Rajasthan RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि कक्षा 10वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा. छात्र यहां जाकर अपना रिजल्ट रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने की पुष्टिराजस्थान बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा की है कि 10वीं का रिजल्ट 28 मई को जारी होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया समय से पहले पूरी कर ली गई है, और अब केवल रिजल्ट को अपलोड करने की औपचारिकता बाकी है. राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा इस साल 7 मार्च से 30 मार्च 2025 के बीच राज्यभर में आयोजित की गई थी. लाखों छात्रों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया. पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?अगर बात करें पिछले साल की, तो 2024 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शानदार रहा था. कुल पास प्रतिशत 90.49% रहा था. लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था. इस साल भी उम्मीद की जा रही है कि छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे.ऐसे करें रिजल्ट चेकरिजल्ट जारी होते ही छात्र निम्नलिखित स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं:आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.होमपेज पर “RBSE 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.अब अपना रोल नंबर दर्ज करें.“Submit” बटन पर क्लिक करें.आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

May 28, 2025 - 09:30
 0
Rajasthan RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि कक्षा 10वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा. छात्र यहां जाकर अपना रिजल्ट रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने की पुष्टि

राजस्थान बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा की है कि 10वीं का रिजल्ट 28 मई को जारी होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया समय से पहले पूरी कर ली गई है, और अब केवल रिजल्ट को अपलोड करने की औपचारिकता बाकी है. राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा इस साल 7 मार्च से 30 मार्च 2025 के बीच राज्यभर में आयोजित की गई थी. लाखों छात्रों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
अगर बात करें पिछले साल की, तो 2024 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शानदार रहा था. कुल पास प्रतिशत 90.49% रहा था. लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था. इस साल भी उम्मीद की जा रही है कि छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

ऐसे करें रिजल्ट चेक
रिजल्ट जारी होते ही छात्र निम्नलिखित स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “RBSE 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर दर्ज करें.
“Submit” बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow