Ramadan 2026: रमजान का 25वां रोजा 15 मार्च को, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

Ramadan 2026 25th Roza Sehri Iftar Time: अल्लाह की मेहरबानी से माह-ए-रमजान के पाक महीने में रोजा रखने का सिलसिला पच्चीसवें रोजे तक पहुंच चुका है. रविवार 15 मार्च को रोजेदार 25वां रोजा रखेंगे. रोजेदार यहां देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय. 25वें रोजे में ही शब-ए-कद्र की महत्वपूर्ण भाग्य जगाने वाली रात भी शामिल हैं. हालांकि 27वीं रात पर अधिक जोर दिया जाता है. शब-ए-कद्र को हजार महीनों से बेहतर रात बताया गया है. पच्चीसवें रोजे तक अंतिम अशरे में मस्जिद और घरों में इबादत का माहौल और अधिक गहरा हो जाता है.  रोजेदार नमाज, कुरआन की तिलावत, जिक्र और दुआओं में अधिक से अधिक समय बिताने लगते हैं.  Ramadan 2026: रमजान का 24वां रोजा 14 मार्च को, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान के आखिरी दस दिनों में लोग एतिकाफ भी करते हैं. एतिकाफ में व्यक्ति मस्जिद में रहकर पूरी तरह इबादत में लग जाता है और दुनियावी कामों से दूरी बना लेता है. माना जाता है कि इन दिनों में की गई इबादत और नेक कामों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है.  माह-ए-रमजान के सभी रोजे की तरह की 25वें रोजे में भी रोजेदार सहरी के समय रोजा रखने की नीयत करते हैं और पूरे दिन अल्लाह की इबादत में लगे रहते हैं. सूर्यास्त के समय अजान की आवाज सुनाई पड़के ही रोजेदार खजूर और पानी से इफ्तार कर रोजा खोलते हैं. इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की जाती है और फिर रात में तरावीह पढ़ी जाती है. रमजान की शुरुआत से लेकर अब तक रोजेदार रोजा, संयम, नियम, दान, दुआ आदि का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं, जिससे कि अधिक से अधिक अल्लाह की मेहरबानी और सवाब हासिल की जा सके. लेकिन रोजा मुकम्मल होने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना बेहद जरूरी होता है. इसलिए रोजेदार जान लें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (15 March 2026 Sehri-Iftar Timing).  शहर का नाम (City Name)  सेहरी समय (15 March Sehri Timing)  इफ्तार समय (15 March Iftar Timing) दिल्ली (Delhi) 05:12 AM 06:31 PM नोएडा (Noida) 05:11 AM 06:30 PM चेन्नई (Chennai) 05:05 AM 06:20 PM लखनऊ (Lucknow) 04:58 AM 06:16 PM पुणे (Pune) 05:30 AM 06:45 PM मुंबई (Mumbai) 05:34 AM 06:49 PM हैदराबाद (Hyderabad) 05:11 AM 06:27 PM कोलकाता (Kolkata)  04:30 AM 05:47 PM पटना (Patna) 04:42 AM 05:59 PM भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:41 AM 05:57 PM जयपुर (Jaipur) 05:18 AM 06:36 PM इंदौर (Indore) 05:20 AM 06:37 PM बेंगलुरु (bengaluru) 05:16 AM 06:31 PM अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:33 AM 06:50 PM सूरत (Surat) 05:33 AM 06:49 PM कानपुर (Kanpur) 05:01 AM 06:18 PM जम्मू (Jammu) 05:08 AM 06:49 PM चंडीगढ़ (Chandigarh) 05:12 AM 06:32 PM रांची (Ranchi) 04:42 AM 05:59 PM ये भी पढ़ें: Eid Kab Hai 2026: 20 या 21 मार्च भारत में कब होगी ईद उल फितर, इस दिन दिख सकता है शव्वाल का नया चांदDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Mar 14, 2026 - 20:30
 0
Ramadan 2026: रमजान का 25वां रोजा 15 मार्च को, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

Ramadan 2026 25th Roza Sehri Iftar Time: अल्लाह की मेहरबानी से माह-ए-रमजान के पाक महीने में रोजा रखने का सिलसिला पच्चीसवें रोजे तक पहुंच चुका है. रविवार 15 मार्च को रोजेदार 25वां रोजा रखेंगे. रोजेदार यहां देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय.

25वें रोजे में ही शब-ए-कद्र की महत्वपूर्ण भाग्य जगाने वाली रात भी शामिल हैं. हालांकि 27वीं रात पर अधिक जोर दिया जाता है. शब-ए-कद्र को हजार महीनों से बेहतर रात बताया गया है. पच्चीसवें रोजे तक अंतिम अशरे में मस्जिद और घरों में इबादत का माहौल और अधिक गहरा हो जाता है.  रोजेदार नमाज, कुरआन की तिलावत, जिक्र और दुआओं में अधिक से अधिक समय बिताने लगते हैं. 

Ramadan 2026: रमजान का 24वां रोजा 14 मार्च को, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान के आखिरी दस दिनों में लोग एतिकाफ भी करते हैं. एतिकाफ में व्यक्ति मस्जिद में रहकर पूरी तरह इबादत में लग जाता है और दुनियावी कामों से दूरी बना लेता है. माना जाता है कि इन दिनों में की गई इबादत और नेक कामों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है. 

माह-ए-रमजान के सभी रोजे की तरह की 25वें रोजे में भी रोजेदार सहरी के समय रोजा रखने की नीयत करते हैं और पूरे दिन अल्लाह की इबादत में लगे रहते हैं. सूर्यास्त के समय अजान की आवाज सुनाई पड़के ही रोजेदार खजूर और पानी से इफ्तार कर रोजा खोलते हैं. इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की जाती है और फिर रात में तरावीह पढ़ी जाती है.

रमजान की शुरुआत से लेकर अब तक रोजेदार रोजा, संयम, नियम, दान, दुआ आदि का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं, जिससे कि अधिक से अधिक अल्लाह की मेहरबानी और सवाब हासिल की जा सके. लेकिन रोजा मुकम्मल होने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना बेहद जरूरी होता है. इसलिए रोजेदार जान लें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (15 March 2026 Sehri-Iftar Timing). 

शहर का नाम (City Name)  सेहरी समय (15 March Sehri Timing)  इफ्तार समय (15 March Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:12 AM 06:31 PM
नोएडा (Noida) 05:11 AM 06:30 PM
चेन्नई (Chennai) 05:05 AM 06:20 PM
लखनऊ (Lucknow) 04:58 AM 06:16 PM
पुणे (Pune) 05:30 AM 06:45 PM
मुंबई (Mumbai) 05:34 AM 06:49 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:11 AM 06:27 PM
कोलकाता (Kolkata)  04:30 AM 05:47 PM
पटना (Patna) 04:42 AM 05:59 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:41 AM 05:57 PM
जयपुर (Jaipur) 05:18 AM 06:36 PM
इंदौर (Indore) 05:20 AM 06:37 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:16 AM 06:31 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:33 AM 06:50 PM
सूरत (Surat) 05:33 AM 06:49 PM
कानपुर (Kanpur) 05:01 AM 06:18 PM
जम्मू (Jammu) 05:08 AM 06:49 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh) 05:12 AM 06:32 PM
रांची (Ranchi) 04:42 AM 05:59 PM

ये भी पढ़ें: Eid Kab Hai 2026: 20 या 21 मार्च भारत में कब होगी ईद उल फितर, इस दिन दिख सकता है शव्वाल का नया चांद
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow