Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
Beautiful Tourist Places In Pakistan: बंटवारे से पहले भारत और पाकिस्तान एक देश थे, लेकिन बंटवारे में भारत के कुछ खूबसूरत इलाके पाकिस्तान के हिस्से में चले गए. जिन्हें देखने दुनियाभर से लोग आते हैं. यहां बर्फ से ढकी चोटियों, हरी-भरी वादियों, रेगिस्तान, समुद्र तटों, झीलों और ऐतिहासिक धरोहरों का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. एडवेंचर पसंद करने वालों से लेकर प्रकृति और इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले यात्रियों तक, हर किसी के लिए यहां कुछ न कुछ खास मौजूद है. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पाकिस्तान की खूबसूरत जगहों को देखने पहुंचते हैं. हुंजा वैली सबसे पहले बात करें हुंजा वैली की, जिसे पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है. गिलगित-बाल्टिस्तान में स्थित यह घाटी बर्फीले पहाड़ों, साफ मौसम और हरियाली के लिए मशहूर है. यहां राफ्टिंग, कयाकिंग और कैनोइंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का भी आनंद लिया जा सकता है. नीलम वैली नीलम वैली भी विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शामिल है. पीओके में स्थित इस घाटी को कई लोग 'धरती का स्वर्ग' भी कहते हैं. ऊंचे पहाड़, बहती नदियां और घने जंगल इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. यहां शारदा किला, कुट्टन, जगरान और हेलमेट जैसे पर्यटन स्थल भी देखने लायक हैं. चूर्णा आइलैंड अगर समुद्र और वॉटर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो चूर्णा आइलैंड बेहतरीन विकल्प है. अरब सागर में स्थित यह द्वीप अपने साफ नीले पानी, गुफाओं और चट्टानों के लिए जाना जाता है. यहां स्कूबा डाइविंग, क्लिफ डाइविंग और स्नॉर्कलिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां पर्यटकों को खासा आकर्षित करती हैं. गोरख हिल सिंध प्रांत का गोरख हिल भी अपनी अलग पहचान रखता है. यह सिंध का सबसे ऊंचा स्थान माना जाता है. यहां का पहाड़ी और चट्टानी नजारा उत्तर पाकिस्तान की हरियाली से बिल्कुल अलग अनुभव देता है, जो एडवेंचर पसंद लोगों को खूब पसंद आता है. इसे भी पढ़ें- कम बजट में विदेश जैसी छुट्टियां! गुलमर्ग से खज्जियार तक, ये हैं भारत के खूबसूरत 'स्विट्जरलैंड' शोगरान और सिरी उत्तर पाकिस्तान में स्थित शोगरान और सिरी पाये भी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर हैं. यहां तक पहुंचने के लिए जीप सफारी करनी पड़ती है. रास्ते में हरे-भरे मैदान, रंग-बिरंगे फूल और बादलों से घिरी पहाड़ियां किसी पोस्टकार्ड जैसे दृश्य का एहसास कराती हैं. कराची के समुद्र तट कराची के समुद्र तट भी विदेशी सैलानियों को आकर्षित करते हैं. क्लिफ्टन बीच, हॉक्स बे, पैराडाइज पॉइंट और मनोरा आइलैंड जैसे बीच सूर्यास्त का शानदार नजारा पेश करते हैं. यहां ऊंट और घुड़सवारी के साथ समुद्र किनारे सैर का अलग ही आनंद मिलता है. ये जगहें भी हैं फेमस इसके अलावा खानपुर डैम एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर है, जहां जेट स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और क्लिफ डाइविंग जैसी गतिविधियां होती हैं. वहीं हिंगोल नेशनल पार्क अपनी अनोखी पहाड़ियों, वन्यजीवों और मड वॉल्केनो के कारण प्रकृति प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है. इतिहास में रुचि रखने वाले पर्यटक सुक्कुर भी जरूर पहुंचते हैं, जहां खूबसूरत मस्जिदें, ऐतिहासिक मकबरे और शानदार पत्थर की नक्काशी की झलक दिखती है. इसे भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: IRCTC का महाऑफर! मात्र इतने रुपये में खाटू श्याम, जयपुर और महाकाल घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री
Beautiful Tourist Places In Pakistan: बंटवारे से पहले भारत और पाकिस्तान एक देश थे, लेकिन बंटवारे में भारत के कुछ खूबसूरत इलाके पाकिस्तान के हिस्से में चले गए. जिन्हें देखने दुनियाभर से लोग आते हैं. यहां बर्फ से ढकी चोटियों, हरी-भरी वादियों, रेगिस्तान, समुद्र तटों, झीलों और ऐतिहासिक धरोहरों का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. एडवेंचर पसंद करने वालों से लेकर प्रकृति और इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले यात्रियों तक, हर किसी के लिए यहां कुछ न कुछ खास मौजूद है. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पाकिस्तान की खूबसूरत जगहों को देखने पहुंचते हैं.
हुंजा वैली
सबसे पहले बात करें हुंजा वैली की, जिसे पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है. गिलगित-बाल्टिस्तान में स्थित यह घाटी बर्फीले पहाड़ों, साफ मौसम और हरियाली के लिए मशहूर है. यहां राफ्टिंग, कयाकिंग और कैनोइंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का भी आनंद लिया जा सकता है.
नीलम वैली
नीलम वैली भी विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शामिल है. पीओके में स्थित इस घाटी को कई लोग 'धरती का स्वर्ग' भी कहते हैं. ऊंचे पहाड़, बहती नदियां और घने जंगल इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. यहां शारदा किला, कुट्टन, जगरान और हेलमेट जैसे पर्यटन स्थल भी देखने लायक हैं.
चूर्णा आइलैंड
अगर समुद्र और वॉटर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो चूर्णा आइलैंड बेहतरीन विकल्प है. अरब सागर में स्थित यह द्वीप अपने साफ नीले पानी, गुफाओं और चट्टानों के लिए जाना जाता है. यहां स्कूबा डाइविंग, क्लिफ डाइविंग और स्नॉर्कलिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां पर्यटकों को खासा आकर्षित करती हैं.
गोरख हिल
सिंध प्रांत का गोरख हिल भी अपनी अलग पहचान रखता है. यह सिंध का सबसे ऊंचा स्थान माना जाता है. यहां का पहाड़ी और चट्टानी नजारा उत्तर पाकिस्तान की हरियाली से बिल्कुल अलग अनुभव देता है, जो एडवेंचर पसंद लोगों को खूब पसंद आता है.
इसे भी पढ़ें- कम बजट में विदेश जैसी छुट्टियां! गुलमर्ग से खज्जियार तक, ये हैं भारत के खूबसूरत 'स्विट्जरलैंड'
शोगरान और सिरी
उत्तर पाकिस्तान में स्थित शोगरान और सिरी पाये भी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर हैं. यहां तक पहुंचने के लिए जीप सफारी करनी पड़ती है. रास्ते में हरे-भरे मैदान, रंग-बिरंगे फूल और बादलों से घिरी पहाड़ियां किसी पोस्टकार्ड जैसे दृश्य का एहसास कराती हैं.
कराची के समुद्र तट
कराची के समुद्र तट भी विदेशी सैलानियों को आकर्षित करते हैं. क्लिफ्टन बीच, हॉक्स बे, पैराडाइज पॉइंट और मनोरा आइलैंड जैसे बीच सूर्यास्त का शानदार नजारा पेश करते हैं. यहां ऊंट और घुड़सवारी के साथ समुद्र किनारे सैर का अलग ही आनंद मिलता है.
ये जगहें भी हैं फेमस
इसके अलावा खानपुर डैम एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर है, जहां जेट स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और क्लिफ डाइविंग जैसी गतिविधियां होती हैं. वहीं हिंगोल नेशनल पार्क अपनी अनोखी पहाड़ियों, वन्यजीवों और मड वॉल्केनो के कारण प्रकृति प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है. इतिहास में रुचि रखने वाले पर्यटक सुक्कुर भी जरूर पहुंचते हैं, जहां खूबसूरत मस्जिदें, ऐतिहासिक मकबरे और शानदार पत्थर की नक्काशी की झलक दिखती है.
इसे भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: IRCTC का महाऑफर! मात्र इतने रुपये में खाटू श्याम, जयपुर और महाकाल घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री
What's Your Reaction?