PSL 2025 winner prize money: चैंपियन बनने पर लाहौर कलंदर्स को मिली इतनी कम धनराशि, स्टेडियम में ही फूट-फूटकर क्यों रोने लगे शाहीन अफरीदी
PSL 2025 winner prize money: रविवार, 25 मई को खेले गए पीएसएल फाइनल में लाहौर कलंदर्स ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को हराकर तीसरा खिताब जीता. पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन के खिताबी मुकाबले में क्वेटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे. प्लेयर ऑफ़ द मैच बने कुसल पेरेरा की नाबाद 62 रनों की पारी ने लाहौर को 1 गेंद शेष रहते जीत दिलाई. चलिए आपको बताते हैं पीएसएल विनर ऑफ़ रनर-अप टीम को इनाम के रूप में कितनी धनराशि मिली है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. बल्लेबाजों ने इस फैसले को अच्छा साबित किया. हस्सन नवाज ने 76 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके सहारे टीम 201 रनों का विशाल स्कोर बना पाई. हस्सन का बल्ला पूरे सीजन अच्छा चला है, इसलिए उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर भी चुना गया. लक्ष्य का पीछा करते हुए लाहौर कलंदर्स का पहला विकेट फखर जमन (11) के रूप में 39 के स्कोर पर गिरा. इसके बाद मुहम्मद नईम (46) और अब्दुला शफीक (41) के बीच अच्छी साझेदारी से टीम संभली. फिर कुसल पेरेरा आए, जिन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 31 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए. शाहीन अफरीदी का रोते हुआ का वीडियो वायरल पीएसएल फाइनल के बाद शाहीन शाहिद अफरीदी भावुक हो गए, वह स्टेडियम में ही रोने लगे. डगआउट में बैठे हुए का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रो रहे हैं और उनकी टीम के अन्य प्लेयर्स उन्हें संभाल रहे हैं. वह खिताब जिताने के बाद भावुक हो गए थे, इसलिए उनकी आंखों से आंसू निकल आए. View this post on Instagram A post shared by Zalmi TV (@zalmi.tv) पीएसएल चैंपियन लाहौर कलंदर्स को कितनी धनराशि मिली? लाहौर कलंदर्स ने पीएसएल इतिहास का तीसरा खिताब जीता है. वहीँ क्वेटा ग्लैडिएटर्स की बात करें तो टीम तीसरी बार फाइनल खेल रही थी लेकिन खिताब नहीं जीत सकी. चैंपियन बनने पर लाहौर कलंदर्स को इनामी धनराशि के रूप में 5 लाख अमेरिकी डॉलर मिले, जिन्हे भारतीय रूपये में कन्वर्ट करें तो 4.26 करोड़ रूपये बनते हैं. हालांकि आईपीएल विनर को मिलने वाली इनामी राशि से तुलना करें तो ये 15 करोड़ रूपये कम है. पीएसएल रनर-अप क्वेटा ग्लैडिएटर्स को इनामी धनराशि के रूप में 2 लाख अमेरिकी डॉलर मिले, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1 करोड़ 70 लाख रूपये बनते हैं.
PSL 2025 winner prize money: रविवार, 25 मई को खेले गए पीएसएल फाइनल में लाहौर कलंदर्स ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को हराकर तीसरा खिताब जीता. पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन के खिताबी मुकाबले में क्वेटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे. प्लेयर ऑफ़ द मैच बने कुसल पेरेरा की नाबाद 62 रनों की पारी ने लाहौर को 1 गेंद शेष रहते जीत दिलाई. चलिए आपको बताते हैं पीएसएल विनर ऑफ़ रनर-अप टीम को इनाम के रूप में कितनी धनराशि मिली है.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. बल्लेबाजों ने इस फैसले को अच्छा साबित किया. हस्सन नवाज ने 76 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके सहारे टीम 201 रनों का विशाल स्कोर बना पाई. हस्सन का बल्ला पूरे सीजन अच्छा चला है, इसलिए उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर भी चुना गया.
लक्ष्य का पीछा करते हुए लाहौर कलंदर्स का पहला विकेट फखर जमन (11) के रूप में 39 के स्कोर पर गिरा. इसके बाद मुहम्मद नईम (46) और अब्दुला शफीक (41) के बीच अच्छी साझेदारी से टीम संभली. फिर कुसल पेरेरा आए, जिन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 31 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए.
शाहीन अफरीदी का रोते हुआ का वीडियो वायरल
पीएसएल फाइनल के बाद शाहीन शाहिद अफरीदी भावुक हो गए, वह स्टेडियम में ही रोने लगे. डगआउट में बैठे हुए का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रो रहे हैं और उनकी टीम के अन्य प्लेयर्स उन्हें संभाल रहे हैं. वह खिताब जिताने के बाद भावुक हो गए थे, इसलिए उनकी आंखों से आंसू निकल आए.
View this post on Instagram
पीएसएल चैंपियन लाहौर कलंदर्स को कितनी धनराशि मिली?
लाहौर कलंदर्स ने पीएसएल इतिहास का तीसरा खिताब जीता है. वहीँ क्वेटा ग्लैडिएटर्स की बात करें तो टीम तीसरी बार फाइनल खेल रही थी लेकिन खिताब नहीं जीत सकी. चैंपियन बनने पर लाहौर कलंदर्स को इनामी धनराशि के रूप में 5 लाख अमेरिकी डॉलर मिले, जिन्हे भारतीय रूपये में कन्वर्ट करें तो 4.26 करोड़ रूपये बनते हैं. हालांकि आईपीएल विनर को मिलने वाली इनामी राशि से तुलना करें तो ये 15 करोड़ रूपये कम है.
पीएसएल रनर-अप क्वेटा ग्लैडिएटर्स को इनामी धनराशि के रूप में 2 लाख अमेरिकी डॉलर मिले, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1 करोड़ 70 लाख रूपये बनते हैं.
What's Your Reaction?