PBKS vs RCB Pitch Report: पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच की पिच रिपोर्ट, बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगा फायदा? जानिए

IPL 2026 में आज डबल हेडर का पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा. पिछले साल की फाइनलिस्ट इस संस्करण में पहली बार आमने सामने होगी, जो प्लेऑफ के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मैच होने वाला है. जानिए इस मैच में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच का बर्ताव कैसा रहने वाला है, यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों में से किसे अधिक फायदा मिलेगा. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में आज होने वाला मैच (PBKS vs RCB) इस स्टेडियम में इस साल पहला दोपहर का मैच है. ये उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां दिल्ली के साथ मैच हुआ था. पंजाब किंग्स मुश्किल स्थिति में है, टीम पिछले 5 मुकाबले लगातार हारकर आ रही है. उनके सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जो अभी अंक तालिका में टॉप पर है और आज जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी. धर्मशाला में आज कैसा रहेगा मौसम? पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, इस समय बारिश की संभावना 30 प्रतिशत तक है. हालांकि आज अधिकतर समय धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है, इसलिए अगर बारिश खलल डालती भी है तो इसकी संभावना कम है कि मैच पूरी तरह से रद्द हो जाएगा. मैच के दौरान तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. यह भी पढ़ें- KKR ने रोका GT का विजयी रथ, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग; देखें पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव PBKS vs RCB मैच की पिच रिपोर्ट IPL 2026 में पहली बार धर्मशाला में दोपहर का मैच है. HPCA स्टेडियम में इससे पहले दोपहर के सभी 10 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं, यानी आज टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम पर दबाव आ जाएगा. पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहेगी, आज एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. 200 के आस पास का लक्ष्य हासिल करने में यहां कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 230 या इससे अधिक बना ले तो फिर चेज करने वाली टीम पर अधिक दबाव आ जाएगा. स्पिनर्स के मुकाबले यहां तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा, ऐसे में पॉवरप्ले में तेज गेंदबाजों का रोल महत्वपूर्ण होगा. वहीं बल्लेबाजी वाली टीम को चाहिए कि शुरूआती 2-3 ओवर में बिना रिस्क लिए खेले, चाहे रन कम बने क्योंकि अगर विकेट हाथ में रहे तो मिडिल ओवरों में इसे कवर किया जा सकेगा. यह भी पढ़ें- 'मुझे नहीं लगता हम जीत के हकदार थे...', GT की हार के बाद किस पर भड़के शुभमन गिल PBKS vs RCB मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी .

May 17, 2026 - 15:30
 0
PBKS vs RCB Pitch Report: पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच की पिच रिपोर्ट, बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगा फायदा? जानिए

IPL 2026 में आज डबल हेडर का पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा. पिछले साल की फाइनलिस्ट इस संस्करण में पहली बार आमने सामने होगी, जो प्लेऑफ के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मैच होने वाला है. जानिए इस मैच में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच का बर्ताव कैसा रहने वाला है, यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों में से किसे अधिक फायदा मिलेगा.

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में आज होने वाला मैच (PBKS vs RCB) इस स्टेडियम में इस साल पहला दोपहर का मैच है. ये उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां दिल्ली के साथ मैच हुआ था. पंजाब किंग्स मुश्किल स्थिति में है, टीम पिछले 5 मुकाबले लगातार हारकर आ रही है. उनके सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जो अभी अंक तालिका में टॉप पर है और आज जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी.

धर्मशाला में आज कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, इस समय बारिश की संभावना 30 प्रतिशत तक है. हालांकि आज अधिकतर समय धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है, इसलिए अगर बारिश खलल डालती भी है तो इसकी संभावना कम है कि मैच पूरी तरह से रद्द हो जाएगा. मैच के दौरान तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

यह भी पढ़ें- KKR ने रोका GT का विजयी रथ, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग; देखें पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव

PBKS vs RCB मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2026 में पहली बार धर्मशाला में दोपहर का मैच है. HPCA स्टेडियम में इससे पहले दोपहर के सभी 10 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं, यानी आज टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम पर दबाव आ जाएगा. पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है.

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहेगी, आज एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. 200 के आस पास का लक्ष्य हासिल करने में यहां कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 230 या इससे अधिक बना ले तो फिर चेज करने वाली टीम पर अधिक दबाव आ जाएगा.

स्पिनर्स के मुकाबले यहां तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा, ऐसे में पॉवरप्ले में तेज गेंदबाजों का रोल महत्वपूर्ण होगा. वहीं बल्लेबाजी वाली टीम को चाहिए कि शुरूआती 2-3 ओवर में बिना रिस्क लिए खेले, चाहे रन कम बने क्योंकि अगर विकेट हाथ में रहे तो मिडिल ओवरों में इसे कवर किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें- 'मुझे नहीं लगता हम जीत के हकदार थे...', GT की हार के बाद किस पर भड़के शुभमन गिल

PBKS vs RCB मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी .

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow