RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं परीक्षा 2026 में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 23 मार्च को आना था. लेकिन आज नतीजे जारी नहीं हुए हैं. राजस्थान बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि नतीजे कल यानी 24 मार्च को जारी किया जाएगा. ऐसे में छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत चेक कर सकें. किन-किन माध्यमों से कर सकते हैं रिजल्ट चेक वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं. होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है. ये भी पढ़ें-मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे? SMS के जरिए ऐसे पाएं रिजल्टअगर वेबसाइट स्लो हो जाए या खुल न रही हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें और टाइप करें RJ10 स्पेस रोल नंबर.इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें.कुछ ही समय में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा. DigiLocker से कैसे चेक करेंछात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करके भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं.इसके लिए DigiLocker में लॉगिन करें और RBSE सेक्शन में जाकर 10वीं का रिजल्ट चुनें.यहां से आप अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?RBSE 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं. इससे कम अंक होने पर छात्र को फेल माना जाएगा. पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा?पिछले साल यानी 2025 में RBSE 10वीं का रिजल्ट 28 मई को जारी हुआ था. उस साल कुल पास प्रतिशत लगभग 93.03% रहा था. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था और उनका पास प्रतिशत ज्यादा था. अगर फेल हो जाएं तो क्या करें?अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाती है, जिससे छात्र उसी साल पास हो सकता है.लेकिन अगर दो से ज्यादा विषयों में फेल होते हैं, तो फिर पूरे साल की पढ़ाई दोबारा करनी पड़ सकती है. क्या री-एवैल्यूएशन का विकल्प है?अगर किसी छात्र को अपने नंबरों पर संदेह है, तो वह रिजल्ट जारी होने के बाद री-एवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है. इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध रहती है.यह भी पढ़ें - Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस साल इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

Mar 23, 2026 - 23:30
 0
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं परीक्षा 2026 में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 23 मार्च को आना था. लेकिन आज नतीजे जारी नहीं हुए हैं. राजस्थान बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि नतीजे कल यानी 24 मार्च को जारी किया जाएगा. ऐसे में छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत चेक कर सकें.

किन-किन माध्यमों से कर सकते हैं रिजल्ट चेक

वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?

SMS के जरिए ऐसे पाएं रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या खुल न रही हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें और टाइप करें RJ10 स्पेस रोल नंबर.
इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें.
कुछ ही समय में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा.

DigiLocker से कैसे चेक करें
छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करके भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं.
इसके लिए DigiLocker में लॉगिन करें और RBSE सेक्शन में जाकर 10वीं का रिजल्ट चुनें.
यहां से आप अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
RBSE 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं. इससे कम अंक होने पर छात्र को फेल माना जाएगा.

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा?
पिछले साल यानी 2025 में RBSE 10वीं का रिजल्ट 28 मई को जारी हुआ था. उस साल कुल पास प्रतिशत लगभग 93.03% रहा था. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था और उनका पास प्रतिशत ज्यादा था.

अगर फेल हो जाएं तो क्या करें?
अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाती है, जिससे छात्र उसी साल पास हो सकता है.लेकिन अगर दो से ज्यादा विषयों में फेल होते हैं, तो फिर पूरे साल की पढ़ाई दोबारा करनी पड़ सकती है.

क्या री-एवैल्यूएशन का विकल्प है?
अगर किसी छात्र को अपने नंबरों पर संदेह है, तो वह रिजल्ट जारी होने के बाद री-एवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है. इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध रहती है.

यह भी पढ़ें - Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस साल इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow