भी खत्म हो जाता है. ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड आज 10 बजे जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह कर पाएंगे चेक

Mar 31, 2026 - 18:30
 0
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं में फेल हो गए तो क्या करें? ये ऑप्शन करेंगे आपकी मदद

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. अगर आपके नंबर कम आए हैं या आप इन एग्जाम में फेल हो गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. ऐसे कई ऑप्शन हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं. दरअसल, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने छात्रों के लिए कई आसान रास्ते बनाए हैं, जिससे आपका साल बर्बाद न हो. इसकी पूरी जानकारी आपको राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मिल जाएगी.

कब आए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया. वहीं, 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी हुआ. 10वीं में कुल पासिंग पर्सेंटेज 94.23% रहा. ऐसे में जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट्स में फेल हो गए या जिनके नंबर कम आए हैं, उनके लिए बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा का इंतजाम किया है. इसी तरह 12वीं में भी एक या दो विषयों में फेल होने पर सप्लीमेंट्री दे सकते हैं. हालांकि, तीन या उससे ज्यादा विषयों में फेल होने वालों को दोबारा पूरा कोर्स दोहराना पड़ सकता है.

नंबर कम लग रहे तो यह ऑप्शन बेस्ट

सबसे पहले आप अपना रिजल्ट अच्छी तरह चेक करें. अगर आपको लगता है कि आंसर शीट में गलती हुई है या नंबर कम दिए गए हैं तो री-चेकिंग यानी स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया रिजल्ट के कुछ दिन बाद शुरू हो जाती है, जिसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है. इसमें हर विषय के लिए फीस करीब 300 रुपये है. स्क्रूटनी में बोर्ड सिर्फ मार्क्स जोड़ने की गलती, अनमैच्ड मार्क्स या कुल मार्क्स की जांच करता है. पूरी कॉपी दोबारा नहीं चेक की जाती. 

ऐसे दे सकते हैं सप्लीमेंट्री एग्जाम

अगर री-चेकिंग से काम न बने और आप एक या दो विषयों में फेल हैं तो सप्लीमेंट्री परीक्षा का ऑप्शन सबसे अच्छा है. यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई या अगस्त 2026 में होती है. इसमें पास होने पर आपका पूरा साल बच जाएगा और आप अगली कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं. सप्लीमेंट्री के लिए स्कूल के जरिए या ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ता है, जो बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होता है.

कई विषयों में फेल तो कारगर है यह तरीका

अगर आप मुख्य परीक्षा को पास नहीं कर पाए हैं तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड ऐसे बच्चों के लिए बनाया गया है, जो फेल हो गए हैं. ऐसे बच्चे यहां अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं और इससे साल खराब होने का डर भी खत्म हो जाता है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड आज 10 बजे जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह कर पाएंगे चेक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow