Punjab: गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस पर सूबे के 3 तख्त पवित्र नगरी घोषित, शराब-मांस पर लगी रोक!

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने बीते दिन प्रांत में स्थित तीनों तख्तों को आधिकारिक रूप से पवित्र नगरी घोषित कर दिया है. इसमें श्री अकाल तख्त अमृतसर, श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) और श्री आनंदपुर साहिब शामिल हैं. अब से इन क्षेत्रों में मीट, शराब और तंबाकू के सेवन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. इन गलियारों में सभी होटल और रेस्तरां में नॉनवेज मैन्यू को हटा दिया जाएगा. श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर लिया गया फैसला इस प्रस्ताव को बीते दिन सोमवार को श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित विधानसभा में विशेष सत्र के दौरान पारित किया गया. यह विशेष सत्र श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित किया जा रहा है.  इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत सभी मंत्रियों और विधायकों ने श्री गुरु साहिब की शिक्षाओं, संदेशों और कुर्बानी को याद किया. इस दौरान उनके शिष्य भाई मति दास जी. भाई सति दास जी और भाई दयाला जी को भी याद किया गया. आज का दिन पंजाब के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा।नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर, श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित हुआ, पंजाब में स्थित तीनों तख़्तों की महान परंपरा और आस्था… pic.twitter.com/uyofOHhjBJ — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 24, 2025 तीन गलियारे को पवित्र दर्जा प्राप्त सदन की कार्यवाही के दौरान सीएम भगवंत मान ने सदन को संबोधित करते हुए, तीन तख्तों के आध्यात्मिक गलियारों को पवित्र नगरी बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों और मंत्रियों ने सर्वसम्मित से पारित कर दिया. आपको बता दें कि, यह तीनों गलियारे पहले से ही पवित्र स्थल थे, जहां मांस, तंबाकू और शराब की बिक्री या सेवन नहीं किया जाता है. पहले ये व्यवस्था संगतों द्वारा बनाई गई थी, लेकिन अब पंजाब की सरकार ने इन क्षेत्रों को आधिकारिक रूप से पवित्र नगरी का दर्जा दे दिया है. सीएम मान ने कहा कि, अब से इन सूबों के लिए विकास, साफ-सफाई, सुरक्षा और बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए सरकार की तरफ से विशेष बजट पारित किया जाएगा. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Nov 25, 2025 - 13:30
 0
Punjab: गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस पर सूबे के 3 तख्त पवित्र नगरी घोषित, शराब-मांस पर लगी रोक!

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने बीते दिन प्रांत में स्थित तीनों तख्तों को आधिकारिक रूप से पवित्र नगरी घोषित कर दिया है. इसमें श्री अकाल तख्त अमृतसर, श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) और श्री आनंदपुर साहिब शामिल हैं.

अब से इन क्षेत्रों में मीट, शराब और तंबाकू के सेवन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. इन गलियारों में सभी होटल और रेस्तरां में नॉनवेज मैन्यू को हटा दिया जाएगा.

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर लिया गया फैसला

इस प्रस्ताव को बीते दिन सोमवार को श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित विधानसभा में विशेष सत्र के दौरान पारित किया गया. यह विशेष सत्र श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित किया जा रहा है. 

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत सभी मंत्रियों और विधायकों ने श्री गुरु साहिब की शिक्षाओं, संदेशों और कुर्बानी को याद किया. इस दौरान उनके शिष्य भाई मति दास जी. भाई सति दास जी और भाई दयाला जी को भी याद किया गया.

तीन गलियारे को पवित्र दर्जा प्राप्त

सदन की कार्यवाही के दौरान सीएम भगवंत मान ने सदन को संबोधित करते हुए, तीन तख्तों के आध्यात्मिक गलियारों को पवित्र नगरी बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों और मंत्रियों ने सर्वसम्मित से पारित कर दिया.

आपको बता दें कि, यह तीनों गलियारे पहले से ही पवित्र स्थल थे, जहां मांस, तंबाकू और शराब की बिक्री या सेवन नहीं किया जाता है. पहले ये व्यवस्था संगतों द्वारा बनाई गई थी, लेकिन अब पंजाब की सरकार ने इन क्षेत्रों को आधिकारिक रूप से पवित्र नगरी का दर्जा दे दिया है.

सीएम मान ने कहा कि, अब से इन सूबों के लिए विकास, साफ-सफाई, सुरक्षा और बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए सरकार की तरफ से विशेष बजट पारित किया जाएगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow