Pet Safety का नया जुगाड़! ये 5 Smart Gadgets आपके Pet पर रखेंगे पल-पल नजर, नहीं रहेगा चोरी होने का डर

Gadgets for Pet Safety: आज के समय में टेक्नोलॉजी सिर्फ इंसानों के काम ही आसान नहीं बना रही बल्कि पालतू जानवरों की देखभाल भी पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गई है. अगर आपका डॉग बार-बार घर से बाहर निकल जाता है, बिल्ली को समय पर खाना देना मुश्किल हो जाता है या फिर आप घर से दूर रहते हुए भी अपने पेट पर नजर रखना चाहते हैं तो अब कई स्मार्ट गैजेट्स आपकी मदद कर सकते हैं. ये डिवाइस न सिर्फ आपके पालतू को सुरक्षित रखते हैं बल्कि आपकी टेंशन भी काफी कम कर देते हैं. GPS Pet Tracker अगर आपका डॉग या कैट अक्सर बाहर घूमने निकल जाता है तो GPS पेट ट्रैकर बेहद काम का गैजेट साबित हो सकता है. इसे पालतू के कॉलर में लगाया जाता है और इसके जरिए आप मोबाइल फोन पर उसकी लाइव लोकेशन देख सकते हैं. कई ट्रैकर्स में सेफ जोन फीचर भी मिलता है. यानी अगर आपका पेट तय इलाके से बाहर जाता है तो तुरंत फोन पर अलर्ट आ जाता है. कुछ डिवाइस पालतू की एक्टिविटी और रोजाना की एक्सरसाइज भी ट्रैक करते हैं. Smart Pet Camera कई लोग ऑफिस या यात्रा के दौरान अपने पेट को लेकर परेशान रहते हैं. ऐसे में स्मार्ट पेट कैमरा काफी मददगार हो सकता है. इसकी मदद से आप मोबाइल पर लाइव वीडियो देख सकते हैं और अपने पेट से बात भी कर सकते हैं. कुछ एडवांस कैमरों में मोशन अलर्ट, नाइट विजन और ट्रीट देने जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. यानी आप दूर रहकर भी अपने पालतू को आराम और अपनापन महसूस करा सकते हैं. Automatic Pet Feeder अगर आपका शेड्यूल बहुत बिजी रहता है तो ऑटोमैटिक पेट फीडर आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. यह डिवाइस तय समय पर आपके डॉग या कैट को खाना देता है जिससे उनकी डाइट रूटीन खराब नहीं होती. स्मार्ट फीडर को मोबाइल ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है. आप खाने का समय सेट करने के साथ-साथ पोर्शन कंट्रोल भी कर सकते हैं. इससे पेट को जरूरत के हिसाब से सही मात्रा में खाना मिलता है. Smart Collar स्मार्ट कॉलर किसी फिटनेस बैंड की तरह काम करता है. यह पालतू के कदम, नींद, कैलोरी बर्न और कई मामलों में हार्ट रेट तक मॉनिटर कर सकता है. अगर आपके पेट की आदतों में अचानक बदलाव आता है तो आप जल्दी समझ सकते हैं कि कहीं कोई स्वास्थ्य समस्या तो नहीं है. समय रहते जानकारी मिलना कई बार बड़ी परेशानी से बचा सकता है. Portable Pet Water Bottle गर्मी के मौसम में बाहर घूमते समय पालतू को पानी की जरूरत ज्यादा होती है. ऐसे में पोर्टेबल पेट वॉटर बॉटल काफी उपयोगी साबित होती है. यह खास डिजाइन वाली बोतल होती है जिससे जरूरत के हिसाब से पानी आसानी से निकाला जा सकता है. ज्यादातर बोतलें लीकेज-फ्री होती हैं और आसानी से बैग में रखी जा सकती हैं. इससे सफर या वॉक के दौरान आपके पेट को कभी प्यासा नहीं रहना पड़ता. यह भी पढ़ें: मरने के बाद आपके WhatsApp, Photos और Gmail का क्या होता है? कोर्ट ने बताया डिजिटल दुनिया का बड़ा सच

May 18, 2026 - 04:30
 0
Pet Safety का नया जुगाड़! ये 5 Smart Gadgets आपके Pet पर रखेंगे पल-पल नजर, नहीं रहेगा चोरी होने का डर

Gadgets for Pet Safety: आज के समय में टेक्नोलॉजी सिर्फ इंसानों के काम ही आसान नहीं बना रही बल्कि पालतू जानवरों की देखभाल भी पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गई है. अगर आपका डॉग बार-बार घर से बाहर निकल जाता है, बिल्ली को समय पर खाना देना मुश्किल हो जाता है या फिर आप घर से दूर रहते हुए भी अपने पेट पर नजर रखना चाहते हैं तो अब कई स्मार्ट गैजेट्स आपकी मदद कर सकते हैं. ये डिवाइस न सिर्फ आपके पालतू को सुरक्षित रखते हैं बल्कि आपकी टेंशन भी काफी कम कर देते हैं.

GPS Pet Tracker

अगर आपका डॉग या कैट अक्सर बाहर घूमने निकल जाता है तो GPS पेट ट्रैकर बेहद काम का गैजेट साबित हो सकता है. इसे पालतू के कॉलर में लगाया जाता है और इसके जरिए आप मोबाइल फोन पर उसकी लाइव लोकेशन देख सकते हैं. कई ट्रैकर्स में सेफ जोन फीचर भी मिलता है. यानी अगर आपका पेट तय इलाके से बाहर जाता है तो तुरंत फोन पर अलर्ट आ जाता है. कुछ डिवाइस पालतू की एक्टिविटी और रोजाना की एक्सरसाइज भी ट्रैक करते हैं.

Smart Pet Camera

कई लोग ऑफिस या यात्रा के दौरान अपने पेट को लेकर परेशान रहते हैं. ऐसे में स्मार्ट पेट कैमरा काफी मददगार हो सकता है. इसकी मदद से आप मोबाइल पर लाइव वीडियो देख सकते हैं और अपने पेट से बात भी कर सकते हैं. कुछ एडवांस कैमरों में मोशन अलर्ट, नाइट विजन और ट्रीट देने जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. यानी आप दूर रहकर भी अपने पालतू को आराम और अपनापन महसूस करा सकते हैं.

Automatic Pet Feeder

अगर आपका शेड्यूल बहुत बिजी रहता है तो ऑटोमैटिक पेट फीडर आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. यह डिवाइस तय समय पर आपके डॉग या कैट को खाना देता है जिससे उनकी डाइट रूटीन खराब नहीं होती. स्मार्ट फीडर को मोबाइल ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है. आप खाने का समय सेट करने के साथ-साथ पोर्शन कंट्रोल भी कर सकते हैं. इससे पेट को जरूरत के हिसाब से सही मात्रा में खाना मिलता है.

Smart Collar

स्मार्ट कॉलर किसी फिटनेस बैंड की तरह काम करता है. यह पालतू के कदम, नींद, कैलोरी बर्न और कई मामलों में हार्ट रेट तक मॉनिटर कर सकता है. अगर आपके पेट की आदतों में अचानक बदलाव आता है तो आप जल्दी समझ सकते हैं कि कहीं कोई स्वास्थ्य समस्या तो नहीं है. समय रहते जानकारी मिलना कई बार बड़ी परेशानी से बचा सकता है.

Portable Pet Water Bottle

गर्मी के मौसम में बाहर घूमते समय पालतू को पानी की जरूरत ज्यादा होती है. ऐसे में पोर्टेबल पेट वॉटर बॉटल काफी उपयोगी साबित होती है. यह खास डिजाइन वाली बोतल होती है जिससे जरूरत के हिसाब से पानी आसानी से निकाला जा सकता है. ज्यादातर बोतलें लीकेज-फ्री होती हैं और आसानी से बैग में रखी जा सकती हैं. इससे सफर या वॉक के दौरान आपके पेट को कभी प्यासा नहीं रहना पड़ता.

यह भी पढ़ें:

मरने के बाद आपके WhatsApp, Photos और Gmail का क्या होता है? कोर्ट ने बताया डिजिटल दुनिया का बड़ा सच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow