Police Recruitment 2025: ड्राइवर और श्रमिक के 1743 पदों पर आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकते हैं अप्लाई

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने ड्राइवर और श्रमिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए कुल 1743 पद भरे जाएंगे, जिसमें 1000 पद तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम में ड्राइवर के लिए और 743 पद श्रमिक के लिए होंगे. इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 8 अक्टूबर 2025 से आवेदन शुरू कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2025 रखी गई है. उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं. ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 22 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए. साथ ही 1 जुलाई 2025 तक राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एसएससी (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. श्रमिक पद की योग्यता श्रमिक पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई पूरा किया हो. इनमें मैकेनिक (डीजल / मोटर वाहन), शीट मेटल / एमवीबीबी, फिटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन / इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर, कटिंग और सिलाई / अपहोल्स्टर, मिलराइट मैकेनिक या अन्य संबंधित ट्रेड शामिल हैं. इतना देना होगा आवेदन शुल्क ड्राइवर पद के लिए तेलंगाना के एससी और एसटी लोकल उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है. श्रमिक पद के लिए तेलंगाना के एससी और एसटी लोकल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है. कैसे कर सकते हैं आवेदन उम्मीदवार आवेदन करने के लिए TSLPRB की आधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जाएं और ऑनलाइन फॉर्म भरें. आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना आवश्यक है. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सेव रख लें.  यह भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल के 8 राज्य विश्वविद्यालयों को मिलेंगे स्थायी कुलपति, खत्म हुआ इंतजार इतने साल का इंतजार

Oct 8, 2025 - 20:30
 0
Police Recruitment 2025:  ड्राइवर और श्रमिक के 1743 पदों पर आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकते हैं अप्लाई

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने ड्राइवर और श्रमिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए कुल 1743 पद भरे जाएंगे, जिसमें 1000 पद तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम में ड्राइवर के लिए और 743 पद श्रमिक के लिए होंगे. इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 8 अक्टूबर 2025 से आवेदन शुरू कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2025 रखी गई है. उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.

ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 22 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए. साथ ही 1 जुलाई 2025 तक राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एसएससी (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है.

श्रमिक पद की योग्यता

श्रमिक पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई पूरा किया हो. इनमें मैकेनिक (डीजल / मोटर वाहन), शीट मेटल / एमवीबीबी, फिटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन / इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर, कटिंग और सिलाई / अपहोल्स्टर, मिलराइट मैकेनिक या अन्य संबंधित ट्रेड शामिल हैं.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

ड्राइवर पद के लिए तेलंगाना के एससी और एसटी लोकल उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है. श्रमिक पद के लिए तेलंगाना के एससी और एसटी लोकल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है.

कैसे कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए TSLPRB की आधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जाएं और ऑनलाइन फॉर्म भरें. आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना आवश्यक है. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सेव रख लें.

 यह भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल के 8 राज्य विश्वविद्यालयों को मिलेंगे स्थायी कुलपति, खत्म हुआ इंतजार इतने साल का इंतजार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow