Pakistan Semi Final Equation: पाकिस्तान को अब कितने ओवर में चाहिए जीत? समझ लीजिए सेमीफाइनल का पूरा गणित

Pakistan Semi Final Equation: शुक्रवार, 27 फरवरी को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. विल जैक्स और रेहान अहमद ने अंतिम ओवरों में बाजी पलटते हुए इंग्लैंड को रोमांचक जीत दिलाई. आज का मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुआ है. कीवी टीम की हार पाकिस्तान के लिए भी राहत भरी खबर है. अब जान लीजिए कि पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का क्या समीकरण है. अब सेमीफाइनल में जाने वाली टीम का फैसला कल होगा. पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच कल यानी 28 फरवरी को पल्लेकेले में खेला जाएगा. उससे पहले सुपर-8 के दूसरे ग्रुप की पॉइंट्स टेबल पर नजर डाल लीजिए. इंग्लैंड सेमीफाइनल में जा चुका है, श्रीलंका बाहर हो चुका है. न्यूजीलैंड के 3 अंक हैं और उसका नेट रन-रेट +1.791 का है. वहीं पाकिस्तान का 1 अंक है और उसका नेट रन-रेट -0.100 है.  पाकिस्तान का सेमीफाइनल समीकरण चूंकि न्यूजीलैंड नेट रन-रेट के मामले में पाकिस्तान से आगे है. इसलिए पाकिस्तान को श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग करता है तो श्रीलंका पर कम से कम 64 रनों से जीत दर्ज करनी होगी. अगर पाकिस्तान चेज करता है तो 13.3 ओवरों में टारगेट को हासिल करना होगा. पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच पल्लेकेले में खेला जाएगा और यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. न्यूजीलैंड अभी बाहर नहीं न्यूजीलैंड को चाहे इंग्लैंड के हाथों हार मिली हो, लेकिन वह अभी वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुआ है. अगर कल पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों या उससे बड़े अंतर से जीत दर्ज नहीं कर पाती है तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगा. वहीं पाकिस्तान टीम कल श्रीलंका के खिलाफ 13.3 या उससे कम ओवरों में टारगेट चेज नहीं कर पाई, तो भी न्यूजीलैंड को फायदा मिलेगा. यह भी पढ़ें: पिता के अंतिम संस्कार के बाद Rinku Singh टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे या नहीं? भाई ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Feb 28, 2026 - 01:30
 0
Pakistan Semi Final Equation: पाकिस्तान को अब कितने ओवर में चाहिए जीत? समझ लीजिए सेमीफाइनल का पूरा गणित

Pakistan Semi Final Equation: शुक्रवार, 27 फरवरी को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. विल जैक्स और रेहान अहमद ने अंतिम ओवरों में बाजी पलटते हुए इंग्लैंड को रोमांचक जीत दिलाई. आज का मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुआ है. कीवी टीम की हार पाकिस्तान के लिए भी राहत भरी खबर है. अब जान लीजिए कि पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का क्या समीकरण है.

अब सेमीफाइनल में जाने वाली टीम का फैसला कल होगा. पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच कल यानी 28 फरवरी को पल्लेकेले में खेला जाएगा. उससे पहले सुपर-8 के दूसरे ग्रुप की पॉइंट्स टेबल पर नजर डाल लीजिए. इंग्लैंड सेमीफाइनल में जा चुका है, श्रीलंका बाहर हो चुका है. न्यूजीलैंड के 3 अंक हैं और उसका नेट रन-रेट +1.791 का है. वहीं पाकिस्तान का 1 अंक है और उसका नेट रन-रेट -0.100 है. 

पाकिस्तान का सेमीफाइनल समीकरण

चूंकि न्यूजीलैंड नेट रन-रेट के मामले में पाकिस्तान से आगे है. इसलिए पाकिस्तान को श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.

  • अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग करता है तो श्रीलंका पर कम से कम 64 रनों से जीत दर्ज करनी होगी.
  • अगर पाकिस्तान चेज करता है तो 13.3 ओवरों में टारगेट को हासिल करना होगा.

पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच पल्लेकेले में खेला जाएगा और यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.

न्यूजीलैंड अभी बाहर नहीं

न्यूजीलैंड को चाहे इंग्लैंड के हाथों हार मिली हो, लेकिन वह अभी वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुआ है. अगर कल पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों या उससे बड़े अंतर से जीत दर्ज नहीं कर पाती है तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगा. वहीं पाकिस्तान टीम कल श्रीलंका के खिलाफ 13.3 या उससे कम ओवरों में टारगेट चेज नहीं कर पाई, तो भी न्यूजीलैंड को फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

पिता के अंतिम संस्कार के बाद Rinku Singh टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे या नहीं? भाई ने दिया लेटेस्ट अपडेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow