RBI ने किया अब तक का सबसे बड़ा Real Estate सौदा –Nariman Point में 3,472 करोड़ की ज़मीन खरीदी!|

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने देश की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील को अंजाम देकर सबको चौंका दिया है। मुंबई के प्रीमियम लोकेशन नरीमन पॉइंट में RBI ने 4.61 एकड़ जमीन मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) से 3,472 करोड़ रुपये में खरीदी है। यह ज़मीन मंत्रालय, बॉम्बे हाईकोर्ट और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों के मुख्यालयों के बेहद करीब है, जिससे इसका रणनीतिक और व्यावसायिक महत्व और भी बढ़ जाता है। RBI इस जमीन का उपयोग अपने हेडक्वार्टर के विस्तार के लिए करेगा। खास बात ये है कि इस डील की मार्केट वैल्यू सिर्फ 848.51 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन RBI ने इसके रणनीतिक लोकेशन को ध्यान में रखते हुए इससे कई गुना ज़्यादा कीमत पर सौदा किया। इस डील पर 208 करोड़ रुपये से ज्यादा की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई गई है। इस जमीन का मूल स्वामित्व महाराष्ट्र सरकार के पास था, जिसे मार्च 2023 में मेट्रो लाइन 3 के लिए MMRCL को ट्रांसफर किया गया था। यह डील न सिर्फ RBI की मौजूदगी को मज़बूत करती है, बल्कि मुंबई के रियल एस्टेट सेक्टर में भी एक मील का पत्थर है। 

Sep 12, 2025 - 16:31
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow