Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: आने वाली 28 अगस्त को पूरे देश में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा. रक्षा बंधन से पहले ही महंगाई ने आंख दिखानी शुरू कर दी है. रक्षा बंधन पर लोगों को अपने घर जाने की होड़ मची रहती है. इस बार लोग रक्षा बंधन के साथ साथ 2 से 3 दिन की छोटी ट्रिप का प्लान भी बना रहे हैं, क्योंकि इस बार रक्षा बंधन से अगले दिन शनिवार और रविवार है. यानी लॉन्ग वीकेंड. ट्रैवल बुकिंग के आंकड़ों में भी रक्षा बंधन का असर दिखाई दे रहा है. कई शहरों से फ्लाइट और होटल बुकिंग में पिछले साल के मुकाबले अच्छी इजाफा हुई है. रक्षा बंधन के आसपास उत्तर और मध्य भारत के शहरों से घर जाने वालों की फ्लाइट बुकिंग ज्यादा हुई है. बड़ी बात यह है कि होटलों और फ्लाइट टिकट के दाम बढ़ गए हैं. कहां कितनी हुई हवाई बुकिंग? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हवाई बुकिंग पिछले साल के मुकाबले 96% ज्यादा हुई है. वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 86% और इंदौर में 82% का इजाफा दर्ज की गई. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ये इजाफा 75% और पटना में 58% रही है. यह भी पढ़ें- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन त्योहार के दौरान सिर्फ घर जाने का ट्रेंड ही नहीं है. कई लोग इन कुछ दिनों में घूमने का भी प्लान बना रहे हैं. दिल्ली और उदयपुर में होटल बुकिंग पिछले साल के मुकाबले 83% ज्यादा हुई है. वहीं हैदराबाद और बेंगलुरु भी होटल बुकिंग के लिए पसंद किए जाने वाले शहरों में शामिल हैं. अकेले सफर, ग्रुप में ठहरने का ट्रेंड इस दौरान ट्रैवल बुकिंग में एक अलग ट्रेंड भी देखने को मिला है. करीब 75% फ्लाइट बुकिंग अकेले यात्रा करने वाले लोगों की है. दूसरी तरफ, होटल की 96.5% बुकिंग ग्रुप में रहने वालों की है. यानी कई लोग अकेले सफर कर रहे हैं, लेकिन होटल में परिवार या दोस्तों के साथ ठहर रहे हैं. ओणम के मौके पर भी ट्रैवल ज्यादा रक्षा बंधन के साथ ओणम के मौके पर भी ट्रैवल ज्यादा हुआ है. केरल में होटल बुकिंग पिछले साल के मुकाबले 69% ज्यादा हुई है. बस से यात्रा में तीन गुना से ज्यादा इजाफा हुई है, जबकि राज्य के अंदर हवाई बुकिंग 6% ज्यादा हुई है. केरल जाने वालों में बेंगलुरु सबसे आगे है. इसके बाद दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद का नंबर है. कोच्चि और तिरुवनंतपुरम भी ज्यादा बुक किए जाने वाले शहरों में शामिल हैं. यह भी पढ़ें- Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Raksha Bandhan 2026: आने वाली 28 अगस्त को पूरे देश में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा. रक्षा बंधन से पहले ही महंगाई ने आंख दिखानी शुरू कर दी है. रक्षा बंधन पर लोगों को अपने घर जाने की होड़ मची रहती है. इस बार लोग रक्षा बंधन के साथ साथ 2 से 3 दिन की छोटी ट्रिप का प्लान भी बना रहे हैं, क्योंकि इस बार रक्षा बंधन से अगले दिन शनिवार और रविवार है. यानी लॉन्ग वीकेंड.
ट्रैवल बुकिंग के आंकड़ों में भी रक्षा बंधन का असर दिखाई दे रहा है. कई शहरों से फ्लाइट और होटल बुकिंग में पिछले साल के मुकाबले अच्छी इजाफा हुई है. रक्षा बंधन के आसपास उत्तर और मध्य भारत के शहरों से घर जाने वालों की फ्लाइट बुकिंग ज्यादा हुई है. बड़ी बात यह है कि होटलों और फ्लाइट टिकट के दाम बढ़ गए हैं.
कहां कितनी हुई हवाई बुकिंग?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हवाई बुकिंग पिछले साल के मुकाबले 96% ज्यादा हुई है. वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 86% और इंदौर में 82% का इजाफा दर्ज की गई. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ये इजाफा 75% और पटना में 58% रही है.
यह भी पढ़ें- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
त्योहार के दौरान सिर्फ घर जाने का ट्रेंड ही नहीं है. कई लोग इन कुछ दिनों में घूमने का भी प्लान बना रहे हैं. दिल्ली और उदयपुर में होटल बुकिंग पिछले साल के मुकाबले 83% ज्यादा हुई है. वहीं हैदराबाद और बेंगलुरु भी होटल बुकिंग के लिए पसंद किए जाने वाले शहरों में शामिल हैं.
अकेले सफर, ग्रुप में ठहरने का ट्रेंड
इस दौरान ट्रैवल बुकिंग में एक अलग ट्रेंड भी देखने को मिला है. करीब 75% फ्लाइट बुकिंग अकेले यात्रा करने वाले लोगों की है. दूसरी तरफ, होटल की 96.5% बुकिंग ग्रुप में रहने वालों की है. यानी कई लोग अकेले सफर कर रहे हैं, लेकिन होटल में परिवार या दोस्तों के साथ ठहर रहे हैं.
ओणम के मौके पर भी ट्रैवल ज्यादा
रक्षा बंधन के साथ ओणम के मौके पर भी ट्रैवल ज्यादा हुआ है. केरल में होटल बुकिंग पिछले साल के मुकाबले 69% ज्यादा हुई है. बस से यात्रा में तीन गुना से ज्यादा इजाफा हुई है, जबकि राज्य के अंदर हवाई बुकिंग 6% ज्यादा हुई है. केरल जाने वालों में बेंगलुरु सबसे आगे है. इसके बाद दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद का नंबर है. कोच्चि और तिरुवनंतपुरम भी ज्यादा बुक किए जाने वाले शहरों में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
What's Your Reaction?