Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी

Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : बिरयानी आज ज्यादातर लोगों की सबसे पसंदीदा डिश में से एक बन चुकी है. कुछ लोग चिकन या मटन बिरयानी खाना पसंद करते हैं, तो कई लोगों को वेज बिरयानी का टेस्ट खूब भाता है और इस बिरयानी के दीवाने होते हैं. घर हो या रेस्टोरेंट, चिकन, मटन और वेज बिरयानी हर किसी की पसंद होती है, लेकिन जब बेहतरीन बिरयानी बनाने की बात आती है तो अक्सर एक सवाल सामने आता है कि आखिर बिरयानी के लिए कच्चे चावल बेहतर होते हैं या पक्के यानी सेला चावल, कई लोग इसे चावल पकाने के तरीके से जोड़ देते हैं, जबकि असल में चावल की दो अलग-अलग किस्मों पर ध्यान देना भी जरूरी होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कच्चे और पक्के चावल में क्या अंतर होता है और बिरयानी के लिए किसका इस्तेमाल ज्यादा बेहतर माना जाता है.  कच्चे चावल और पक्के चावल में क्या अंतर है? कच्चे चावल और पक्के चावल के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी प्रोसेसिंग यानी तैयार करने की प्रक्रिया का होता है. कच्चे चावल सीधे धान को सुखाकर और उसका छिलका हटाकर तैयार किए जाते हैं. वहीं पक्के या सेला चावल बनाने के लिए धान को पहले छिलके सहित पानी में उबाला या भाप दी जाती है. इसके बाद उसे सुखाकर मिलिंग की जाती है और फिर उसका छिलका हटाया जाता है. दोनों चावल एक ही धान से बनते हैं, लेकिन उन्हें तैयार करने का तरीका अलग होता है.  कच्चे चावल या पक्के चावल, किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी? कच्चे चावल या पक्के चावल दोनों तरह के चावल से टेस्टी और खुशबूदार बिरयानी तैयार की जा सकती है. बिरयानी का असली टेस्ट इस बात पर निर्भर करता है कि उसे किस तरीके से बनाया गया है. अगर अच्छी क्वालिटी के चावल का इस्तेमाल किया जाए और सही तकनीक के साथ धीमी आंच पर दम देकर पकाया जाए, तो कच्चे और पक्के दोनों तरह के चावल से बेहतरीन बिरयानी बनाई जा सकती है.  यह भी पढ़ें - Sawan 2026 Vrat Recipes: उपवास में बनाएं ये पारंपरिक फलाहारी डिश, जिससे मिलेगा स्वाद और बनेगी सेहत पकाने की तकनीक क्यों मानी जाती है सबसे जरूरी? बेहतरीन बिरयानी का सबसे बड़ा राज दम यानी पकाने की तकनीक में छिपा होता है. दम पकाने में बर्तन को पूरी तरह बंद कर दिया जाता है जिससे अंदर बनने वाली भाप बाहर न निकल सके. इस प्रक्रिया के दौरान मसालों की खुशबू चावल के हर दाने तक पहुंचती है. साथ ही मांस का रस चावल में अच्छी तरह मिल जाता है और बिरयानी सूखती नहीं है. इससे सभी टेस्ट धीरे-धीरे एक-दूसरे में घुल जाते हैं. चावल पूरी तरह पकते हैं लेकिन चिपचिपे नहीं होते हैं. अगर दम सही तरीके से न दिया जाए तो बिरयानी में वह गहराई वाला टेस्ट नहीं आ पाता है.  यह भी पढ़ें  - Kopi Luwak: इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी ड्रिंक! एक कप की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Jul 4, 2026 - 16:30
 0
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी

Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : बिरयानी आज ज्यादातर लोगों की सबसे पसंदीदा डिश में से एक बन चुकी है. कुछ लोग चिकन या मटन बिरयानी खाना पसंद करते हैं, तो कई लोगों को वेज बिरयानी का टेस्ट खूब भाता है और इस बिरयानी के दीवाने होते हैं.

घर हो या रेस्टोरेंट, चिकन, मटन और वेज बिरयानी हर किसी की पसंद होती है, लेकिन जब बेहतरीन बिरयानी बनाने की बात आती है तो अक्सर एक सवाल सामने आता है कि आखिर बिरयानी के लिए कच्चे चावल बेहतर होते हैं या पक्के यानी सेला चावल, कई लोग इसे चावल पकाने के तरीके से जोड़ देते हैं, जबकि असल में चावल की दो अलग-अलग किस्मों पर ध्यान देना भी जरूरी होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कच्चे और पक्के चावल में क्या अंतर होता है और बिरयानी के लिए किसका इस्तेमाल ज्यादा बेहतर माना जाता है. 

कच्चे चावल और पक्के चावल में क्या अंतर है?

कच्चे चावल और पक्के चावल के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी प्रोसेसिंग यानी तैयार करने की प्रक्रिया का होता है. कच्चे चावल सीधे धान को सुखाकर और उसका छिलका हटाकर तैयार किए जाते हैं. वहीं पक्के या सेला चावल बनाने के लिए धान को पहले छिलके सहित पानी में उबाला या भाप दी जाती है. इसके बाद उसे सुखाकर मिलिंग की जाती है और फिर उसका छिलका हटाया जाता है. दोनों चावल एक ही धान से बनते हैं, लेकिन उन्हें तैयार करने का तरीका अलग होता है. 

कच्चे चावल या पक्के चावल, किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी?

कच्चे चावल या पक्के चावल दोनों तरह के चावल से टेस्टी और खुशबूदार बिरयानी तैयार की जा सकती है. बिरयानी का असली टेस्ट इस बात पर निर्भर करता है कि उसे किस तरीके से बनाया गया है. अगर अच्छी क्वालिटी के चावल का इस्तेमाल किया जाए और सही तकनीक के साथ धीमी आंच पर दम देकर पकाया जाए, तो कच्चे और पक्के दोनों तरह के चावल से बेहतरीन बिरयानी बनाई जा सकती है. 

यह भी पढ़ें - Sawan 2026 Vrat Recipes: उपवास में बनाएं ये पारंपरिक फलाहारी डिश, जिससे मिलेगा स्वाद और बनेगी सेहत

पकाने की तकनीक क्यों मानी जाती है सबसे जरूरी?

बेहतरीन बिरयानी का सबसे बड़ा राज दम यानी पकाने की तकनीक में छिपा होता है. दम पकाने में बर्तन को पूरी तरह बंद कर दिया जाता है जिससे अंदर बनने वाली भाप बाहर न निकल सके. इस प्रक्रिया के दौरान मसालों की खुशबू चावल के हर दाने तक पहुंचती है. साथ ही मांस का रस चावल में अच्छी तरह मिल जाता है और बिरयानी सूखती नहीं है. इससे सभी टेस्ट धीरे-धीरे एक-दूसरे में घुल जाते हैं. चावल पूरी तरह पकते हैं लेकिन चिपचिपे नहीं होते हैं. अगर दम सही तरीके से न दिया जाए तो बिरयानी में वह गहराई वाला टेस्ट नहीं आ पाता है. 

यह भी पढ़ें  - Kopi Luwak: इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी ड्रिंक! एक कप की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow