Rajasthan में मिला ₹2.5 लाख करोड़ सोने का खजाना| Paisa Live

भारत के लिए यह गर्व का क्षण है! सोने की Record ऊँचाइयों के बीच राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक मूल्य का विशाल सोने का भंडार खोजा गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बांसवाड़ा के घाटोल क्षेत्र के कांकरिया गांव में तीसरी Gold Mine की पुष्टि हुई है, जो करीब 3 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली है। अनुमान है कि यहां लगभग 222 Ton शुद्ध सोना मौजूद है, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹2.6 लाख करोड़ आंकी गई है। इसके अलावा, पूरे इलाके में 11 करोड़ Ton से अधिक Gold Ore होने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में बांसवाड़ा जिला भारत की कुल सोने की मांग का लगभग 25% तक आपूर्ति करने में सक्षम होगा — यानी देश में होने वाले 800 Ton सालाना उपभोग में से लगभग 200 Ton सोना सिर्फ इसी क्षेत्र से प्राप्त किया जा सकेगा।दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान के साथ-साथ बिहार भी अब “सोनानगरी” बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बिहार के जमुई जिले में भारत के कुल स्वर्ण अयस्क संसाधनों का 44% हिस्सा यानी 222.8 Million Ton सोने का भंडार मौजूद है। भारत अब स्वर्ण उत्पादन में नई ऊँचाइयों को छूने की तैयारी में है।

Oct 26, 2025 - 22:30
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow