Playoff Scenario: आज GT से हारते ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर, आसान भाषा में समझें CSK का समीकरण

Chennai Super Kings IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 का 66वां लीग मैच आज (21 मई) गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीएसके के लिए प्लेऑफ के लिए लिहाज से यह मुकाबला 'करो या मरो' का मैच होगा. मुकाबले में हारते ही टीम प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो जाएगी. तो आइए जानते हैं कि चेन्नई का समीकरण क्या कहता है.  13 मैच खेल चुकी ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई के पास 12 प्वाइंट्स हैं. टीम टेबल में 7वें पायदान पर है.  गुजरात के खिलाफ हारते ही CSK प्लेऑफ से बाहर  गुजरात के खिलाफ मुकाबला गंवाते ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो जाएगी. हार के साथ टीम के पास 12 ही प्वाइंट्स रह जाएंगे. इतने प्वाइंट्स के साथ क्वालीफाई करना नामुमकिन होगा, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के पास 14 और पंजाब किंग्स के पास 13 प्वाइंट्स पहले से ही हैं. राजस्थान चौथे और पंजाब पांचवें पायदान पर है. इस तरह मैच गंवाते ही चेन्नई डायरेक्ट एलिमिनेट हो जाएगी.  जीत के साथ भी मुश्किल होगी चेन्नई की राह  जीत के साथ भी चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर होना पड़ेगा. टीम को जीत के साथ नेट रनरेट बेहतर करना होगा. इसके अलावा टीम को चाहिए कि राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपने-अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करें. इस तरह जीत के बाद भी चेन्नई दूसरों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा.  लगातार 2 हार बनी मुश्किल  गौरतलब है कि चेन्नई को पिछले 2 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा. टीम ने एक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से और दूसरा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से गंवाया. दोनों ही मैचों में जीत हासिल करके सीएसके 18 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती थी. 18 प्वाइंट्स के साथ टीम का क्वालीफाई करना कंफर्म हो जाता. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चेन्नई प्लेऑफ में कदम रख पाती है.    यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच एमएस धोनी ने छोड़ा CSK का साथ, लौटे रांची; क्या चुपचाप ले लिया संन्यास? सिर्फ एक टीम के हाथ में प्लेऑफ की चाबी, चेन्नई-पंजाब समेत सब होंगे बाहर! ये समीकरण चौंका देगा

May 21, 2026 - 20:30
 0
Playoff Scenario: आज GT से हारते ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर, आसान भाषा में समझें CSK का समीकरण

Chennai Super Kings IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 का 66वां लीग मैच आज (21 मई) गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीएसके के लिए प्लेऑफ के लिए लिहाज से यह मुकाबला 'करो या मरो' का मैच होगा. मुकाबले में हारते ही टीम प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो जाएगी. तो आइए जानते हैं कि चेन्नई का समीकरण क्या कहता है. 

13 मैच खेल चुकी ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई के पास 12 प्वाइंट्स हैं. टीम टेबल में 7वें पायदान पर है. 

गुजरात के खिलाफ हारते ही CSK प्लेऑफ से बाहर 

गुजरात के खिलाफ मुकाबला गंवाते ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो जाएगी. हार के साथ टीम के पास 12 ही प्वाइंट्स रह जाएंगे. इतने प्वाइंट्स के साथ क्वालीफाई करना नामुमकिन होगा, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के पास 14 और पंजाब किंग्स के पास 13 प्वाइंट्स पहले से ही हैं. राजस्थान चौथे और पंजाब पांचवें पायदान पर है. इस तरह मैच गंवाते ही चेन्नई डायरेक्ट एलिमिनेट हो जाएगी. 

जीत के साथ भी मुश्किल होगी चेन्नई की राह 

जीत के साथ भी चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर होना पड़ेगा. टीम को जीत के साथ नेट रनरेट बेहतर करना होगा. इसके अलावा टीम को चाहिए कि राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपने-अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करें. इस तरह जीत के बाद भी चेन्नई दूसरों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा. 

लगातार 2 हार बनी मुश्किल 

गौरतलब है कि चेन्नई को पिछले 2 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा. टीम ने एक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से और दूसरा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से गंवाया. दोनों ही मैचों में जीत हासिल करके सीएसके 18 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती थी. 18 प्वाइंट्स के साथ टीम का क्वालीफाई करना कंफर्म हो जाता. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चेन्नई प्लेऑफ में कदम रख पाती है. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच एमएस धोनी ने छोड़ा CSK का साथ, लौटे रांची; क्या चुपचाप ले लिया संन्यास?

सिर्फ एक टीम के हाथ में प्लेऑफ की चाबी, चेन्नई-पंजाब समेत सब होंगे बाहर! ये समीकरण चौंका देगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow