Rashifal 1 June 2026: सोमवार को मिथुन, कर्क समेत इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

Rashifal: आज 01 जून 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार, आज अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 03 बजकर 03 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ हो जाएगा. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज शनि मीन राशि में और राहु कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे. वहीं मंगल मेष राशि में, देवगुरु बृहस्पति, शुक्र और बुध मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य वृषभ राशि में और चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे. ग्रहों के इस महासंयोग का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का विस्तृत राशिफल. मेष राशिफल (Aries Horoscope) आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें (अष्टम) भाव में संचरण करेंगे, जिससे आज आप काफी संवेदनशील और भावुक रह सकते हैं. पारिवारिक जीवन: परिवार में किसी सदस्य का छोटा सा मजाक भी आज आपको आहत कर सकता है. घर का माहौल शांत रखने के लिए बातचीत में संयम बरतें. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी में काम करने से बचें. छात्रों को पढ़ाई पर अधिक एकाग्र होना होगा. व्यापारियों के लिए सलाह है कि आज जमीन-मकान की रजिस्ट्री या प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजी काम टाल दें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता के कारण पार्टनर की बातें चुभ सकती हैं. गुस्से में कोई बड़ा फैसला न लें, शांति से अपनी बात समझाएं. स्वास्थ्य: मानसिक चिंता स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है. योग और प्राणायाम का सहारा लें. मां की सेहत के प्रति सतर्क रहें. सावधानी: आज नदी, तालाब या समुद्र के पास जाने से बचें. महत्वपूर्ण कागजातों पर बिना सोचे-समझे दस्तखत न करें. उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और चंद्र देव की आराधना करते हुए सफेद वस्तुओं का दान करें. शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2 वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope) चंद्रमा आज आपकी राशि के सातवें भाव में संचरण करेंगे. दिन की शुरुआत भावुकता से होगी, लेकिन बाद में स्थितियां बहुत सुखद हो जाएंगी. पारिवारिक जीवन: सुबह छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें. दोपहर बाद परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. दोस्तों या परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन और छोटी यात्रा का आनंद मिल सकता है. करियर और व्यापार: आज आपकी रचनात्मकता और कल्पना शक्ति चरम पर रहेगी. कार्यस्थल पर नए आइडियाज के लिए सराहना मिलेगी. आर्थिक मामलों में आय और खर्च का संतुलन बना रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है. दोपहर के बाद पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत और साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य: मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और मन हल्का रहेगा. हालांकि, भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान हो सकती है. सावधानी और उपाय: सुबह के समय तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. भगवान शिव को जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद बच्चे को मीठा खिलाएं. शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 6 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope) चंद्रमा आज आपकी राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे, जिससे पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे. पारिवारिक जीवन: मन में अजीब सी बेचैनी और अज्ञात चिंताएं रह सकती हैं. परिवार के सदस्यों से वैचारिक मतभेद होने की आशंका है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापारियों के लिए दिन मुनाफे वाला रहेगा. फाइनेंस से जुड़ी पुरानी उलझनों का समाधान संभव है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. पार्टनर के साथ खुलकर भावनाएं साझा कर पाएंगे, जिससे आपसी संबंध और मजबूत होंगे. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है. सकारात्मक सोच और हल्का व्यायाम आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा. सावधानी और उपाय: निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें. सोमवार को भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें व सफेद मिठाई का दान करें. शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope) आज चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे, जिससे आज का दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली और खुशियों से भरा रहेगा. पारिवारिक जीवन: परिवार और मित्रों के साथ यादगार समय बीतेगा. परिजनों से कोई खूबसूरत उपहार मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने और स्वादिष्ट भोजन का योग है. करियर और व्यापार: व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं और कोई नया सौदा फायदेमंद साबित होगा. विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है, पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रगति होगी. लव लाइफ: प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा. पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और पार्टनर के प्रति आकर्षण और गहरा होगा. स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे. मन में सकारात्मक विचार रहेंगे. सावधानी: बाहर के खान-पान में नियंत्रण रखें, अत्यधिक तली-भुनी चीजों से बचें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. उपाय: भगवान शिव का जल-दूध से अभिषेक कर बेलपत्र चढ़ाएं और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6 सिंह राशिफल (Leo Horoscope) आज चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे. आज करियर के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. पारिवारिक जीवन: घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. मित्रों और प्रियजनों से अचानक मुलाकात आज के दिन को खास बनाएगी. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर गलतफहमी के कारण नुकसान हो सकता है. आज किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से बचें. कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें, व्यापार में खर्च बढ़ सकता है. लव लाइफ: रोमांटिक रिश्तों में अत्यधिक भावुकता विवाद का कारण बन सकती है. पार्टनर की बात का गलत अर्थ निकालने से बचें और स्पष्ट संवाद करें. स्वास्थ्य:

Jun 1, 2026 - 00:30
 0
Rashifal 1 June 2026: सोमवार को मिथुन, कर्क समेत इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

Rashifal: आज 01 जून 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार, आज अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 03 बजकर 03 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ हो जाएगा.

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज शनि मीन राशि में और राहु कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे. वहीं मंगल मेष राशि में, देवगुरु बृहस्पति, शुक्र और बुध मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य वृषभ राशि में और चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे. ग्रहों के इस महासंयोग का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का विस्तृत राशिफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें (अष्टम) भाव में संचरण करेंगे, जिससे आज आप काफी संवेदनशील और भावुक रह सकते हैं.

  • पारिवारिक जीवन: परिवार में किसी सदस्य का छोटा सा मजाक भी आज आपको आहत कर सकता है. घर का माहौल शांत रखने के लिए बातचीत में संयम बरतें. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है.
  • करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी में काम करने से बचें. छात्रों को पढ़ाई पर अधिक एकाग्र होना होगा. व्यापारियों के लिए सलाह है कि आज जमीन-मकान की रजिस्ट्री या प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजी काम टाल दें.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता के कारण पार्टनर की बातें चुभ सकती हैं. गुस्से में कोई बड़ा फैसला न लें, शांति से अपनी बात समझाएं.
  • स्वास्थ्य: मानसिक चिंता स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है. योग और प्राणायाम का सहारा लें. मां की सेहत के प्रति सतर्क रहें.
  • सावधानी: आज नदी, तालाब या समुद्र के पास जाने से बचें. महत्वपूर्ण कागजातों पर बिना सोचे-समझे दस्तखत न करें.
  • उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और चंद्र देव की आराधना करते हुए सफेद वस्तुओं का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

चंद्रमा आज आपकी राशि के सातवें भाव में संचरण करेंगे. दिन की शुरुआत भावुकता से होगी, लेकिन बाद में स्थितियां बहुत सुखद हो जाएंगी.

  • पारिवारिक जीवन: सुबह छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें. दोपहर बाद परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. दोस्तों या परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन और छोटी यात्रा का आनंद मिल सकता है.
  • करियर और व्यापार: आज आपकी रचनात्मकता और कल्पना शक्ति चरम पर रहेगी. कार्यस्थल पर नए आइडियाज के लिए सराहना मिलेगी. आर्थिक मामलों में आय और खर्च का संतुलन बना रहेगा.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है. दोपहर के बाद पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत और साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी.
  • स्वास्थ्य: मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और मन हल्का रहेगा. हालांकि, भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान हो सकती है.
  • सावधानी और उपाय: सुबह के समय तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. भगवान शिव को जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद बच्चे को मीठा खिलाएं.
  • शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 6

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

चंद्रमा आज आपकी राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे, जिससे पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे.

  • पारिवारिक जीवन: मन में अजीब सी बेचैनी और अज्ञात चिंताएं रह सकती हैं. परिवार के सदस्यों से वैचारिक मतभेद होने की आशंका है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
  • करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापारियों के लिए दिन मुनाफे वाला रहेगा. फाइनेंस से जुड़ी पुरानी उलझनों का समाधान संभव है.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. पार्टनर के साथ खुलकर भावनाएं साझा कर पाएंगे, जिससे आपसी संबंध और मजबूत होंगे.
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है. सकारात्मक सोच और हल्का व्यायाम आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा.
  • सावधानी और उपाय: निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें. सोमवार को भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें व सफेद मिठाई का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे, जिससे आज का दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली और खुशियों से भरा रहेगा.

  • पारिवारिक जीवन: परिवार और मित्रों के साथ यादगार समय बीतेगा. परिजनों से कोई खूबसूरत उपहार मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने और स्वादिष्ट भोजन का योग है.
  • करियर और व्यापार: व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं और कोई नया सौदा फायदेमंद साबित होगा. विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है, पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रगति होगी.
  • लव लाइफ: प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा. पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और पार्टनर के प्रति आकर्षण और गहरा होगा.
  • स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे. मन में सकारात्मक विचार रहेंगे.
  • सावधानी: बाहर के खान-पान में नियंत्रण रखें, अत्यधिक तली-भुनी चीजों से बचें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
  • उपाय: भगवान शिव का जल-दूध से अभिषेक कर बेलपत्र चढ़ाएं और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे. आज करियर के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

  • पारिवारिक जीवन: घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. मित्रों और प्रियजनों से अचानक मुलाकात आज के दिन को खास बनाएगी.
  • करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर गलतफहमी के कारण नुकसान हो सकता है. आज किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से बचें. कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें, व्यापार में खर्च बढ़ सकता है.
  • लव लाइफ: रोमांटिक रिश्तों में अत्यधिक भावुकता विवाद का कारण बन सकती है. पार्टनर की बात का गलत अर्थ निकालने से बचें और स्पष्ट संवाद करें.
  • स्वास्थ्य: मानसिक चिंताओं के कारण शरीर में आलस्य और थकान रहेगी. सिरदर्द या अपच की शिकायत हो सकती है.
  • सावधानी: अपनी वाणी और व्यवहार पर कड़ा संयम रखें. धन संबंधी लेन-देन में जल्दबाजी न करें.
  • उपाय: भगवान शिव के मंत्र "ऊँ नमः शिवाय" का जाप करें और जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 7

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

चंद्रमा आज आपकी राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे, जिससे आपके पराक्रम और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.

  • पारिवारिक जीवन: घर में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा. माता जी से विशेष लाभ और आशीर्वाद प्राप्त होगा. परिवार में किसी शुभ समाचार के आने से उत्साह बढ़ेगा.
  • करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहतरीन है. ऑफिस में अनुकूल माहौल रहेगा और पदोन्नति (Promotion) के अवसर मिल सकते हैं. पेंडिंग काम आसानी से पूरे होंगे.
  • लव लाइफ: वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल दिखेगा. अविवाहित लोगों को पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा.
  • स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी. मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे.
  • सावधानी: बाहर के तैलीय भोजन से परहेज करें ताकि पेट खराब न हो. यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा करें.
  • उपाय: सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और 'ऊँ सूर्याय नमः' का जाप करें. माता के चरण स्पर्श करें.
  • शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 3

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे, जिससे धन लाभ और पारिवारिक सुख के उत्तम योग बन रहे हैं.

  • पारिवारिक जीवन: परिजनों और मित्रों के साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा. जीवनसाथी और बच्चों के साथ पिकनिक या घूमने की योजना बन सकती है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.
  • करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी और नया बड़ा टारगेट मिल सकता है. व्यापार में धन की अच्छी आवक होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
  • लव लाइफ: प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है. प्रिय व्यक्ति से अचानक मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी और रिश्तों में समर्पण बढ़ेगा.
  • स्वास्थ्य: आज आप पूरी तरह फिट और एनर्जेटिक महसूस करेंगे. हालांकि, यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि थकान न हो.
  • सावधानी: नए काम की शुरुआत करते समय अपनी क्षमता से अधिक का वादा न करें. सफ़र में सतर्कता बरतें.
  • उपाय: सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक करें और किसी जरूरतमंद को सफेद वस्त्र या मीठा भोजन दान करें.
  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज चंद्रमा आपकी राशि के पहले यानी लग्न भाव में संचरण करेंगे, जिसके कारण आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा.

  • पारिवारिक जीवन: घरेलू माहौल में कुछ चिड़चिड़ापन या उदासी रह सकती है. संतान के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है. जिद छोड़कर प्यार से बात करें.
  • करियर और व्यापार: रचनात्मक, लेखन या साहित्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. लेकिन व्यावसायिक स्थल पर स्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं. आज बड़े निवेश या नए प्लान टाल दें.
  • लव लाइफ: पारिवारिक तनाव को पार्टनर पर न निकालें, अन्यथा प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें.
  • स्वास्थ्य: अनावश्यक खर्चों की चिंता से मानसिक तनाव और सिरदर्द हो सकता है. हल्का और सात्विक भोजन लें.
  • सावधानी: बजट का ध्यान रखें और फिजूलखर्ची से बचें. यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और विरोधियों से न उलझें.
  • उपाय: सुबह सूर्य देव को जल अर्पित कर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. मां दुर्गा की आराधना करें.
  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज चंद्रमा आपकी राशि के बारहवें (द्वादश) भाव में संचरण करेंगे, जिससे खर्चों में अधिकता और भागदौड़ की स्थिति बन सकती है.

  • पारिवारिक जीवन: जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है. पुराने विवादों को हवा न दें और घर के बुजुर्गों का सम्मान करें. वाणी में मधुरता रखें.
  • करियर और व्यापार: आज खर्चों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलें. व्यापार या नौकरी में किसी भी अनैतिक कार्य या शॉर्टकट से बचें, अन्यथा मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है.
  • लव लाइफ: प्रेम संबंधों में संयम रखें. गुस्से में कठोर शब्दों का प्रयोग करने से पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं.
  • स्वास्थ्य: मौसम के बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम या कफ की समस्या हो सकती है. ठंडी चीजों से परहेज करें और योग को दिनचर्या में शामिल करें.
  • सावधानी: क्रोध और अनैतिक कार्यों से पूरी तरह दूर रहें. बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें.
  • उपाय: सुबह सूर्य देव और भगवान शिव को जल अर्पित करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें.
  • शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 1

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज चंद्रमा आपकी राशि के ग्यारहवें (एकादश) भाव में संचरण करेंगे. यह दिन आपके लिए धन लाभ और खुशियां लेकर आने वाला है.

  • पारिवारिक जीवन: पारिवारिक माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा. रिश्तेदारों से मुलाकात और मनोरंजन में समय बीतेगा. घर पर मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा और पुराने तनाव दूर होंगे.
  • करियर और व्यापार: व्यापार में उल्लेखनीय प्रगति होगी. पार्टनरशिप के बिजनेस से बड़ा लाभ मिल सकता है. कमिशन, दलाली या ब्याज के काम से जुड़े लोगों के लिए आज धन लाभ के प्रबल योग हैं.
  • लव लाइफ: प्रेम जीवन के लिए यादगार दिन है. पार्टनर और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा. अपने दिल की बात पार्टनर से साझा करने के लिए समय अनुकूल है.
  • स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक रूप से फ्रेश और ऊर्जावान रहेंगे. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन भारी भोजन करने से बचें.
  • सावधानी: मनोरंजन और मौज-मस्ती के चक्कर में अपना बजट न बिगाड़ें. खान-पान में अति करने से बचें.
  • उपाय: सुबह शिव जी को दूध-जल अर्पित करें और मां लक्ष्मी की पूजा कर कमाई का कुछ हिस्सा दान करें.
  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज चंद्रमा आपकी राशि के दसवें (दशम) भाव में संचरण करेंगे, जिससे आज आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी.

  • पारिवारिक जीवन: स्वभाव में भावुकता बढ़ने से परिजनों के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. महिलाओं को मायके से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर में उत्सव का माहौल रहेगा.
  • करियर और व्यापार: करियर में सहकर्मियों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी. पार्टनरशिप के व्यवसाय में भरपूर मुनाफा होने के योग हैं. आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
  • लव लाइफ: भावुक स्वभाव के कारण पार्टनर के प्रति प्यार और बढ़ेगा. रोमांटिक पल बिताने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए दिन सर्वश्रेष्ठ है.
  • स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा. दिनभर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे, शाम को थकान से बचने के लिए ध्यान करें.
  • सावधानी: भावनाओं में बहकर कोई ऐसा वादा न करें जिसे निभाना मुश्किल हो. किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में न आएं.
  • उपाय: सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को जल देकर गायत्री मंत्र का 11 बार जाप करें. घर में लोबान जलाएं.
  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज चंद्रमा आपकी राशि के नौवें (नवम) भाव में संचरण करेंगे, जो आपके भाग्य में वृद्धि करने और अटके कामों को बनाने में मदद करेगा.

  • पारिवारिक जीवन: घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास रहेगा. आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. महिलाओं को मायके पक्ष से खुशखबरी मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा.
  • करियर और व्यापार: पेशेवर जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. व्यापार में सहयोगियों के सक्रिय योगदान से प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे. पार्टनरशिप के कार्यों से विशेष लाभ होगा.
  • लव लाइफ: स्वभाव में संवेदनशीलता और कोमलता रहेगी, जिससे पार्टनर के साथ रिश्ते और गहरे होंगे. प्रेम संबंधों में यादगार और सुखद पल बिताएंगे.
  • स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन शानदार रहेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से गहरी संतुष्टि और ऊर्जा का अनुभव करेंगे. चेहरे पर चमक बनी रहेगी.
  • सावधानी: अत्यधिक भावुक होकर कोई भी बड़ा या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. बातचीत के दौरान सही शब्दों का चयन करें.
  • उपाय: सोमवार के दिन शिवजी को जल और बेलपत्र अर्पित करें. 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

Kal Ka Rashifal 1 June 2026: जून की शुरुआत होते ही इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी, 'सिद्ध योग' से बिजनेस में होगा बंपर मुनाफा! पढ़ें कल का राशिफल!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow