Ranthambore: दिल्ली से कितनी दूर है रणथम्भौर, क्या हैं यहां तक पहुंचने के तरीके?

How To Reach Ranthambore From Delhi: वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे की सगाई का कार्यक्रम रणथम्भौर में आयोजित किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई का कार्यक्रम सुजान शेर बाग होटल में दोनों की सगाई की रस्में होगी, इसमें दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहेंगे. सगाई के इस कार्यक्रम को लेकर यह जगह फिर से एक बार चर्चा के केंद्र में है. यह जगह उत्तर भारत के सबसे मशहूर नेशनल पार्क्स में गिना जाता है. यह राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है और कभी जयपुर के महाराजाओं का शिकारगाह हुआ करता था. आज यह जगह खास तौर पर बाघों, ऐतिहासिक किले और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है. वाइल्डलाइफ लवर्स, फोटोग्राफर्स और कपल्स के बीच रणथम्भौर बेहद लोकप्रिय है. चलिए आपको बताते हैं कि आप दिल्ली से यहां तक कैसे पहुंच सकते हैं? दिल्ली से रणथम्भौर की दूरी आपको बता दें कि दिल्ली से रणथम्भौर की दूरी लगभग 380 किलोमीटर है. यह दूरी आपके सफर के साधन पर निर्भर करती है.आमतौर पर सड़क और ट्रेन से यात्रा सबसे ज्यादा की जाती है. सड़क के रास्ते कैसे पहुंचें? अगर आप रोड ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली से रणथम्भौर कार या बस से पहुंचा जा सकता है. सफर में करीब 10 घंटे लगते हैं. NH48 के जरिए, दिल्ली से रणथम्भौर जाने का यह सबसे आम और लोकप्रिय रास्ता माना जाता है. नेशनल हाईवे 48 की सड़कें अच्छी हालत में हैं, जिससे सफर आरामदायक रहता है. इस रूट पर गुरुग्राम, अलवर और जयपुर जैसे शहर पड़ते हैं. रास्ते में खाने-पीने और आराम के लिए कई सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं. इसके अलावा आप NH19 के जरिए भी जा सकते हैं.यह भिवाड़ी और दौसा के रास्ते ले जाता है. इस रूट पर आपको थोड़ा अलग नज़ारा देखने को मिलता है और कम भीड़-भाड़ वाले इलाकों से गुजरने का मौका मिलता है. यह रास्ता उन लोगों के लिए अच्छा है जो नया और शांत सफर पसंद करते हैं. ट्रेन से यात्रा का विकल्प दिल्ली से सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के लिए कई ट्रेनें मिल जाती हैं. सफर का समय लगभग 4 से 7 घंटे होता है. स्टेशन रणथम्भौर नेशनल पार्क से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां से टैक्सी आसानी से मिल जाती है. हवाई मार्ग से कैसे जाएं? रणथम्भौर का अपना कोई एयरपोर्ट नहीं है. यहां का नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो करीब 160 किलोमीटर दूर है. दिल्ली से जयपुर तक फ्लाइट करीब एक घंटे की होती है. जयपुर से रणथम्भौर टैक्सी या ट्रेन के जरिए पहुंचा जा सकता है. रणथम्भौर में क्या देखें? रणथम्भौर नेशनल पार्क के अलावा यहां रणथम्भौर किला, झीलें और आसपास के जंगल पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं. सफारी के दौरान बाघों के अलावा हिरण, भालू और कई प्रजातियों के पक्षी भी देखने को मिलते हैं. इसे भी पढ़ें- कितनी खूबसूरत जगह है रणथम्भौर, यहां घूमने के लिए कौन-कौन सी जगहें?

Dec 31, 2025 - 17:30
 0
Ranthambore: दिल्ली से कितनी दूर है रणथम्भौर, क्या हैं यहां तक पहुंचने के तरीके?

How To Reach Ranthambore From Delhi: वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे की सगाई का कार्यक्रम रणथम्भौर में आयोजित किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई का कार्यक्रम सुजान शेर बाग होटल में दोनों की सगाई की रस्में होगी, इसमें दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहेंगे. सगाई के इस कार्यक्रम को लेकर यह जगह फिर से एक बार चर्चा के केंद्र में है. यह जगह उत्तर भारत के सबसे मशहूर नेशनल पार्क्स में गिना जाता है. यह राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है और कभी जयपुर के महाराजाओं का शिकारगाह हुआ करता था. आज यह जगह खास तौर पर बाघों, ऐतिहासिक किले और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है. वाइल्डलाइफ लवर्स, फोटोग्राफर्स और कपल्स के बीच रणथम्भौर बेहद लोकप्रिय है. चलिए आपको बताते हैं कि आप दिल्ली से यहां तक कैसे पहुंच सकते हैं?

दिल्ली से रणथम्भौर की दूरी

आपको बता दें कि दिल्ली से रणथम्भौर की दूरी लगभग 380 किलोमीटर है. यह दूरी आपके सफर के साधन पर निर्भर करती है.आमतौर पर सड़क और ट्रेन से यात्रा सबसे ज्यादा की जाती है.

सड़क के रास्ते कैसे पहुंचें?

अगर आप रोड ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली से रणथम्भौर कार या बस से पहुंचा जा सकता है. सफर में करीब 10 घंटे लगते हैं. NH48 के जरिए, दिल्ली से रणथम्भौर जाने का यह सबसे आम और लोकप्रिय रास्ता माना जाता है. नेशनल हाईवे 48 की सड़कें अच्छी हालत में हैं, जिससे सफर आरामदायक रहता है. इस रूट पर गुरुग्राम, अलवर और जयपुर जैसे शहर पड़ते हैं. रास्ते में खाने-पीने और आराम के लिए कई सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं. इसके अलावा आप NH19 के जरिए भी जा सकते हैं.यह भिवाड़ी और दौसा के रास्ते ले जाता है. इस रूट पर आपको थोड़ा अलग नज़ारा देखने को मिलता है और कम भीड़-भाड़ वाले इलाकों से गुजरने का मौका मिलता है. यह रास्ता उन लोगों के लिए अच्छा है जो नया और शांत सफर पसंद करते हैं.

ट्रेन से यात्रा का विकल्प

दिल्ली से सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के लिए कई ट्रेनें मिल जाती हैं. सफर का समय लगभग 4 से 7 घंटे होता है. स्टेशन रणथम्भौर नेशनल पार्क से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां से टैक्सी आसानी से मिल जाती है.

हवाई मार्ग से कैसे जाएं?

रणथम्भौर का अपना कोई एयरपोर्ट नहीं है. यहां का नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो करीब 160 किलोमीटर दूर है. दिल्ली से जयपुर तक फ्लाइट करीब एक घंटे की होती है. जयपुर से रणथम्भौर टैक्सी या ट्रेन के जरिए पहुंचा जा सकता है.

रणथम्भौर में क्या देखें?

रणथम्भौर नेशनल पार्क के अलावा यहां रणथम्भौर किला, झीलें और आसपास के जंगल पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं. सफारी के दौरान बाघों के अलावा हिरण, भालू और कई प्रजातियों के पक्षी भी देखने को मिलते हैं.

इसे भी पढ़ें- कितनी खूबसूरत जगह है रणथम्भौर, यहां घूमने के लिए कौन-कौन सी जगहें?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow