PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर आया नवीन पटनायक का रिएक्शन, बोले - 'यह बेहद ही...'

बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने नयी दिल्ली में छात्रों और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को बुधवार को 'हैरान करने वाला' करार दिया और नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी पार्टी की मांग दोहरायी. एक सप्ताह के दिल्ली दौरे के बाद भुवनेश्वर लौटने पर पत्रकारों से बातचीत में पटनायक ने जारी छात्र आंदोलन का समर्थन किया. उन्होंने कहा, 'युवा छात्रों पर पुलिस की अनावश्यक हिंसा से हर कोई बेहद स्तब्ध है. केवल छात्रों के साथ ही नहीं, बल्कि संसद में नेता प्रतिपक्ष और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ भी पुलिस ने बहुत कठोर व्यवहार किया. यह हैरान करने वाला है.' क्या बोले पटनायक? पटनायक ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी अनियमितताएं पूरे देश में एक बड़ा मुद्दा बन गई हैं. उन्होंने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, पूरा देश उनके (धर्मेंद्र प्रधान के) इस्तीफे की मांग कर रहा है. यह मांग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में स्थित हमारे दूतावासों के बाहर भी उठाई जा रही है.' छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए पटनायक ने कहा कि उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान भी इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की थी. 'पूरा देश धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहा' उन्होंने कहा, 'युवा छात्रों के साथ जो हुआ, उसे लेकर पूरे देश में आंदोलन हो रहा है. इससे पूरा देश हैरान है. हम आंदोलन में शामिल रहे हैं और ओडिशा में भी आंदोलन करेंगे.' प्रधान के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा, 'छात्रों के साथ जो हुआ, उसके बाद पूरा देश उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है. उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.' घायल छात्रों से मिला था बीजेडी डेलीगेशन दिल्ली दौरे के दौरान पटनायक ने प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद की स्थिति पर बीजद सांसदों के साथ चर्चा की थी. राज्यसभा सदस्य मानस रंजन मंगराज के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल जाकर घायल छात्रों से मुलाकात की थी और उन्हें समर्थन का भरोसा दिया था. बीजद ने छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई पर संसद में एक विशेष चर्चा की मांग भी की है.    

Jul 23, 2026 - 06:30
 0
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर आया नवीन पटनायक का रिएक्शन, बोले - 'यह बेहद ही...'

बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने नयी दिल्ली में छात्रों और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को बुधवार को 'हैरान करने वाला' करार दिया और नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी पार्टी की मांग दोहरायी.

एक सप्ताह के दिल्ली दौरे के बाद भुवनेश्वर लौटने पर पत्रकारों से बातचीत में पटनायक ने जारी छात्र आंदोलन का समर्थन किया. उन्होंने कहा, 'युवा छात्रों पर पुलिस की अनावश्यक हिंसा से हर कोई बेहद स्तब्ध है. केवल छात्रों के साथ ही नहीं, बल्कि संसद में नेता प्रतिपक्ष और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ भी पुलिस ने बहुत कठोर व्यवहार किया. यह हैरान करने वाला है.'

क्या बोले पटनायक?

पटनायक ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी अनियमितताएं पूरे देश में एक बड़ा मुद्दा बन गई हैं. उन्होंने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, पूरा देश उनके (धर्मेंद्र प्रधान के) इस्तीफे की मांग कर रहा है. यह मांग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में स्थित हमारे दूतावासों के बाहर भी उठाई जा रही है.' छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए पटनायक ने कहा कि उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान भी इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की थी.

'पूरा देश धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहा'

उन्होंने कहा, 'युवा छात्रों के साथ जो हुआ, उसे लेकर पूरे देश में आंदोलन हो रहा है. इससे पूरा देश हैरान है. हम आंदोलन में शामिल रहे हैं और ओडिशा में भी आंदोलन करेंगे.' प्रधान के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा, 'छात्रों के साथ जो हुआ, उसके बाद पूरा देश उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है. उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.'

घायल छात्रों से मिला था बीजेडी डेलीगेशन

दिल्ली दौरे के दौरान पटनायक ने प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद की स्थिति पर बीजद सांसदों के साथ चर्चा की थी. राज्यसभा सदस्य मानस रंजन मंगराज के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल जाकर घायल छात्रों से मुलाकात की थी और उन्हें समर्थन का भरोसा दिया था. बीजद ने छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई पर संसद में एक विशेष चर्चा की मांग भी की है.

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow