Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार

What Is Patola Lehenga And Why Is It Special: अंबानी परिवार का नाम आते ही भव्यता और शाही अंदाज की तस्वीर सामने आ जाती है. हालांकि अक्सर सुर्खियों में परिवार के मुख्य सदस्य ही रहते हैं, लेकिन हाल ही में हुई शादी की रस्मों में एक और नाम खास तौर पर चर्चा में रहा दीप्ति सलगांवकर की बहू शवियाना का. अपने प्री-वेडिंग लुक से उन्होंने न सिर्फ फैशन बल्कि 900 साल पारंपरिक विरासत को भी खूबसूरती से सामने रखा. भारी कढ़ाई और चमकदार ब्राइडल ट्रेंड से अलग हटकर शवियाना ने पटोला जैसे सदियों पुराने हस्तशिल्प को अपने लुक का हिस्सा बनाया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए शवियाना ने अपनी बहनों के साथ पटोला लहंगा पहनने का फैसला किया. यह सिर्फ एक फैशन चॉइस नहीं थी, बल्कि भारतीय टेक्सटाइल परंपरा को सम्मान देने जैसा था.  बहनों के लुक में पारंपरिक शिल्प और आधुनिक स्टाइल का बेहद खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला. पटोला की खासियत पटोला सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि करीब 700 से 900 साल पुरानी बुनाई की कला है, जिसकी शुरुआत गुजरात के पाटन शहर से मानी जाती है. इसमें "डबल इकत" तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें धागों को करघे पर चढ़ाने से पहले ही रंगा जाता है. यही वजह है कि इस कपड़े को तैयार करने में कई महीनों से लेकर एक साल तक का समय लग सकता है. पुराने समय में पटोला साड़ी और कपड़े केवल शाही परिवारों और अमीर व्यापारियों के लिए ही बनाए जाते थे, इसकी सबसे खास बात यह है कि कपड़े के दोनों तरफ एक जैसा डिजाइन दिखाई देता है, जिसमें ज्योमेट्रिकल पैटर्न और चमकीले रंगों का सुंदर मेल होता है. शवियाना का लुक शवियाना ने गहरे लाल रंग का पटोला लहंगा चुना, जिसमें पारंपरिक ज्योमेट्रिकल पैटर्न और फूलों के डिजाइन बने थे, रेशमी कपड़े की प्राकृतिक चमक ने इस लुक को और शाही बना दिया. लहंगे के बॉर्डर पर बने हाथी के छोटे-छोटे मोटिफ्स ने इसे राजसी अंदाज दिया. उन्होंने इसके साथ हाफ स्लीव ब्लाउज पहना और दुपट्टे को साड़ी के पल्लू की तरह ड्रेप किया, जो पूरे लुक को क्लासिक टच देता है. इसे भी पढ़ें- नारी शक्ति को सलाम! विमेंस डे पर महिलाओं को भेजें ये शानदार मैसेज, जमकर करेंगी आपकी तारीफ ज्वेलरी की बात करें तो शवियाना ने हरे मोती वाली हैवी ज्वेलरी, स्लीक बन हेयरस्टाइल और लाल बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा किया. मेकअप भी हल्का और एलिगेंट रखा गया, जिससे पूरा लुक ओवरडन नहीं बल्कि बेहद शालीन नजर आया. वहीं उनकी बहन नारायणी ने इसी लहंगे का मस्टर्ड येलो वर्जन पहना. उन्होंने पोनीटेल हेयरस्टाइल और हल्की ज्वेलरी के साथ अपने लुक को सिंपल रखा, जिससे दोनों बहनों के आउटफिट्स में खूबसूरत तालमेल देखने को मिला. आप भी ले सकती हैं टिप्स  जो लड़कियां शादी के लिए खास ऐसे कपड़ों की तलाश में रहती हैं, जो उनको परफेक्ट लुक दें. उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है हैवी एम्ब्रॉयडेड की जगह. इसके साथ आपको सिंपल ब्लाउज पेयर करना चाहिए. आप इसके साथ लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मांग टीका, झुमका और रिच जूलरी को जोड़ सकती हैं. इसके अलावा सटल मेकअप और स्लीक हेयर स्टाइल आपके लुक को क्लासी और एलिगेंट बना देंगे.  इसे भी पढ़ें- Sara Tendulkar: अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर

Mar 9, 2026 - 12:30
 0

What Is Patola Lehenga And Why Is It Special: अंबानी परिवार का नाम आते ही भव्यता और शाही अंदाज की तस्वीर सामने आ जाती है. हालांकि अक्सर सुर्खियों में परिवार के मुख्य सदस्य ही रहते हैं, लेकिन हाल ही में हुई शादी की रस्मों में एक और नाम खास तौर पर चर्चा में रहा दीप्ति सलगांवकर की बहू शवियाना का. अपने प्री-वेडिंग लुक से उन्होंने न सिर्फ फैशन बल्कि 900 साल पारंपरिक विरासत को भी खूबसूरती से सामने रखा. भारी कढ़ाई और चमकदार ब्राइडल ट्रेंड से अलग हटकर शवियाना ने पटोला जैसे सदियों पुराने हस्तशिल्प को अपने लुक का हिस्सा बनाया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए शवियाना ने अपनी बहनों के साथ पटोला लहंगा पहनने का फैसला किया. यह सिर्फ एक फैशन चॉइस नहीं थी, बल्कि भारतीय टेक्सटाइल परंपरा को सम्मान देने जैसा था.  बहनों के लुक में पारंपरिक शिल्प और आधुनिक स्टाइल का बेहद खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला.


पटोला की खासियत

पटोला सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि करीब 700 से 900 साल पुरानी बुनाई की कला है, जिसकी शुरुआत गुजरात के पाटन शहर से मानी जाती है. इसमें "डबल इकत" तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें धागों को करघे पर चढ़ाने से पहले ही रंगा जाता है. यही वजह है कि इस कपड़े को तैयार करने में कई महीनों से लेकर एक साल तक का समय लग सकता है. पुराने समय में पटोला साड़ी और कपड़े केवल शाही परिवारों और अमीर व्यापारियों के लिए ही बनाए जाते थे, इसकी सबसे खास बात यह है कि कपड़े के दोनों तरफ एक जैसा डिजाइन दिखाई देता है, जिसमें ज्योमेट्रिकल पैटर्न और चमकीले रंगों का सुंदर मेल होता है.


शवियाना का लुक

शवियाना ने गहरे लाल रंग का पटोला लहंगा चुना, जिसमें पारंपरिक ज्योमेट्रिकल पैटर्न और फूलों के डिजाइन बने थे, रेशमी कपड़े की प्राकृतिक चमक ने इस लुक को और शाही बना दिया. लहंगे के बॉर्डर पर बने हाथी के छोटे-छोटे मोटिफ्स ने इसे राजसी अंदाज दिया. उन्होंने इसके साथ हाफ स्लीव ब्लाउज पहना और दुपट्टे को साड़ी के पल्लू की तरह ड्रेप किया, जो पूरे लुक को क्लासिक टच देता है.

इसे भी पढ़ें- नारी शक्ति को सलाम! विमेंस डे पर महिलाओं को भेजें ये शानदार मैसेज, जमकर करेंगी आपकी तारीफ


ज्वेलरी की बात करें तो शवियाना ने हरे मोती वाली हैवी ज्वेलरी, स्लीक बन हेयरस्टाइल और लाल बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा किया. मेकअप भी हल्का और एलिगेंट रखा गया, जिससे पूरा लुक ओवरडन नहीं बल्कि बेहद शालीन नजर आया. वहीं उनकी बहन नारायणी ने इसी लहंगे का मस्टर्ड येलो वर्जन पहना. उन्होंने पोनीटेल हेयरस्टाइल और हल्की ज्वेलरी के साथ अपने लुक को सिंपल रखा, जिससे दोनों बहनों के आउटफिट्स में खूबसूरत तालमेल देखने को मिला.


आप भी ले सकती हैं टिप्स 

जो लड़कियां शादी के लिए खास ऐसे कपड़ों की तलाश में रहती हैं, जो उनको परफेक्ट लुक दें. उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है हैवी एम्ब्रॉयडेड की जगह. इसके साथ आपको सिंपल ब्लाउज पेयर करना चाहिए. आप इसके साथ लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मांग टीका, झुमका और रिच जूलरी को जोड़ सकती हैं. इसके अलावा सटल मेकअप और स्लीक हेयर स्टाइल आपके लुक को क्लासी और एलिगेंट बना देंगे. 

इसे भी पढ़ें- Sara Tendulkar: अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow