RBSE Class 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, जानें किस तरह कर सकेंगे चेक

RBSE Class 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड (RBSE) के 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. लंबे इंतजार के बाद अब बोर्ड का रिजल्ट कल यानी 22 मई 2025 को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा. यह रिजल्ट साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम्स के लिए एक साथ जारी होगा. इस साल कुल 8.93 लाख से ज्यादा छात्रों ने राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी, जो अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, SMS और डिजीलॉकर के माध्यम से चेक किया जा सकेगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी ऑनलाइन रिजल्ट डिक्लेरेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद तुरंत रिजल्ट वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया जाएगा. कहां देखें रिजल्ट? rajeduboard.rajasthan.gov.inrajresults.nic.in ऑनलाइन ऐसे करें चेक छात्र सबसे पहले आधिकारिक साइट rajresults.nic.in पर जाएं अपनी स्ट्रीम (साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स) के "Senior Secondary Result 2025" लिंक पर क्लिक करें रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें अब छात्र सबमिट पर क्लिक करें आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी अब इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें यह भी पढ़ें- कनाडा हाई कमीशन में निकली शानदार नौकरी, HR और Finance में मिल रहा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी डिजीलॉकर से कैसे निकालें डिजिटल मार्कशीट? digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें आधार से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें ‘Education’ सेक्शन में जाकर ‘RBSE’ चुनें Class 12 Marksheet पर क्लिक करें रोल नंबर दर्ज करें और मार्कशीट डाउनलोड करें यह भी पढ़ें- बेल्जियम की फ्यूचर क्वीन को देख नहीं हटेंगीं नजरें, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इस चीज की कर रही हैं पढ़ाई SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट? मोबाइल से एक मैसेज टाइप करें RJ12रोल नंबर उदाहरण: RJ12 1234567 इसे भेजें 5676750 या 56263 पर. कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा. यह भी पढ़ें- क्या होते हैं 3D Jobs? विदेशों में मिलती है अच्छी कमाई, लेकिन काम होता है मुश्किल

May 21, 2025 - 21:30
 0
RBSE Class 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, जानें किस तरह कर सकेंगे चेक

RBSE Class 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड (RBSE) के 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. लंबे इंतजार के बाद अब बोर्ड का रिजल्ट कल यानी 22 मई 2025 को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा. यह रिजल्ट साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम्स के लिए एक साथ जारी होगा. इस साल कुल 8.93 लाख से ज्यादा छात्रों ने राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी, जो अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, SMS और डिजीलॉकर के माध्यम से चेक किया जा सकेगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी ऑनलाइन रिजल्ट डिक्लेरेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद तुरंत रिजल्ट वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया जाएगा.

कहां देखें रिजल्ट?

rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in

ऑनलाइन ऐसे करें चेक

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक साइट rajresults.nic.in पर जाएं
  • अपनी स्ट्रीम (साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स) के "Senior Secondary Result 2025" लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें
  • अब छात्र सबमिट पर क्लिक करें
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • अब इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें

यह भी पढ़ें-

कनाडा हाई कमीशन में निकली शानदार नौकरी, HR और Finance में मिल रहा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी

डिजीलॉकर से कैसे निकालें डिजिटल मार्कशीट?

  1. digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें
  2. आधार से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  3. ‘Education’ सेक्शन में जाकर ‘RBSE’ चुनें
  4. Class 12 Marksheet पर क्लिक करें
  5. रोल नंबर दर्ज करें और मार्कशीट डाउनलोड करें

यह भी पढ़ें-

बेल्जियम की फ्यूचर क्वीन को देख नहीं हटेंगीं नजरें, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इस चीज की कर रही हैं पढ़ाई

SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट?

मोबाइल से एक मैसेज टाइप करें RJ12<स्पेस>रोल नंबर उदाहरण: RJ12 1234567 इसे भेजें 5676750 या 56263 पर. कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा.

यह भी पढ़ें-

क्या होते हैं 3D Jobs? विदेशों में मिलती है अच्छी कमाई, लेकिन काम होता है मुश्किल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow