Petrol-Diesel Price: पेट्रोल 4 से 5 रुपए तक हो सकता है महंगा, डीजल के भी बढ़ सकते हैं दाम, जानें आज क्या हैं रेट

Petrol-Diesel Price Today: मई का महीना महंगाई के मोर्चे पर जनता को झटके दे सकता है. इसकी शुरूआत एक मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर के महंगे होने के साथ हो गई. अब एक और खबर आपको परेशान कर सकती है. सरकारी सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है, वो आम आदमी की रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी है. आने वाले कुछ ही दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल देखा जा सकता है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल के दाम 4 से 5 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ सकते हैं, क्योंकि तेल कंपनियां घाटे में चल रही हैं. सरकार ईंधन की कीमतों में संशोधन पर गंभीरता से विचार कर रही है. अगर ऐसा होता है तो इसका असर सीधे तौर पर माल ढुलाई और आपके सफर की लागत पर पड़ेगा. यानी सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि सब्जी से लेकर दूध तक, हर चीज महंगी हो जाएगी. एयर इंडिया का बड़ा फैसला, रोजाना 100 फ्लाइट्स की होगी कटौती, महंगाई ने रोकी उड़ान आज क्या हैं आपके शहर में पेट्रोल डीजल के दाम? देखें लिस्ट शहर (City) पेट्रोल (Petrol) डीजल (Diesel) 1. नई दिल्ली (New Delhi) ₹ 94.77 ₹ 87.67 2. मुंबई (Mumbai) ₹ 103.54 ₹ 90.03 3. कोलकाता (Kolkata) ₹ 105.45 ₹ 92.02 4. चेन्नई (Chennai) ₹ 100.80 ₹ 92.39 5. बेंगलुरु (Bengaluru) ₹ 102.92 ₹ 90.99 6. हैदराबाद (Hyderabad) ₹ 107.41 ₹ 95.65 7. अहमदाबाद (Ahmedabad) ₹ 94.56 ₹ 90.25 8. जयपुर (Jaipur) ₹ 104.88 ₹ 90.36 9. लखनऊ (Lucknow) ₹ 94.65 ₹ 87.76 10. पटना (Patna) ₹ 105.18 ₹ 92.04 11. भोपाल (Bhopal) ₹ 106.52 ₹ 91.89 12. गुवाहाटी (Guwahati) ₹ 93.23 ₹ 89.46 13. अमृतसर (Amritsar) ₹ 98.29 ₹ 88.06 14. भुवनेश्वर (Bhubaneswar) ₹ 101.10 ₹ 92.69 15. चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹ 94.30 ₹ 82.45 16. रांची (Ranchi) ₹ 97.86 ₹ 92.62 17. रायपुर (Raipur) ₹ 99.44 ₹ 93.39 18. देहरादून (Dehradun) ₹ 93.17 ₹ 88.01 19. शिमला (Shimla) ₹ 95.27 ₹ 87.31 20. श्रीनगर (Srinagar) ₹ 100.70 ₹ 86.88 पेट्रोल-डीजल क्यों महंगा हो सकता है? दरअसल ईरान वॉर और होर्मुज संकट के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है. तेल कंपनियां लंबे समय से अपने घाटे की भरपाई करने के लिए कीमतों में इजाफे का दबाव बना रही हैं. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह फैसला किसी भी वक्त लिया जा सकता है. जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है तो इसका असर केवल गाड़ी चलाने वालों पर नहीं पड़ता, बल्कि खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले पंप सेट से लेकर डिलीवरी करने वाले लड़कों तक, हर कोई इसकी जद में आ जाता है. यानी हर सामान की कीमत बढ़ जाती है. होटल एसोसिएशन का बड़ा फैसला, ग्राहकों को ही देना होगा महंगे सिलेंडर का पैसा, रेस्टोरेंट्स में बढ़ेंगे दाम पिछले कुछ समय से ईंधन की कीमतें स्थिर थीं, जिससे जनता को थोड़ी राहत मिली हुई थी. लेकिन अब यह संभावित बढ़ोत्तरी 'महंगाई की आग में घी' का काम करने वाली है. अगर आप अपनी टंकी फुल कराना चाहते हैं तो शायद अभी सही समय है.

May 2, 2026 - 15:30
 0
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल 4 से 5 रुपए तक हो सकता है महंगा, डीजल के भी बढ़ सकते हैं दाम, जानें आज क्या हैं रेट

Petrol-Diesel Price Today: मई का महीना महंगाई के मोर्चे पर जनता को झटके दे सकता है. इसकी शुरूआत एक मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर के महंगे होने के साथ हो गई. अब एक और खबर आपको परेशान कर सकती है. सरकारी सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है, वो आम आदमी की रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी है. आने वाले कुछ ही दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल देखा जा सकता है.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल के दाम 4 से 5 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ सकते हैं, क्योंकि तेल कंपनियां घाटे में चल रही हैं. सरकार ईंधन की कीमतों में संशोधन पर गंभीरता से विचार कर रही है. अगर ऐसा होता है तो इसका असर सीधे तौर पर माल ढुलाई और आपके सफर की लागत पर पड़ेगा. यानी सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि सब्जी से लेकर दूध तक, हर चीज महंगी हो जाएगी.

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, रोजाना 100 फ्लाइट्स की होगी कटौती, महंगाई ने रोकी उड़ान

आज क्या हैं आपके शहर में पेट्रोल डीजल के दाम? देखें लिस्ट

शहर (City) पेट्रोल (Petrol) डीजल (Diesel)
1. नई दिल्ली (New Delhi) ₹ 94.77 ₹ 87.67
2. मुंबई (Mumbai) ₹ 103.54 ₹ 90.03
3. कोलकाता (Kolkata) ₹ 105.45 ₹ 92.02
4. चेन्नई (Chennai) ₹ 100.80 ₹ 92.39
5. बेंगलुरु (Bengaluru) ₹ 102.92 ₹ 90.99
6. हैदराबाद (Hyderabad) ₹ 107.41 ₹ 95.65
7. अहमदाबाद (Ahmedabad) ₹ 94.56 ₹ 90.25
8. जयपुर (Jaipur) ₹ 104.88 ₹ 90.36
9. लखनऊ (Lucknow) ₹ 94.65 ₹ 87.76
10. पटना (Patna) ₹ 105.18 ₹ 92.04
11. भोपाल (Bhopal) ₹ 106.52 ₹ 91.89
12. गुवाहाटी (Guwahati) ₹ 93.23 ₹ 89.46
13. अमृतसर (Amritsar) ₹ 98.29 ₹ 88.06
14. भुवनेश्वर (Bhubaneswar) ₹ 101.10 ₹ 92.69
15. चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹ 94.30 ₹ 82.45
16. रांची (Ranchi) ₹ 97.86 ₹ 92.62
17. रायपुर (Raipur) ₹ 99.44 ₹ 93.39
18. देहरादून (Dehradun) ₹ 93.17 ₹ 88.01
19. शिमला (Shimla) ₹ 95.27 ₹ 87.31
20. श्रीनगर (Srinagar) ₹ 100.70 ₹ 86.88

पेट्रोल-डीजल क्यों महंगा हो सकता है?

दरअसल ईरान वॉर और होर्मुज संकट के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है. तेल कंपनियां लंबे समय से अपने घाटे की भरपाई करने के लिए कीमतों में इजाफे का दबाव बना रही हैं. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह फैसला किसी भी वक्त लिया जा सकता है.

जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है तो इसका असर केवल गाड़ी चलाने वालों पर नहीं पड़ता, बल्कि खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले पंप सेट से लेकर डिलीवरी करने वाले लड़कों तक, हर कोई इसकी जद में आ जाता है. यानी हर सामान की कीमत बढ़ जाती है.

होटल एसोसिएशन का बड़ा फैसला, ग्राहकों को ही देना होगा महंगे सिलेंडर का पैसा, रेस्टोरेंट्स में बढ़ेंगे दाम

पिछले कुछ समय से ईंधन की कीमतें स्थिर थीं, जिससे जनता को थोड़ी राहत मिली हुई थी. लेकिन अब यह संभावित बढ़ोत्तरी 'महंगाई की आग में घी' का काम करने वाली है. अगर आप अपनी टंकी फुल कराना चाहते हैं तो शायद अभी सही समय है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow