PAK vs NZ: अगर बारिश में धुल गया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 का मुकाबला? फिर सेमीफाइनल का क्या होगा समीकरण? जानें
New Zealand vs Pakistan Rain Chance: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच होने वाला है. यह मैच कोलंबो (श्रीलंका) के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मैच शाम 7 बजे से शुरू होना है, लेकिन मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर-8 मैच से पहले और मुकाबले के दौरान भी बारिश का अनुमान है. ऐसे में संभव है कि ओवरों में कटौती की जाए या फिर पूरे मैच को ही रद्द कर दिया जाए. अगर PAK-NZ मैच रद्द हो जाता है, तो यहां जान लीजिए कि दोनों के सेमीफाइनल में जाने का क्या समीकरण होगा. अगर रद्द हुआ मैच, तो सेमीफाइनल का समीकरण सुपर-8 में सभी टीमों को चार-चार के 2 ग्रुप में बांटा गया है. इसका मतलब सुपर-8 में एक टीम का सामना बाकी 3 टीमों से एक-एक बार होगा. ऐसे में आज पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. इसका मतलब यह नहीं कि आज का मैच रद्द होने पर पाकिस्तान या न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगे. आज का मैच रद्द हुआ, उसके बाद भी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को सुपर-8 स्टेज में दो-दो मैच और खेलने होंगे. बाकी मैच जीतकर भी ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में एंट्री ले सकती हैं. बता दें कि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड सुपर-8 के ग्रुप 2 में हैं. वहीं भारत, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज पहले ग्रुप में हैं. पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: मौसम का हाल आज पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. कोलंबो में इस मैच से पहले और मैच के दौरान भी बारिश आने की संभावना है. संभावना है कि टॉस देरी से हो सकता है और ओवरों में कटौती भी पूरी तरह संभव है. आज कोलंबो का तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. यह भी पढ़ें: IND vs SA मैच से पहले चोटिल हुआ भारतीय गेंदबाज, अभ्यास के दौरान हार्दिक पांड्या के शॉट पर लगी गेंद
New Zealand vs Pakistan Rain Chance: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच होने वाला है. यह मैच कोलंबो (श्रीलंका) के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मैच शाम 7 बजे से शुरू होना है, लेकिन मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है.
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर-8 मैच से पहले और मुकाबले के दौरान भी बारिश का अनुमान है. ऐसे में संभव है कि ओवरों में कटौती की जाए या फिर पूरे मैच को ही रद्द कर दिया जाए. अगर PAK-NZ मैच रद्द हो जाता है, तो यहां जान लीजिए कि दोनों के सेमीफाइनल में जाने का क्या समीकरण होगा.
अगर रद्द हुआ मैच, तो सेमीफाइनल का समीकरण
सुपर-8 में सभी टीमों को चार-चार के 2 ग्रुप में बांटा गया है. इसका मतलब सुपर-8 में एक टीम का सामना बाकी 3 टीमों से एक-एक बार होगा. ऐसे में आज पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. इसका मतलब यह नहीं कि आज का मैच रद्द होने पर पाकिस्तान या न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगे.
आज का मैच रद्द हुआ, उसके बाद भी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को सुपर-8 स्टेज में दो-दो मैच और खेलने होंगे. बाकी मैच जीतकर भी ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में एंट्री ले सकती हैं. बता दें कि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड सुपर-8 के ग्रुप 2 में हैं. वहीं भारत, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज पहले ग्रुप में हैं.
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: मौसम का हाल
आज पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. कोलंबो में इस मैच से पहले और मैच के दौरान भी बारिश आने की संभावना है. संभावना है कि टॉस देरी से हो सकता है और ओवरों में कटौती भी पूरी तरह संभव है. आज कोलंबो का तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
यह भी पढ़ें:
IND vs SA मैच से पहले चोटिल हुआ भारतीय गेंदबाज, अभ्यास के दौरान हार्दिक पांड्या के शॉट पर लगी गेंद
What's Your Reaction?