Parvati Paul Rao: राजकुमार-पत्रलेखा ने बेटी का नाम रखा पार्वती पॉल राव, नाम की पुकार से घर में फैलती है सकारात्मकता

Parvati Paul Rao: राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों फिल्मी जगत के जाने-माने कलाकार हैं. 15 नवंबर 2025 को दंपती माता-पिता बने थे और अब लगभग दो महीने बाद उन्होंने अपनी नन्ही परी के नाम की घोषणा की है. सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने बताया- ‘हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद से आपका परिचय कराते हैं. पार्वती पॉल राव’. नन्ही परी को चारों ओर से शुभकामाएं और आशीर्वाद मिल रहे हैं. साथ ही नाम की भी काफी तारीफ की जा रही है. पार्वती नाम का प्रभाव हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पार्वती को बहुत ही शुभ और सकारात्मक नाम माना जाता है, जोकि आदिशक्ति देवी दुर्गा और भगवान शिव की अर्धांगिनी से जुड़ा नाम है. हिंदू धर्म में पार्वती को शक्ति, करुणा, साहस और मातृत्व का प्रतीक माना जाता है. पार्वती नाम की कन्या परिवार के लिए सौभाग्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि करती है. इस नाम की राशि कन्या है जोकि बुध ग्रह की राशि है.           View this post on Instagram                       A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao) पार्वती नाम की पुकार से घर होता है शांत, पवित्र और सकारात्मक धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से पार्वती नाम को बहुत ही प्रभावशाली, शुभ, शक्तिशाली और सौभाग्यदायक माना गया है. वहीं वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि, किसी व्यक्ति का नाम केवल पहचान नहीं होता, बल्कि उसमें गहरी आध्यात्मिक और ऊर्जात्मक शक्ति भीनिहित होती है. ‘पार्वती’ नाम को विशेष रूप से शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है. मान्यता है कि जब लोग पार्वती नाम से कन्या को बुलाते हैं और घर पर पार्वती नाम की पुकार लगती है, तो वातावरण स्वतः ही शांत, पवित्र और सकारात्मक हो जाता है. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, हर नाम की एक विशेष ध्वनि-तरंग (वाइब्रेशन) होती है. पार्वती नाम की ध्वनि सौम्य, स्थिर और सात्विक है, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता के संचार को बढ़ाती है. इसका कारण यह है कि यह नाम देवी के मंत्र समान प्रभाव को उत्पन्न करता है. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Jan 18, 2026 - 16:30
 0
Parvati Paul Rao: राजकुमार-पत्रलेखा ने बेटी का नाम रखा पार्वती पॉल राव, नाम की पुकार से घर में फैलती है सकारात्मकता

Parvati Paul Rao: राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों फिल्मी जगत के जाने-माने कलाकार हैं. 15 नवंबर 2025 को दंपती माता-पिता बने थे और अब लगभग दो महीने बाद उन्होंने अपनी नन्ही परी के नाम की घोषणा की है. सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने बताया- ‘हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद से आपका परिचय कराते हैं. पार्वती पॉल राव’. नन्ही परी को चारों ओर से शुभकामाएं और आशीर्वाद मिल रहे हैं. साथ ही नाम की भी काफी तारीफ की जा रही है.

पार्वती नाम का प्रभाव

हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पार्वती को बहुत ही शुभ और सकारात्मक नाम माना जाता है, जोकि आदिशक्ति देवी दुर्गा और भगवान शिव की अर्धांगिनी से जुड़ा नाम है. हिंदू धर्म में पार्वती को शक्ति, करुणा, साहस और मातृत्व का प्रतीक माना जाता है. पार्वती नाम की कन्या परिवार के लिए सौभाग्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि करती है. इस नाम की राशि कन्या है जोकि बुध ग्रह की राशि है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

पार्वती नाम की पुकार से घर होता है शांत, पवित्र और सकारात्मक

धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से पार्वती नाम को बहुत ही प्रभावशाली, शुभ, शक्तिशाली और सौभाग्यदायक माना गया है. वहीं वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि, किसी व्यक्ति का नाम केवल पहचान नहीं होता, बल्कि उसमें गहरी आध्यात्मिक और ऊर्जात्मक शक्ति भीनिहित होती है. ‘पार्वती’ नाम को विशेष रूप से शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है. मान्यता है कि जब लोग पार्वती नाम से कन्या को बुलाते हैं और घर पर पार्वती नाम की पुकार लगती है, तो वातावरण स्वतः ही शांत, पवित्र और सकारात्मक हो जाता है.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, हर नाम की एक विशेष ध्वनि-तरंग (वाइब्रेशन) होती है. पार्वती नाम की ध्वनि सौम्य, स्थिर और सात्विक है, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता के संचार को बढ़ाती है. इसका कारण यह है कि यह नाम देवी के मंत्र समान प्रभाव को उत्पन्न करता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow