Petrol-Diesel Price Hike: 5 दिन में दूसरा झटका... फिर से बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अब क्या है नई कीमत?

Petrol-Diesel Price Hike: आज 19 मई, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जो एक हफ्ते से भी कम समय में की गई दूसरी बढ़ोतरी है. इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमतें 97.77 से अब बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है, जबकि डीजल की दरें 90.67 से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. पिछले शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. चेक करें नया फ्यूल रेट  दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. मुंबई में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया. कोलकाता में पेट्रोल 109.70 और डीजल 96.07रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया. चेन्नई में पेट्रोल 104.49 और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया. जयपुर में पेट्रोल की कीमत अब बढ़कर 108.84 रुपये और डीजल की कीमत 94.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.  सरकारी तेल कंपनियों को हो रहा घाटा भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले चार सालों में रिटेल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी. वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने से इन कंपनियों को रोजाना करीब 1000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था, जिसकी भरपाई करने के लिए अब रेट धीरे-धीरे बढ़ाए जा रहे हैं. बीते दिन 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नुकसान थोड़ा कम होकर  750 करोड़ रुपये प्रतिदिन पर आ गया. अब देखना है कि आज की गई बढ़ोतरी के बाद इस नुकसान को पाटने में कितनी मदद मिलती है. बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जो अब 100-110 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है. चूंकि भारत अपनी जरूरत का 85 परसेंट से अधिक तेल बाहर से आयात करता है इसलिए वैश्विक स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है.  ये भी पढ़ें: Petrol Diesel News: पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़ेंगे दाम! अब भी कंपनियों को हो रहा 750 करोड़ का नुकसान, सरकार का आया बयान

May 19, 2026 - 11:30
 0
Petrol-Diesel Price Hike: 5 दिन में दूसरा झटका... फिर से बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अब क्या है नई कीमत?

Petrol-Diesel Price Hike: आज 19 मई, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जो एक हफ्ते से भी कम समय में की गई दूसरी बढ़ोतरी है. इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमतें 97.77 से अब बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है, जबकि डीजल की दरें 90.67 से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. पिछले शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

चेक करें नया फ्यूल रेट 

  • दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया.
  • मुंबई में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया.
  • कोलकाता में पेट्रोल 109.70 और डीजल 96.07रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया.
  • चेन्नई में पेट्रोल 104.49 और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया.
  • जयपुर में पेट्रोल की कीमत अब बढ़कर 108.84 रुपये और डीजल की कीमत 94.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है. 

सरकारी तेल कंपनियों को हो रहा घाटा

भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले चार सालों में रिटेल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी. वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने से इन कंपनियों को रोजाना करीब 1000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था, जिसकी भरपाई करने के लिए अब रेट धीरे-धीरे बढ़ाए जा रहे हैं. बीते दिन 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नुकसान थोड़ा कम होकर  750 करोड़ रुपये प्रतिदिन पर आ गया. अब देखना है कि आज की गई बढ़ोतरी के बाद इस नुकसान को पाटने में कितनी मदद मिलती है.

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जो अब 100-110 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है. चूंकि भारत अपनी जरूरत का 85 परसेंट से अधिक तेल बाहर से आयात करता है इसलिए वैश्विक स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है. 

ये भी पढ़ें:

Petrol Diesel News: पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़ेंगे दाम! अब भी कंपनियों को हो रहा 750 करोड़ का नुकसान, सरकार का आया बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow